
Full Moon Manifestation: पूर्णिमा (Full Moon) मेनिफेस्टेशन को पूरा करने का बेहतरीन मौका है। इस दिन चांद अपनी पूरी ऊर्जा के साथ आकाश में चमकता है। यह ऊर्जा पूर्णता की प्रतीक है। इसीलिए यह हमारी मेनिफेस्टेशन को भी पूर्णता प्रदान करने में मददगार है।
दुनिया भर के लोग इस समय का इस्तेमाल अपनी इच्छाओं को यूनिवर्स तक पहुंचने के लिए करते हैं ताकि वे इच्छाएँ जल्दी से जल्दी मेनिफेस्ट हो सकें। आज के इस आर्टिकल में हम 7 पावरफुल फुल मून मेनिफेस्टेशन (Full Moon Manifestation) तकनीक के बारे में जानेंगे जो बेहद आसान भी हैं, और इसीलिए लोकप्रिय हैं। इन मेनिफेस्टेशन तकनीकों का उपयोग आप अपने जीवन में प्यार, पैसा, नौकरी, अच्छी सेहत और मानसिक शांति इसके अलावा किसी भी अन्य इच्छा को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। अतः इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
7 Best Full Moon Manifestation तकनीक
पूर्णिमा हर 29.25 दिन में आती है जब सूरज, धरती और चंद्रमा एक सीध में अलाइनमेंट में होते हैं। वैज्ञानिक रूप से इस घटना का असर ज्वार भाटी के रूप में दिखता है। वहीं कुछ रिसर्च के अनुसार हमारी नींद और इमोशंस पर भी फुल मून का असर पड़ता है।
वहीं हम अगर इसके आध्यात्मिक पहलू की बात करें तो पूर्णिमा का समय वह समय होता है जब ऊर्जाएं अपने चरम पर होती हैं। भारत की परंपराओं में पूर्णिमा को पूजा और ध्यान करने के लिए शुभ माना जाता है वहीं पश्चिमी सभ्यता में इसे जादू टोने और रिचुअल्स करने का समय माना जाता है।
आप किसी भी परंपरा को मानें लेकिन यह बात सिद्ध है कि पूर्णिमा यानी फुल मून आपके इंटेंशंस को तेजी से यूनिवर्स तक पहुंचाने का सबसे बेहतर समय होता है। इसीलिए हम आपको 7 ऐसी बेहतरीन फुल मून मेनिफेस्टेशन रिचुअल (Full Moon Manifestation) बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल करके आप फुल मून की ऊर्जा का लाभ उठाकर अपने मेनिफेस्टेशन पूरी कर सकते हैं।
अगर आप मेनिफेस्टेशन के शुरुआती दौर में है तब भी इन्हें आजमाना आपके लिए फायदेमंद है। आइये जानें क्या है वे फुल मून मेनिफेस्टेशन रिचुअल्स (Full Moon Rituals For beginners)
1. कैंडल मैनिफेस्टेशन रिचुअल (Candle Manifestation Ritual)
पूर्णिमा की रात कैंडल मेनिफेस्टेशन किया जा सकता है यह एक सरल लेकिन बहुत ही पावरफुल रिचुअल है जो आग की एनर्जी को आपके इंटेंशनस से जोड़ता है। इसे करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको अपने इंटेंशन के अनुसार एक रंगीन मोमबत्ती लेनी होती है जैसे हरी कैंडल पैसे के लिए, गुलाबी प्यार के लिए और सफेद शांति के लिए।
पूर्णिमा की रात को इसे जलाएं और इंटेंशन बोलें जैसे “मैं अपने जीवन में बहुत पैसे कमा रहा हूं।” 30 मिनट तक ध्यान करें और मोमबत्ती को जलने दें। यह आपकी मेनिफेस्टेशन को एनर्जी देता है और उस पर फोकस करने में मदद करता है।

