
Kapoor Ke Upay: घर में पूजा-पाठ के दौरान आप सभी ने कपूर का इस्तेमाल तो किया ही होगा। कपूर के बिना कोई भी पूजा संपन्न नहीं मानी जाती। हिंदू धर्म में आरती के पश्चात कपूर जलाकर भगवान को लौ दिखाना बहुत ही शुभ माना जाता है। हवन और बड़े-बड़े कर्मकांड के दौरान भी कपूर की जरूरत निश्चित रूप से पड़ती है।
पर क्या आप जानते हैं कपूर केवल पूजा में ही नहीं बल्कि घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए तथा घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा कपूर के बहुत सारे ऐसे टोटके (Kapoor Ke Totke) हैं जिनको करने के बाद आप जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं।
घरों में कपूर जलाने की परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है। कपूर जलने से आसपास का वातावरण तो सुगंधित हो ही जाता है और साथ ही साथ सबको मानसिक शांति भी मिलती है। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कपूर और कपूर के तेल (Kapur Ka Tel) के कुछ ऐसे उपाय भी बताने वाले हैं जिसको करने के बाद आप आसानी से छोटे बड़े संकटों को पार कर सकेंगे। वहीं बड़ी से बड़े ग्रह दोष और वास्तु दोष से भी मुक्ति प्राप्त कर सकेंगे।
आईए जानते हैं कपूर के तेल के कुछ आसान से टोटके
कपूर जलाने से देवी देवताओं को तो प्रसन्न किया ही जाता है। वहीं प्रत्येक पूजा अर्चना के बाद कपूर जलाकर मंगला आरती करने का भी विधान है। पर आज हम आपको इसके अलावा कपूर के तेल के कुछ महत्वपूर्ण टोटके (Kapoor Ke Upay) भी बताने वाले हैं।
राहु की महादशा के दुष्प्रभाव को कम करना: यदि आपकी कुंडली में राहु की महादशा चल रही है और आप लगातार मानसिक कष्ट से गुजर रहे हैं तो कपूर का तेल (Kapur Ka Tel) आप की कुंडली के राहु की महादशा के प्रभाव को कम कर सकता है। इसके लिए आपको केवल अपने नहाने के पानी में दो बूंद कपूर के तेल की डालकर रोजाना नहाना होगा ऐसा रोजाना करते रहने से धीरे-धीरे राहु का प्रकोप शांत हो जाता है।
बच्चों को गंदी आदतों से दूर रखने के लिए: आमतौर पर कुंडली में शनि की महादशा या राहु केतु की महादशा के दौरान बच्चों को झूठ बोलना, नशा करना, चोरी करना जैसी आदतें लगती हैं। इसीलिए आप कपूर के तेल का यह उपाय कर बच्चों को इन सबसे दूर कर सकते हैं।
इसके लिए आपको केवल इतना करना होगा कि रुई के एक फाहे को कपूर के तेल(Kapur Ka Tel) में डूबा कर बच्चों के तकिए के नीचे रखना होगा। ऐसे में जब बच्चा उस तकिये पर सोता है तो धीरे-धीरे उसकी महक बच्चों की सांस के द्वारा शरीर में प्रवेश करती है। जिससे राहु और केतु के प्रभाव शांत होते हैं और बच्चा धीरे-धीरे गंदी आदतों से दूर होने लगता है।

और पढ़ें: Shadi Ke Upay: अपने प्यार से शादी करने के दमदार उपाय व मंत्र
धन संबंधित समस्या के निदान हेतु: यदि आप काफी लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो कपूर के तेल का यह आसान सा उपाय (Kapoor Ke Upay) आपको मालामाल बन सकता है। आपको केवल इतना करना होगा कि कपूर के तेल की कुछ बूंदे रोजाना अपनी नाभि पर लगानी होगी और नाभि पर लगाते समय आपको माता लक्ष्मी का ध्यान करना होगा। इस तरह से लक्ष्मी मां की कृपा आप पर बरसती है और धीरे-धीरे पैसा आपकी और आकर्षित होने लगता है और आप आर्थिक रूप से मजबूत होते चले जाते हैं।
