तांबे के लोटे का पानी: जाने किस प्रकार ग्रहों को संतुलित और चक्र को जागृत करता है यह अमृत

Tambe ke Pani se Chakra Santulan
Tambe ke Pani se Chakra Santulan

Tambe ke Pani se Chakra Santulan: भारतीय प्राचीन आयुर्वेद योग विज्ञान और ज्योतिष शास्त्र में तांबे के बर्तन में पानी पीने को अत्यधिक शुभ माना जाता है। यह एक ऐसा ऊर्जा दायक उपाय है जो न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर करता है बल्कि आपके चक्र को संतुलित कर ग्रहों की दशा भी सुधरता है। तांबे को कोई साधारण धातु नहीं कहा जाता बल्कि यह है ऊर्जा का सुचालक है जो शरीर मन और औरा में विशेष परिवर्तन लाता है।  जब आप रात भर तांबे के लोटे में जल भरकर रखते हैं तो यह जल एक बैलेंस वाटर बन जाता है। 

इस बैलेंस वाटर में न केवल प्लेनेटरी ऊर्जा होती है बल्कि यह सूक्ष्म ऊर्जा को भी अब्जॉर्ब कर लेता है और जब आप इस पानी को पीते हैं तो यह आपके शरीर के सूक्ष्म केंद्रों को एक्टिव करता है। यह सूक्ष्म केंद्र जब एक्टिव होते हैं तो ग्रह मजबूत होते हैं, चक्र जागृत होते हैं। व्यक्ति आत्मविश्वास से भर जाता है। यहां तक कि उसका मेनिफेस्टेशन पावर भी बढ़ जाता है। इसीलिए तांबे के लोटे में जल पीने को अमृत ग्रहण करने के बराबर माना जाता है।

और पढ़ें: मानव के कौन से चक्र को प्रभावित करता है शुक्र ग्रह

तांबे का पानी पीने से कौन सा ग्रह मजबूत होता है 

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सूर्य और मंगल दोनों ही ग्रह मजबूत होते हैं क्योंकि तांबा सूर्य धातु मानी जाती है। वहीं तांबा अग्नि तत्व को रिप्रेजेंट करता है जो मंगल के तत्व से मेल खाते हैं। इसीलिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से आपका सूर्य भी शक्तिशाली बनता है और मंगल भी मजबूत होता है। इन दोनों के विशेष गुण आप में आने लगते हैं, जिसकी वजह से आत्मविश्वास बढ़ता है, निर्णय क्षमता मजबूत होती है, लीडरशिप क्वालिटी बढ़ती है, त्वचा चमकदार बनती है, पाचन स्वास्थ्य बेहतर होता है, व्यक्ति साहसी बनता है,  शरीर की गर्मी संतुलन होती है और व्यक्ति चिड़चिड़ा और गुस्सैल स्वभाव से शांत बनने लगता है।

copper water benefits
copper water benefits

तांबे में रखा पानी पीने से कौन सा चक्र एक्टिवेट होता है

तांबे में रखा पानी पीने से आपका सोलर प्लेक्सस अर्थात मणिपुर चक्र एक्टिव होता है। साथ यह मूलाधार रूट चक्र और स्वाधिस्ठानचक्र अर्थात सक्रल चक्र को भी एक्टिव करता है। तांबे में रखा पानी सूर्य ऊर्जा से भरपूर होता है इसीलिए यह आपके सोलर प्लेक्सस को एक्टिव कर देता है। सोलर प्लेक्सस एक्टिव होते ही आपकी सोलर एनर्जी फील्ड एक्टिवेट हो जाती है। जिससे आप का सूर्य मजबूत होता है। 

वहीं यह पानी मंगल एनर्जी को भी एक्टिवेट करता है जिससे रूट चक्र एक्टिव हो जाता है और रूट चक्र एक्टिव होने पर आपकी ग्राउंडिंग एनर्जी बढ़ती है, आपका डर समाप्त होता है, एंजायटी कम होने लगती है, काम में फोकस बढ़ने लगता है। साथ ही यह पानी आपके सैक्राल चक्र को भी एक्टिव करता है। जिससे भावनाएं संतुलित होती है, क्रिएटिविटी बढ़ती है, आपको आपकी सीमाओं से बाहर निकलकर काम करने की क्षमता हासिल होती है, आपका आकर्षण बढ़ जाता है।

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होने वाले मुख्य लाभ(Tambe ke Pani se Chakra Santulan)

  • तांबे के बर्तन में रखा पानी यदि आप रोजाना सुबह पीते हैं तो यह आपकी औरा को चमकदार बनाता है। 
  • यह आपकी ओवर थिंकिंग को समाप्त करता है, मेंटल क्लेरिटी देता है और आपका निर्णय शक्ति को बेहतर करता है। 
  • रोजाना इस पानी को पीने से स्किन चमकदार होती है, बाल मजबूत होने लगते हैं, पिगमेंटेशन की समस्या समाप्त हो जाती है। 
  • आपकी पाचन तक शक्ति में सुधार आता है, आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो जाती है। 
  • साथ ही यह आपके हार्ट एनर्जी को भी संतुलित करता है जिससे ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां भी समाप्त हो जाती है।

तांबे के बर्तन में रखा पानी केवल एक साधारण नुस्खा नहीं है बल्कि यह एक ग्रह एनर्जी और चक्र का संतुलन करने वाला अमृत है जो आपके शरीर पर ऐसे चमत्कारी प्रभाव दिखाता है जिससे आप की ग्रह दशा भी बदल जाती है। आपके चक्र भी एक्टिव हो जाते हैं और आपकी जीवन ऊर्जा 360 डिग्री टर्न लेने ले लेती है।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment