सूर्य देव को कैसे करें मजबूत, पाएं व्यक्तित्व विकास स्वास्थ्य और नेतृत्व क्षमता

Surya ko Majboot Karne ke Upay
सूर्य को मजबूत करने के उपाय

Surya ko Majboot Karne ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रह का राजा कहा जाता है। सूर्य केवल प्रकाश और ऊर्जा ही नहीं देते बल्कि जीवन शक्ति आत्म सम्मान और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होता है तो उसे कोई भी आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता, क्योंकि सूर्य का उच्च स्थिति में होना अर्थात आत्मविश्वास उच्च का होना, तेज निर्णय क्षमता का होना और आकर्षक व्यक्तित्व होना जो चुटकियों में कामयाबी को पा ले।

वहीं यदि सूर्य कमजोर हो जाए तो व्यक्ति निर्णयहीन हो जाता है। ऐसा व्यक्ति अस्थिर, भयभीत और शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करने लगता है। उसे आंखों के रोग सताने लगते हैं कई बार तो प्रतिष्ठा से जुड़े मुद्दे भी सामने आते हैं। ऐसे में यदि आपको अपने जीवन को सरल और प्रतिष्ठामय बनाना है तो सूर्य को प्रसन्न करना जरूरी है। और आज हम आपको ऐसे ही कुछ आसान उपाय बताने वाले हैं जिन्हें करके आप सूर्य देवता को आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है और आपके अंदर का भीतर छिपा तेज भी जागृत हो जाता है।

और पढ़ें: 11 मंगलवार करें यह उपाय, नहीं रहेगी धन की कमी

Surya ko Majboot Karne ke Upay
सूर्य को मजबूत करने के उपाय

कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के उपाय(Surya ko Majboot Karne ke Upay)

तांबे का सिक्का जेब में रखें: सूर्य की धातु तांबा कही जाती है। वे सभी जातक जिनका सूर्य कमजोर है उन्हें अपने जेब में तांबे का छोटा सा सिक्का रखना चाहिए । ऐसा करने से सूर्य देव की ऊर्जा सक्रिय हो जाती है। यह उपाय आत्मविश्वास को बढ़ाता है आलस को दूर करता है और व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाता है।

भोजन में घी और गुड़ शामिल करें: सूर्य अग्नि तत्व के स्वामी हैं। ऐसे में यदि सूर्य देव को प्रसन्न करना है तो अपने भोजन में भी इनसे जुड़े पदार्थ शामिल करें। वह जातक जो अपने भोजन में गाय का घी, गुड़ और लाल खाद्य पदार्थ शामिल करते हैं उनकी सूर्य शक्तियां बढ़ जाती हैं। ऐसे जातकों को रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच गाय का घी दूध या पानी में मिलाकर पीना चाहिए और गुड़ का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य मजबूत हो जाता है।

सूर्य देवता को अर्घ्य: ऐसे जातक जिनका सूर्य कमजोर स्थिति में है उन्हें सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए, उगते सूर्य को तांबे के लोटे में पानी भरकर उसमें थोड़ा गुड़ और लाल कुमकुम डालकर अर्घ्य देने से मानसिक स्थिरता प्राप्त होती है,आत्मविश्वास मजबूत होता है, चेहरे पर तेज आता है।

घर की पूर्व दिशा में लाल रंग की पेंटिंग: सूर्य देव पूर्व दिशा से उगते हैं ऐसे में अपने घर के पूर्व दिशा में लाल रंग की या नारंगी रंग की सूरज की पेंटिंग लगाने से सूर्य ऊर्जा सक्रिय हो जाती है। यह घर में उत्साह उजाला और सौभाग्य बढ़ाती है। यह पेंटिंग खास कर उस कमरे में लगाएं जहां आप काम करते हैं या पढ़ते हैं। ऐसा करने से सूर्य ऊर्जा एक्टिव होने लगती है।

सूर्य पर्वत पर लिखे 19: प्रत्येक व्यक्ति के हाथ पर सूर्य पर्वत होता है। यह पर्वत अनामिका उंगली के नीचे होता है। सूर्य पर्वत पर 19 से लिखने से सूर्य एक्टिव हो जाता है। यह नंबर केसरिया नारंगी या लाल पेन से लिखना चाहिए। ऐसा करने से नेतृत्व क्षमता बढ़ती है और आलस दूर हो जाता है।

Surya Parvat Par 19 Likhna
सूर्य पर्वत पर 19 लिखना

सुगंध से करें सूर्य देवता को प्रसन्न: सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए आप अपने कमरे में केसर, चंदन, सूर्यमुखी के इत्र छिड़क सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो रोजाना अपने सूर्य पर्वत पर केसर चंदन का टीका लगाकर सूर्य को प्रबल कर सकते हैं।

सूर्य के दान उपाय: सूर्य देव का दिन रविवार है, ऐसे में रविवार के दिन लाल वस्तुओं का दान करें जैसे गेहूं, गुड़, लाल कपड़ा इत्यादि। सूर्य बुजुर्गों की सेवा से प्रसन्न होते हैं। इस दिन बुजुर्ग  पुरुषों को भोजन कारण और जितना हो सके उनकी सेवा करें।

रत्न धारण: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आप माणिक धारण कर सकते हैं। यदि मानिक नहीं खरीद सकते तो लाल गार्नेट, सन स्टोन भी धारण किया जा सकता है जिससे सूर्य देव निश्चित रूप से प्रसन्न होते हैं।

निष्कर्ष- Surya ko Majboot Karne ke Upay

कुल मिलाकर सूर्य देव जीवन के प्रकाश दायक हैं। सूर्य देव की यदि कुंडली में स्थिति मजबूत हो तो व्यक्ति हिम्मत और नेतृत्व के दम पर दुनिया में जीत हासिल करता है। वहीं यदि सूर्य देव की स्थिति कुंडली में कमजोर है तो वह कितने भी प्रयत्न करें आगे नहीं बढ़ सकता। इसीलिए जितना हो सके सूर्य देव को प्रसन्न करने की कोशिश करें। उपरोक्त दिए उपाय में से आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी एक या दो उपाय का अनुसरण कर सकते हैं हालांकि एक बार एक उपाय शुरू किया गया तो एक लंबी अवधि तक है इसका अनुसरण करें और सफलता मिल भी जाए तब भी उसे उपाय को बीच में ना छोड़े।

FAQ- Surya ko Majboot Karne ke Upay

सूर्य को बलवान करने के लिए क्या करना चाहिए?

ऐसे जातक जिनका सूर्य कमजोर स्थिति में है उन्हें सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए, उगते सूर्य को तांबे के लोटे में पानी भरकर उसमें थोड़ा गुड़ और लाल कुमकुम डालकर अर्घ्य देने से मानसिक स्थिरता प्राप्त होती है,आत्मविश्वास मजबूत होता है, चेहरे पर तेज आता है।

सूर्य खराब होने के क्या लक्षण हैं?

यदि सूर्य कमजोर हो जाए तो व्यक्ति निर्णयहीन हो जाता है। ऐसा व्यक्ति अस्थिर, भयभीत और शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करने लगता है। उसे आंखों के रोग सताने लगते हैं कई बार तो प्रतिष्ठा से जुड़े मुद्दे भी सामने आते हैं।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

1 thought on “सूर्य देव को कैसे करें मजबूत, पाएं व्यक्तित्व विकास स्वास्थ्य और नेतृत्व क्षमता”

Leave a Comment