5 Ways to Improve Self-Esteem: दोस्तों हम सभी के जीवन में कभी ना कभी एक ऐसा दौर जाता है जब हम अपने बारे में अच्छा फील नहीं करते और हमें खुद पर आत्मविश्वास नहीं होता। लेकिन अगर यह दौर लंबा चली और हम बहुत दिनों तक खुद पर भरोसा ना कर पाए तो यह स्थिति हमारे लिए नुकसान दायक साबित होने लगती है। खुद पर भरोसा ना होना हमारी मेंटल कंडीशन को तो खराब करता ही है साथ ही साथ हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को भी नुकसान पहुंचाता है।
ऐसे में हमें यह जानना जरूरी है कि हम किस तरह से सेल्फ एस्टीम को बढ़ा सकते हैं। तो हमारा आज का आर्टिकल इसी बारे में है जिसमें हम जानेंगे 5 Ways to Improve Self-Esteem. आर्टिकल में हम समझेंगे कि वह कौन से आसान तरीके हैं जो हमें हमारे सेल्फ एस्टीम को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकते हैं? साथ ही हम जानेंगे कि Low Self Esteem के क्या निशानियां हैं? आत्मसम्मान होना इंपॉर्टेंट क्यों है और अगर आप Low Self Esteem के दौर से गुजर रहे हैं तो आपको इससे किस तरह से बाहर निकलना है? इन सभी जरूरी सवालों के जवाब आपको मिलेंगे इस आर्टिकल में इसलिए इसे ध्यान से आखिर तक जरूर पढ़ें।
सेल्फ एस्टीम क्या है| What Is Self Esteem
दोस्तों सेल्फ एस्टीम यानी कि आत्मसम्मान खुद के बारे में हमारी अपनी राय होती है। यह नजरिया होता है जिसके माध्यम से हम अपने आप को देखते हैं। जब हमारी सेल्फ एस्टीम हाई होती है तो हम अपने बारे में और जिंदगी के बारे में पॉजिटिव सोच रखते हैं। वहीं अगर हमारी सेल्फ एस्टीम कमजोर होती है तो हम खुद को कभी भी बहुत कमजोर इंसान समझते हैं और जिंदगी में आने वाले उतार- चढ़ाव का भी ठीक से सामना नहीं कर पाते।
जब हमारी सेल्फ एस्टीम कमज़ोर होती है तो हम अपने अंदर खामियां ही खामियां देखने लगते हैं। हम खुद को दूसरों से कंपेयर करने लगते हैं हमें दूसरे हमेशा हमसे बेहतर नजर आते हैं, और हमें लगता है कि हम जीवन में किसी भी चीज को हासिल करने के लायक नहीं हैं।
हमारी सेल्फ एस्टीम का हमारे कॉन्फिडेंस से भी गहरा नाता है। अगर हमारे मन में खुद के लिए सम्मान ही नहीं होगा तो हमें खुद पर भरोसा कैसे होगा? इस तरह से हम कभी भी बेहतर जीवन नहीं जी सकते इसलिए एक अच्छी जिंदगी का अनुभव करने के लिए हमारे भीतर सेल्फ एस्टीम का होना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके लिए हमें उन चीजों की पहचान करनी होगी जिसके माध्यम से हम जान सकें कि आखिर क्यों सेल्फ एस्टीम कमजोर होती है। आगे हम इस आर्टिकल में Low Self Esteem के लक्षण और उसके कारणों के बारे में भी चर्चा करेंगे।
कमजोर आत्मसम्मान के लक्षण| Signs of Low Self-Esteem
दोस्तों Low Self Esteem की समस्या किसी को भी हो सकती है लेकिन इसकी पहचान होनी जरूरी है। Low Self Esteem वाले इंसान की पहचान करना आसान है। इस समस्या को आप निम्न लिखित लक्षणों के माध्यम से जान सकते हैं-
Low Self-Esteem Symptoms
- खुद के बारे में नेगेटिव बातें करना और खुद की कैपेबिलिटी पर शक करना।
- अपनी उपलब्धियों को इग्नोर करना और कमियों पर फोकस करना।
- दूसरों को खुद से बेहतर मानना।
- ‘मुझे खुश रहने का अधिकार नहीं है’ ऐसी सोच रखना।
- अपनी तारीफ से असहज महसूस करना।
- असफलता के डर से चुनौतियों से भागना और खुद को कम आंकना।
- लोगों से मेल-जोल करने से बचना।
कमजोर आत्मसम्मान की समस्या क्यों होती है| Causes Behind Low Self Esteem In Hindi
