गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां त्रिपुर सुंदरी के यह उपाय, पूरी होगी हर कामना

Gupt Navratri Ke Teesre Din Ke Upay
Gupt Navratri Ke Teesre Din Ke Upay

Gupt Navratri Ke Teesre Din Ke Upay– तांत्रिक साधना और गुप्त पूजा अर्चना के लिए जाना जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व गुप्त नवरात्रि हिंदू धर्म में आध्यात्मिक महत्व रखता है। यह माघ और आषाढ़ मास में मनाया जाता है। गुप्त नवरात्रों में मां दुर्गा के 10 महाविद्या स्वरूपों का पूजन किया जाता है जिसमें प्रत्येक दिन का एक खास महत्व रहता है। आज हम गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन के उपायों (Gupt Navratri Ke Teesre Din Ke Upay) के बारे में चर्चा करेंगे। 

गुप्त नवरात्रि का महत्व

जैसा कि नाम से स्पष्ट है गुप्त का नवरात्रि में गुप्त रूप से साधनाएं की जाती है। यह सामान्य चैत्र और शारदीय नवरात्र से अलग है क्योंकि इसमें तंत्र-मंत्र और 10 महाविद्या की साधना के ऊपर जोर दिया जाता है। गुप्त नवरात्रि में गुप्त रूप से पूजा और उपाय किए जाते हैं। उन साधकों के लिए बहुत खास है जो आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करना चाहते हैं। गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन मां त्रिपुर सुंदरी या चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।

और पढ़ें: 10 Mahavidya ke Naam: तंत्र साधना के दस दिव्य स्वरूप

तीसरे दिन की देवी माँ त्रिपुर सुंदरी या माँ चंद्रघंटा

गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन तांत्रिक साधना में त्रिपुर सुंदरी की पूजा की जाती है जो 10 महाविद्या में से एक हैं। मातृपुर सुंदरी सुंदरता ऐश्वर्या और संपन्नता की देवी है जिनकी साधना से भक्तों मानसिक शांति व आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करता है। वहीं सामान्य भक्त गुप्त नवरात्रों में मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं। मां चंद्रघंटा की पूजा से शांति साहस और शत्रु बाधाओं से छुटकारा मिलता है।

तीसरे दिन के विशेष उपाय

नवरात्रि तीसरे दिन कुछ विशेष उपाय (Gupt Navratri Ke Teesre Din Ke Upay) करने से कई तरह की समस्याएं दूर होती है और मनोकामनाएं पूरी होती है। यह सभी उपाय ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है-

धन-समृद्धि के लिए गोमती चक्र उपाय–  गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन 9 गोमती चक्र लेकर उन्हें मात्र को सुंदरी के चरणों में रखते हैं पूजा के बाद इन गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। यह उपाय धन संपदा और आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही प्रभावशाली है।

श्री यंत्र पूजा–  तीसरे दिन ब्रह्म मुहूर्त में पहले आसन पर बैठकर श्री यंत्र का पूजन करें लाल रंग के चावल पर श्री यंत्र की स्थापना करके 108 बार “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें। यह उपाय भी धन-समृद्धि में वृद्धि करता है।

लाल फूलों का अर्पण– तीसरे दिन मां चंद्रघंटा या मात्रा को सुंदरी को 9 लाल फूल चढ़ाएं। फूलों को अपनी हथेली में लेकर “ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः” मंत्र का जाप करें। यह उपाय विवाह सम्बन्धी बाधाओं को दूर करता है।

Gupt Navratri: Maa Tripur Sundari
Gupt Navratri: Maa Tripur Sundari

घी का दीपक- तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा के सामने घी का दीपक जलाकर “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र की 11 माला जाप करें। यह तरीका शत्रुओं से सुरक्षा और बाधा निवारण में सहायक है।

लौंग और कपूर की आरती– तीसरे दिन मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा के दौरान लौंग और कपूर से आरती करें। यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मक बढ़ाता है।

लाल चुनरी अर्पण– मां त्रिपुर सुंदरी को लाल चुनरी में मखाने बताशे रखकर अर्पित करें यह उपाय घर में सुख शांति और घर के सदस्यों के स्वास्थ्य में लाभदायक होता है।

माँ काली की पूजा– यदि लंबे समय से कोई बीमारी परेशान कर रही है, तो माँ काली को मीठा पान और मिठाई का भोग लगाएं। “ॐ क्रीं कालिकायै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

इन उपायों को करते समय बरतें ये सावधानियाँ 

  • इन उपायों को करते समय श्रद्धा और विश्वास बनाकर रखें बिना विश्वास के किए गए उपाय असरदार नहीं होते। 
  • गुप्त नवरात्रि पर पूजा या उपाय गुप्त रूप से करें क्योंकि गुप्त नवरात्रि की साधना का स्वरूप गुप्त होता है।
  • इंक्वारी को करने से पहले विद्वान ज्योतिषीय पंडित से सलाह अवश्य लेंगे क्योंकि कुछ उपाय कुंडली और परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
  • गुप्त नवरात्रि के दौरान मांस, मदिरा या तामसिक भोजन का सेवन न करें केवल सात्विक भोजन और उपवास का पालन करें।

निष्कर्ष

गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन मां त्रिपुरा सुंदरी की साधना से आध्यात्मिक शक्ति पाने का एक बहुत ही अच्छा अवसर है। इस दिन आप इस आर्टिकल में बताए गए उपाय (Gupt Navratri Ke Teesre Din Ke Upay) करके माता की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। गुप्त नवरात्रों के इस शक्तिशाली समय का लाभ उठाएं और अपने अनुभव हमारे साथ साझा करें।

FAQ- Gupt Navratri Ke Teesre Din Ke Upay

गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन किसकी पूजा की जाती है?

गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन मात्रा को सुंदरी या मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

1 thought on “गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां त्रिपुर सुंदरी के यह उपाय, पूरी होगी हर कामना”

  1. Pingback: Mangal Ketu Yuti

Leave a Comment