2. जर्नलिंग और रिलीज रिचुअल (Journaling and Release)
फुल मून (Full Moon Manifestation) पर की जाने वाली जर्नलिंग और रिलीज तकनीक नई शुरुआत के लिए जगह बनाती है क्योंकि यह तकनीक उन विचारों को छोड़ने में हमारी मदद करती है जो अब हमारे लिए उपयोगी नहीं है। यह लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की दो सबसे पावरफुल तकनीक जर्नलिंग और लेट गो (Let Go) का मेल है।
इस तकनीक में आपको एक कागज लेना है, और उसके दो हिस्से करने हैं। एक में अपनी वे सपनें लिखने हैं जिन्हें आप मेनिफेस्ट करना चाहते हैं और दूसरे हिस्से में वह चीज़ें और विचार लिखने हैं जिन्हें आप छोड़ना चाहते हैं। पूर्णिमा के चांद की रोशनी में आप सपनों वाली लिस्ट को पढ़कर विजुअलाइज करें और रिलीज वाली लिस्ट को जला दें। यह तरीका हमारे मन को शुद्ध करता है और क्लेरिटी लाता है।

3. मून वॉटर रिचुअल ( Make Moon Water )
Moon Water Ritual तकनीक में पानी को चांद के प्रकाश में चार्ज करके उसे मेनिफेस्टेशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये फुल मून मेनिफेस्टेशन(Full Moon Manifestation) के दौरान की सबसे ज्यादा की जाने वाली तकनीक है।
इस तकनीक को करने के लिए एक कांच के जार या बोतल में साफ पानी भरना होता है। उसके बाद पानी में अपनी इंटेंशन को बोलना होता है जैसे “यह पानी मुझे सेहत और खुशियां देगा।” उसके बाद उस जार या बोतल को रात भर के लिए चांद के रोशनी में रखना होता है। यह चार्ज्ड वाटर चांद की ऊर्जा को हमारे शरीर में उतारता है और हमारे भीतर की सारी नेगेटिविटी को खत्म करता है।

4. क्रिस्टल चार्जिंग रिचुअल (Charge Your Crystals)
फुल मून का दिन क्रिस्टल चार्ज करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्रिस्टल हमारी हमारी इच्छाओं को मेनिफेस्ट करने का एक टूल माने जाते हैं। इस तकनीक को करने के लिए अपना कोई क्रिस्टल चुनें, जैसे रोज क्वार्ट्ज या सिट्रीन। इन्हें फुल मून की रोशनी में रखें और अपनी इच्छा को विजुलाइज करें। सुबह इसे अपने पास रखें। आप इसे एसेसरी के रूप पहन भी सकते हैं। यह तकनीक लंबे समय तक असरदार है क्योंकि क्रिस्टल आपकी और एनर्जी को स्टोर करके रखते हैं।

और पढ़ें: Full Moon Water Manifestation: चाँद की शक्ति से सपने सच करने का तरीका
5. मेडिटेशन और विज़ुअलाइज़ेशन (Meditation and Visualization)
फुल मून की रात को मेडिटेशन और विजुलाइजेशन तकनीक करना भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। विजुलाइजेशन लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन की एक बहुत ही पावरफुल तकनीक है जिसकी मदद से मेनिफेस्टेशन बहुत ही सरलता से किया जा सकता है। और जब हम फुल मून के दिन इस तकनीक को करते हैं तो चांद की ऊर्जा की ताकत इस तकनीक को और ज्यादा पावरफुल बना देती है।
फुल मून के दिन विजुलाइजेशन करने के लिए रात को चांद की रोशनी में बैठे और आंखें बंद करके अपनी इच्छा को विजुलाइज करें। याद रखें आपको विजुलाइज ऐसे करना है जैसे आपकी इच्छा पहले से ही पूरी हो चुकी है। कम से कम 15 मिनट तक यह तकनीक करें। यह तकनीक हमारी इच्छाओं को मेनिफेस्ट तो करती ही है, साथ ही यह हमारे मन की शक्ति को भी बढ़ाती है और हमारे आत्म विश्वास को मजबूत करती है।

6. हनी जार स्पेल (Honey Jar Spell)
फुल मून पर की जाने वाली हनी जार स्पेल(Honey Jar Spell)तकनीक में शहद से भरे हुए जार की मदद से मेनिफेस्टेशन की जाती है। इस तकनीक में एक जार में शहद होता है। उसके बाद कागज पर अपनी इच्छा लिखकर उसे उसे जार में डालना होता है। बाद जार में कुछ जड़ी बूटियां डालनी होती है और फिर उसे जार को रात भर चांद की रोशनी में रखा जाता है। इस तकनीक को ज्यादातर प्यार और सक्सेस हासिल करने के लिए किया जाता है यह रिश्तो में मिठास लाती है।