कमज़ोर आत्मसम्मान की समस्या रातों-रात नहीं होती। एक लंबा सिलसिला होता है जो ज्यादातर हमारे बचपन से ही शुरू हो जाता है। हमारे माता-पिता, भाई बहन, दोस्त और टीचर आदि जाने-अनजाने में हमें छोटा या कमजोर महसूस करवाते हैं। ये हमारे बारे में नेगेटिव बातें करते रहते हैं। इन चीजों का असर यह होता है कि हमारी खामियां, हमारी कमजोरी और खुद के बेहतर न होने का भरोसा हमेशा के लिए हमारे लिए मन में बैठ जाता है।
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हम अपने आप से जो उम्मीद लगाते हैं, वह पूरी नहीं हो पाती। हमारे परिवार और समाज की उम्मीद पर खरा न उतरने के कारण भी हम अपने आत्मसम्मान में कमी महसूस करते हैं। इसके अलावा जीवन की ख़राब परिस्थितियाँ, बीमारी आदि चीजें हमारी सेल्फ एस्टीम पर बुरा असर डालती है। इसके अलावा कुछ लोगों की पर्सनैलिटी भी उनके कमजोर आत्म सम्मान का एक कारण हो सकती है, क्योंकि वे नेगेटिव सोचने के आदी होते हैं। यह कुछ प्रमुख कारण हैं जो हमारे सेल्फ एस्टीम को कमजोर करते हैं।
Low Self Esteem के क्या प्रभाव हैं| What Are The Effect of Low Self-Esteem?
हमारे सेल्फ एस्टीम या आत्मसम्मान का कमजोर होना हमारे जीवन को बहुत गहराई से प्रभावित करता है। इसके कई तरह के नुकसान हैं जो घातक भी हैं और जिनका प्रभाव उम्र भर झेलना पड़ता है।
Low Self Esteem वाला व्यक्ति अपनी असलियत से भागने की कोशिश करता है। लोगों से अपने मन की बात नहीं कर पाता और फिर वह नशे का सहारा लेता है। शराब, ड्रग्स जैसे गलत चीजों का सहारा लेता है जो उसके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए घातक साबित होते हैं।
Low Self Esteem वाला व्यक्ति अपने शरीर और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह हो जाता है। Low Self Esteem वाले व्यक्ति कभी-कभी कम उम्र में सेक्सुअल एक्टिविटीज में इंवॉल्व हो जाते हैं।
कमजोर आत्मसम्मान सुधारने के पांच तरीके| 5 Ways to Improve Self-Esteem
दोस्तों खामियां होना बुरी बात नहीं है, बुरी बात है उन खामियों को सुधारने की कोशिश ना करना। अगर हमारी सेल्फ एस्टीम कमजोर है तो उसे मजबूत बनाने के कई आसान तरीके भी हैं। आगे हम ऐसे ही कुछ तरीको के बारे में बात करने जा रहे हैं। आईए जानते हैं 5 Ways To Improve Self-Esteem
नकारात्मकता से दूर रहें और सकारात्मक लोगों के साथ रहें
अगर आप ऐसे लोगों से घिरे हैं जो बात-बात पर आपकी कमियां निकालते हैं तो ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोशिश करें कि आप ऐसे लोगों की संगत करें जो आपको आपके पॉजिटिव गुणों के बारे में बताएं, आपकी अच्छाइयों के बारे में चर्चा करें। हालांकि अपनी फैमिली और फ्रेंड से दूरी बनाकर रखना है मुश्किल है लेकिन उनके द्वारा कहीं गई बातों को अपने दिमाग में बैठने की बजाए अपना पूरा फोकस अपनी अच्छी बातों पर रखें। आप अपनी अच्छाइयों को लेकर अवेयर होंगे तो धीरे-धीरे आपकी सेल्फ एस्टीम बढ़ने लगेगी।
अपने भीतर की अच्छी चीजों को पहचाने
ईश्वर ने इंसान को अच्छाई और बुराई का कॉम्बिनेशन बनाया है। अगर किसी इंसान में कुछ खामियां होती हैं तो कुछ खूबियां भी जरूर होती हैं। यह खूबियां ही उसे दूसरे लोगों से अलग बनाती हैं, उसकी इस दुनिया में एक अलग पहचान निर्धारित करती हैं। यह खूबी कुछ भी हो सकती है जैसे लिखना, कुकिंग करना, गाना गाना पेंटिंग, एक्टिंग या स्पोर्ट्स आदि। हमें अपने स्किल को पहचानना चाहिए और उन्हें पॉलिश करना चाहिए ताकि धीरे-धीरे हम उन्हें अपनी पहचान बना सकें। जैसे-जैसे हमारे काम के कारण हमारी पहचान बनेगी हमारी सेल्फ एस्टीम इंप्रूव होगी।
