
Shukra Majboot Karne ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक ग्रह का एक विशेष महत्व होता है। हर ग्रह व्यक्ति के किसी न किसी व्यवहार और किसी न किसी दशा को प्रभावित करता है। ऐसा ही महत्व शुक्र ग्रह का भी है। शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम, वैभव, कला, विलासिता और भौतिक सुखों का स्वामी माना जाता है। कहा जाता है कि यदि किसी की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत है तो वह व्यक्ति आकर्षक पर्सनालिटी वाला होगा। वह काफी क्रिएटिव होगा। उसमें बात करने के गुण होंगे, लोगों को अपनी और आकर्षित करने के गुण होंगे, आर्थिक रूप से भी वह साधन संपन्न होगा।
परंतु यदि शुक्र ग्रह कमजोर होता है या अशुभ घर में होता है तो ऐसा व्यक्ति दरिद्रता को आकर्षित करता है। उसके प्रेम संबंधों में तनाव आते हैं। त्वचा और नेत्र से संबंधित रोग होने लगते हैं और वैवाहिक जीवन में कलह आने लगता है। ऐसे में इस दौरान शुक्र ग्रह को उच्च और मजबूत बनाने की जरूरत पड़ने लगती है। और आज हम अपने इस लेख में आपको इसी से जुड़े आसान उपाय बताने वाले हैं ताकि आप भी आसानी से शुक्र ग्रह को प्रसन्न कर सकें और जीवन में सौंदर्य, प्रेम, सुख-संपन्नता प्राप्त कर सकें।
और पढ़ें: घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाने के लिए अपने फेंगशुई के ये उपाय
शुक्र को प्रसन्न करने के आसान उपाय
चांदी का उपयोग: शुक्र ग्रह को सफेद धातु से जोड़ा जाता है। सफेद धातु यानी रजत, जो चांदी के रूप में जानी जाती है। यदि आपको शुक्र ग्रह को प्रसन्न करना है तो चांदी से जुड़ाव जरूरी है। ऐसे में अपने जेब या पर्स में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा हमेशा रखें। ऐसा करने से आपको आर्थिक स्थिरता मिलने लगती है। जीवन में मधुरता आने लगती है। मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। आप चाहे तो चांदी के बर्तन में भोजन भी कर सकते हैं।

आहार में लाएं संपन्नता: शुक्र ग्रह को सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है और सौंदर्य के प्रतीक को हमेशा ऐसी वस्तुएं प्रिय होती है जो सौंदर्य को बढ़ाती हैं। ऐसे में अपने आहार में घी और दही नियमित रूप से शामिल करें। यह दोनों वस्तुएं आपके शरीर को बलवान और बलिष्ठ बनाती हैं। इनके सेवन से आकर्षण बढ़ता है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन मीठा भोजन खाना भी लाभकारी माना जाता है।
दक्षिण पूर्व दिशा को सजाएं: यदि आपका शुक्र ग्रह कमजोर है तो दक्षिण पूर्व दिशा को सजाने से लाभ मिलता है। दक्षिण पूर्व दिशा शुक्र ग्रह की होती है। ऐसे में दक्षिण पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाएँ। दक्षिण पूर्व कोने में गुलाबी या सफेद रंग के फूल या सजावटी वस्तुएँ रखें, जिससे शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं। दक्षिण पूर्व कोने को हमेशा साफ सुथरा रखने की कोशिश करें ताकि यहां शुक्र देव आकर्षित हो सके।
अपने हाथ के शुक्र पर्वत को सक्रिय करें: हर व्यक्ति के हाथ में अलग-अलग ग्रह के पर्वत होते हैं। शुक्र पर्वत हमारे बाएं हाथ के अंगूठे के नीचे वाले हिस्से को कहा जाता है ऐसे में इस पर्वत पर यदि आप लाल स्याही से 24 लिखते हैं तो शुक्र की शक्ति सक्रिय होती है। आपके पास पैसा और आकर्षक खिंचा चला आता है।
वस्त्र और सुगंधित इत्र का प्रभाव: शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को सफेद या गुलाबी वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इसके अलावा शुक्र ग्रह को आकर्षित करने के लिए गुलाब और चमेली का इत्र अवश्य लगाएँ। खास कर इसे अपने हाथ के शुक्र पर्वत पर लगाकर शुक्र मंत्र का जाप करें, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और आकर्षण शक्ति बढ़ती है।

शुक्रवार को करें विशेष दान: शुक्रवार के दिन यदि कुछ विशेष प्रकार के दान किए गए तो इससे भी शुक्र देव प्रसन्न होते हैं, जैसे सफेद वस्तुओं का दान करना या अनाथ आश्रम अथवा वृद्ध आश्रम में दूध से बनी वस्तुएं दान करना। ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और आपकी आकर्षण शक्ति और भौतिक संपन्नता में वृद्धि होती है।
कुल मिलाकर शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए सारे उपाय काफी सरल हैं और अत्यंत प्रभावशाली है यह उपाय कोई भी व्यक्ति आसानी से कभी भी कर सकता है और ऐसा जरूरी नहीं है कि सारे उपाय किया जाएँ। आप इन उपायों में से अपनी सुविधा अनुसार किसी एक या दो उपाय को भी नियमित रूप से कर सकते हैं जिससे शुक्र की स्थिति बेहतर होने लगती है और आपके जीवन से दरिद्रता हमेशा के लिए चली जाती है। साथ ही आपके वैवाहिक संबंध मजबूत होते हैं और त्वचा से संबंधित रोग भी देर हो जाते हैं और आकर्षण शक्ति में गजब का निखार आता है।
FAQ- Shukra Majboot Karne ke Upay
कमजोर शुक्र को मजबूत कैसे करें?
यदि आपका शुक्र ग्रह कमजोर है तो इसे मजबूत करने के कई उपाय हैं जैसे सफेद धातु का प्रयोग करना, आहार में सम्पन्नता लाना, घर के दक्षिण पूर्वी कोने को सजाना, अपने हाथ के शुक्र पर्वत को सक्रिय करना, वस्त्र और इत्र का प्रयोग करना और शुक्रवार के दिन दान करना इत्यादि।
शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए कौन सी सुगंध अच्छी है?
शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए गुलाब या चंपा के इत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस इत्र को शुक्रवार को अपने हाथ के शुक्र पर्वत पर लगाकर शुक्र मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक होता है।
शुक्र किस चीज से खुश होता है?
शुक्र ग्रह को खुश करने के लिए दान करना लाभदायक है। शुक्रवार के दिन यदि कुछ विशेष प्रकार के दान किए गए तो इससे भी शुक्र देव प्रसन्न होते हैं, जैसे सफेद वस्तुओं का दान करना या अनाथ आश्रम अथवा वृद्ध आश्रम में दूध से बनी वस्तुएं दान करना।
कमजोर शुक्र के क्या लक्षण है?
यदि शुक्र ग्रह कमजोर होता है या अशुभ घर में होता है तो ऐसा व्यक्ति दरिद्रता को आकर्षित करता है। उसके प्रेम संबंधों में तनाव आते हैं। त्वचा और नेत्र से संबंधित रोग होने लगते हैं और वैवाहिक जीवन में कलह आने लगता है।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए क्या पहने?
शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को सफेद या गुलाबी वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इसके अलावा रत्नों में हीरा जरकन या ओपल के रत्न पहन सकते हैं।
3 thoughts on “इन 6 आसान उपायों से करें अपना शुक्र ग्रह मजबूत, पाएँ खूबसूरती और संपन्नता”