7. स्मजिंग और एनर्जी क्लियरिंग (Smudging Energy Clearing)
फुल मून के दिन किए जाने वाले कुछ जरूरी मेनिफेस्टेशन में से एक है स्मजिंग एंड एनर्जी क्लीयरिंग टेक्निक। तकनीक के अंतर्गत सेज या अगरबत्ती जलाकर अपनी और घर की नकारात्मक ऊर्जा को मिटाया जाता है।
इसे करने के लिए सेज जलाएं और अपने शरीर व घर के चारों ओर इस घुमाएँ। यह प्रक्रिया करते हुए अपनी मेनिफेस्टेशन को जोर से बोले कि मैं अपने जीवन की सारी नेगेटिविटी को मिटा रहा हूं। यह तकनीक नई शुरुआत के लिए जरूरी होती है साथ ही साथ यह शुद्धिकरण और संतुलन भी लाती है।

Full Moon Manifestation को प्रभावी बनाने के लिए टिप्स
फुल मून मेनिफेस्टेशन की प्रभावशाली तकनीकों को अगर आप आजमाने जा रहे हैं तो आपको इनसे जुड़ी कुछ टिप्स के बारे में जानना जरूरी है जो इस तरह है-
- अपनी इच्छा को सकारात्मक और स्पष्ट रखें।
- रिचुअल्स करना फुल मून की रात 12 बजे के आसपास शुरू करें।
- यूनिवर्स पर भरोसा करें।
- आप इन रिचुअल्स के साथ”ॐ चंद्राय नमः” मंत्र जाप भी कर सकते हैं
- परिणामों के लिए समय दें।
निष्कर्ष
फुल मून मैनिफेस्टेशन (Full Moon Manifestation) रिचुअल्स सपनों को सच करने का एक शक्तिशाली तरीका हैं। इन तकनीकों की सबसे अच्छी बात यह है कि आप इन्हें आसानी से कर सकते हैं। आप भी अपनी किसी इच्छा को मेनिफेस्ट करना चाहते हैं तो आने वाली फुल मून पर आप इनमें से कोई भी एक रिचुअल जरूर आजमाएं और अपने अनुभव को हमसे जरूर साझा करें ऐसे ही महत्वपूर्ण आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें।
7 Full Moon Manifestation Rituals: यहाँ देखें वीडियो
FAQ- Full Moon Manifestation
फुल मून पर क्रिस्टल चार्जिंग रिचुअल कैसे करते हैं?
फुल मून पर क्रिस्टल को रात भर चांद की रोशनी में रखकर चार्ज करें और फिर इसे अपने पास रखें या पहन लें।
स्मजिंग और एनर्जी क्लीयरिंग तकनीक कैसे करते हैं?
स्मजिंग और एनर्जी क्लीनिंग तकनीक करने के लिए सेज या अगरबत्ती को जलाकर अपने शरीर और घर के चारों ओर घुमाते हैं, जिससे नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है।
फुल मून पर मेनिफेस्टेशन रिचुअल करने से क्या होता है?
फुल मून पर चाँद की ऊर्जा बहुत पावरफुल होती है इसलिए उस दिन मेनिफेस्टेशन रिचुअल करने से मेनिफेस्टेशन पूरी होने की संभावना बढ़ जाती है।
फुल मून पर प्यार अट्रैक्ट करने के लिए कैंडल मेनिफेस्टेशन में किस रंग की कैंडल जलानी चाहिए?
फुल मून पर प्यार अट्रेक्ट करने के लिए कैंडल मेनिफेस्टेशन में गुलाबी कैंडल जलाने चाहिए।
फुल मून पर की जाने वाली सबसे ज्यादा लोकप्रिय मेनिफेस्टेशन रिचुअल कौन सी है?
फुल मून पर किए जाने वाले सबसे ज्यादा लोकप्रिय मेनिफेस्टेशन रिचुअल मून वॉटर मेनिफेस्टेशन है।