खुद के साथ नरमी बरतें
आपको खुद के साथ नरमी से पेश आने की जरूरत है। कई बार ऐसा होता है कि हम फ्रस्ट्रेशन में खुद को कोसने लगते हैं अपने अंदर बुराइयां ही बुराइयां खोजने लगते हैं, खुद को जरूरत से ज्यादा क्रिटिसाइज करने लगते हैं। यहां तक कि खुद को साबित करने के लिए हमने जरूरत से ज्यादा अपने आप को पुश करने लगते हैं और लोगों की नजरों में खुद को बेहतर साबित करने के लिए अपनी क्षमता से अधिक काम करने की कोशिश करते हैं, जो कि घातक है।
यह गलत है। लोगों के बीच अपनी जगह बनाने के लिए हमें खुद के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए। चीजों और सिचुएशन को उनके वास्तविक रूप में अपनाने की कोशिश करनी चाहिए, अपनी क्षमताओं को स्वीकार करने की कोशिश करनी चाहिए और अपनी कैपेबिलिटी में ही बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करनी चाहिए।
ना कहना सीखे
Low Self Esteem वाले लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि उन्हें ना कहना नहीं आता। उन्हें लगता है कि अगर वे किसी बात के लिए मना करेंगे तो उनके रिश्ते खराब होंगे और इसलिए वे ऐसे काम भी करते हैं जिन्हें करने का उनका मन नहीं होता। भले ही वह काम उनकी कैपेबिलिटी के बाहर ही क्यों ना हो।
इस तरह से उनके काम का बोझ तो बढ़ता ही है साथ ही साथ उनके जीवन में तनाव और गुस्सा भी बढ़ता है। लेकिन वास्तव में ना कहने से रिश्ते खराब नहीं होते, बल्कि लोगों में यह मैसेज जाता है कि आप हर समय उनके लिए अवेलेबल नहीं हैं। आपकी भी अपनी जिंदगी और अपनी प्रायोरिटी है। आपका अपने लिए लिया गया यह स्टैंड लोगों में आपकी वैल्यू को बढ़ाता है।
नई चीज़ें सीखें और नए लक्ष्य बनाएं
जैसा कि हमने आपको बताया कि अपनी सेल्फ एस्टीम को इंप्रूव करने का एक तरीका है खुद की स्किल्स को पहचानना। इसी का अगला कदम होता है नई चीज सीखना। खुद को दिन-ब-दिन बेहतर बनाते रहना हमें समय के साथ रेलेवेंट बनाता है। हम नए लोगों से जुड़ सकते हैं साथ ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को भी बेहतर बना सकते हैं।
नई चीजों को सीख कर हम अपनी फाइनेंसियल कंडीशन को भी इंप्रूव कर सकते हैं जो कि हमें और भी इंडिपेंडेंट बनाने में मदद करेगा। लोगों पर हमारी निर्भरता जो कि हमारी Low Self Esteem का एक कारण हो सकती है, वह भी खत्म होगी और हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
इस तरह इन 5 आसान तरीकों की मदद से आप आप आसानी से अपनी Low Self Esteem को बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा और भी तरीके हैं जैसे कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, सफल लोगों के पॉडकास्ट सुनना इत्यादि।
People Also read this: Ho’oponopono Prayer Miracles in Hindi: जानें इसके चमत्कार और फायदे
हेल्दी सेल्फ एस्टीम के टिप्स| Tips To Have Healthy Self-Esteem
अपनी कमजोरी सेल्फ एस्टीम को सुधारने का सबसे पहला तरीका है खुद के बारे में अपनी नेगेटिव बिलीफ को पहचानना और उसे चुनौती देना। उदाहरण के लिए आपको हमेशा लगता है कि लोगों को आपकी परवाह नहीं है। यह विचार आपका अपने बारे में एक नेगेटिव बिलीफ है।