बच्चों की याददाश्त बढ़ाने के लिए: यदि आपके बच्चों की याददाश्त कमजोर है और वह जो कुछ पढ़ते हैं पढ़ने के तुरंत बाद ही भूल जाते हैं तो ऐसे में कपूर का तेल (Kapoor Ka Tel) उनकी स्मरणशक्ति को बढ़ा सकता है। इसके लिए आपके बच्चों की उंगली कपूर के तेल में डुबानी होगी और उन्हें उनकी नाभि पर लगाते हुए गायत्री मंत्र का जाप करने के लिए कहना होगा। रोजाना यह उपाय करने से धीरे-धीरे बच्चों की स्मरण शक्ति और एकाग्रता शक्ति बढ़ने लगती है और बच्चे अपनी पढ़ाई में बेहतर परफॉर्म करने लगते हैं।
घर से नेगेटिविटी दूर करने के लिए: यदि आपको अपने घर में लगातार नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो रही है, आपको लग रहा है कि आपके घर में नेगेटिविटी बढ़ती जा रही है तो घर के उत्तरी कोने में कपूर के तेल का छिड़काव रोजाना करें। रोजाना कपूर के तेल को छिड़कने से घर से नेगेटिविटी दूर होने लगती है और घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है।
पितृ दोष से मुक्ति: कपूर जलाने से आप अपने पितृ दोष से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। पितृ दोष राहु और केतु के प्रभाव से परिवार पर आता है और पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए आपको रोजाना सुबह शाम और रात को दिन में तीन बार घी में डुबाया हुआ कपूर जलाना होगा और हर कोने में कपूर के तेल की एक-एक बूंद छिड़कनी होगी इससे आपके घर से पितृ दोष और सर्प दोष है जाता है।

क्रोध को दूर करने के लिए: अगर आपके परिवार में किसी को या आपको स्वयं को अधिक क्रोध आता है जिसकी वजह से आप क्रोध में कई बार गलत निर्णय ले लेते हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए भी आप कपूर का ये उपाय (Kapoor Ke Upay) कर सकते हैं। क्रोध को कम करने के लिए आपको रोजाना रात को सोने से पहले कपूर जलाकर सोना होगा और साथ ही साथ कपूर के तेल (Kapur Ka Tel) को रुई के एक फाहे में डालकर अपने बिस्तर के नीचे रखना होगा। इस उपाय से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और बड़े से बड़ा क्रोधित व्यक्ति भी शांत हो जाता है।
भाग्य का साथ पाने के लिए: अगर आपको ऐसा लगता है कि आप कुछ भी कर लें परंतु भाग्य आपका साथ नहीं देता तो ऐसे में रोजाना आपको नहाने के पानी में कपूर के तेल (Kapur Ka Tel) की कुछ बूंदें डालकर नहाना चाहिए। ऐसा करने से आपका भाग्य जाग उठता है और किस्मत सदैव साथ देती है।
घर से कलह क्लेश दूर करने के लिए: यदि आपके घर में आए दिन झगड़ा होते हैं या कलह क्लेश होता है तो ऐसे में आपके घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का यह उपाय (Kapoor Ke Upay) करना चाहिए। इसके लिए आपको घी में डूबे हुए कपूर को जलाना होगा और घर के मुख्य द्वार पर कपूर के तेल का छिड़काव करना होगा। इससे घर से कलह क्लेश और आए दिन होने वाले झगड़ा बंद हो जाते हैं।
FAQ- Kapoor Ke Upay
कपूर के तेल से नहाने से कौन सा ग्रह मजबूत होता है?
जिन जातकों का शुक्र ग्रह कमजोर है उन्हें कपूर के तेल से स्नान करने की सलाह दी जाती है। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
तकिए के नीचे कपूर रखने से क्या होता है?
तकिए के नीचे कपूर रखकर सोने से मन बहुत शांत रहता है और नींद भी अच्छी आती है। साथ में वास्तु दोष के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।