अब खुद के बारे में आपके जो भी निगेटिव विचार हैं उन्हें आप एक पेपर पर नोट करना शुरू करें। और विश्लेषण करें कि अपने इन विचारों को सोचना कब शुरू किया था। जब आप अपने नेगेटिव विचारों को पहचान कर लें तब आप उन्हें चुनौती देना शुरू करें।
इसलिए आप कुछ ऐसे विचार लिखे जो आपके नेगेटिव बिलीफ को तोड़ते हैं जैसे कि हम ऊपर के उदाहरण के अनुसार लोग आपकी परवाह नहीं करते, इस नेगेटिव विचार को आप इस पॉजिटिव विचार से तोड़ सकते हैं कि आपके माता-पिता हर हफ्ते आपसे कॉल पर बात करते हैं।
इसी तरह आप अपने बारे में अन्य पॉजिटिव विचार लिखें जैसे आप एक बेहतरीन लेखक हैं, बेहतरीन डांसर हैं, आप बेहतरीन स्पीकर हैं। इसके अलावा आप अच्छी बातों को भी नोट करें जो दूसरे आपके बारे में कहते हैं।
इस तरह रोज कम से कम पांच पॉजिटिव बातों को आप नोट करें और जब एक अच्छी खासी लिस्ट बन जाए तब आप उसे लिस्ट को किसी ऐसी जगह पर लगाएँ जहां से आप उसे रोज देख सकें। अब जब भी आपको अपने बारे में कोई नेगेटिव थॉट आए तो आप इस लिस्ट को पढ़कर दोबारा से अपना कॉन्फिडेंस हासिल कर सकते हैं।
इसके अलावा हम आपको 10 छोटी-छोटी एक्टिविटीज बताने जा रहे हैं जिन्हें करके आप अपने सेल्फ एस्टीम को बूस्ट कर सकते हैं-
10 Things to Boost Your Self-Esteem
- अपने छोटे-छोटे टारगेट पूरे करें।
- अपनी हर अचीवमेंट का जश्न मनाएं।
- हर दिन खुद से एक पॉजिटिव बात कहें।
- अपने विचारों को कंट्रोल करें।
- अपनी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें।
- अच्छी लाइफस्टाइल अपनाएं, जैसे- व्यायाम और हेल्दी डाइट।
- खुद की दूसरों से तुलना करना बंद करें।
- अपनी हॉबीज को समय दें।
- खुद को माफ करना सीखें।
- नए अवसरों को अपनाने से डरें नहीं।
निष्कर्ष| Conclusion
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने Low Self Esteem के बारे में बात की और 5 Ways to Improve Self-Esteem के बारे में जाना। साथ ही हमने जाना कि Low Self Esteem का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है और हम किस तरह से एक हेल्थी सेल्फ एस्टीम हासिल कर सकते हैं? दोस्तों आप भी अपने सेल्फ स्टीम को इंप्रूव करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए बिंदुओं को अपने जीवन में लागू करें और अपने अनुभव हमें कमेंट बॉक्स में साझा करें। ऐसी ही जरूरी जानकारी के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो करें।
5 Ways to Improve Self-Esteem: यहाँ देखें वीडियो
FAQ- 5 Ways to Improve Self-Esteem
सेल्फ एस्टीम क्या है?
सेल्फ एस्टीम हमारी स्वयं के बारे में बनाई गई एक राय होती है। यह एक नजरिया है जिसके माध्यम से हम अपने आप को देखते हैं। आम भाषा में इसे आत्म सम्मान कहा जाता है।
Low Self Esteem के क्या कारण हो सकते हैं?
Low Self Esteem का मुख्य कारण बचपन में हुआ दुर्व्यवहार, आत्मविश्वास में कमी या लगातार असफलताएं हो सकते हैं।
Low Self Esteem के क्या लक्षण है?
एक Low Self Esteem वाला व्यक्ति लोगों से मेल-जोल नहीं करता। उसके खुद के बारे में निगेटिव विचार होते हैं।
Low Self Esteem के क्या नुकसान हो सकते हैं?
एक Low Self Esteem वाला व्यक्ति गलत आदतों में पढ़ सकता है उसे नशे की आदत या कम उम्र में सेक्सुअल एक्टिविटीज की आदत पड़ सकती है।
Low Self Esteem को किस तरह से सुधारा जा सकता है?
Low Self Esteem को सुधारने के लिए हमें ऐसे लोगों की संगत करना चाहिए जो हमें हमारी अच्छाइयों के बारे में बताएं। इसके अलावा हमें अपनी खूबियों पर ध्यान देना चाहिए।