Crystals for Money Trap Removal: 2026 में मनी ट्रैप से बाहर निकालने में मददगार क्रिस्टल

Crystals for Money Trap Removal
2026 में मनी ट्रैप से बाहर निकालने में मददगार क्रिस्टल

Crystals for Money Trap Removal: 2026 का वर्ष कई लोगों के लिए आर्थिक दृष्टि से काफी निर्णायक साबित होने वाला है। जी हां, पिछले कुछ वर्षों में महंगाई, नौकरी की अस्थिरता, बिजनेस में रुकावट, अचानक आने वाले खर्चों ने लोगों को मनी ट्रैप के जाल में फंसा दिया है। मनी ट्रैप वह स्थिति होती है जहां कमाई तो होती है लेकिन बचत नहीं होती। कर्ज उतरता नहीं और अवसर हाथ से निकल जाते हैं। 

इन्हीं परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए सबसे आसान और असरदार तरीका होता है क्रिस्टल थेरेपी। जी हां कई बार परिस्थितियां बाहरी नहीं होती बल्कि ऊर्जा ब्लॉकेज की वजह से भी पैदा होती है।  2026 में कुछ क्रिस्टल इतने खास साबित होने वाले हैं कि वह नकारात्मक ऊर्जा को हटाएंगे, मनी ब्लॉकेज दूर (dhan vriddhi crystal) करेंगे और आपको से मनी ट्रैप से बाहर निकालने में मदद करेंगे।

आइये सबसे पहले जानते हैं मनी ट्रैप क्या होता है?

  • मनी ट्रैप वह स्थिति होती है जहां व्यक्ति मेहनत तो करता है पर पैसा टिकता नहीं, बार-बार खर्च आ जाते हैं। 
  • कर्ज चुकाने के बावजूद भी व्यक्ति दोबारा कर्ज में फंसता चला जाता है।
  •  कई बार आय के स्रोत कम हो जाते हैं या बंद हो जाते हैं।
  •  निवेश करने पर भी लगातार नुकसान होता है।

और पढ़ें: क्या बचपन की बुरी यादें पीछा नहीं छोड़ रहीं? इस खास क्रिस्टल में छिपा है सुकून का राज!

ज्योतिषिय दृष्टि से देखा जाए तो यह शनि, राहु, केतु की प्रतिकूल ऊर्जा का कारक माना जाता है। लेकिन क्रिस्टल थेरेपी जहां एक ओर ग्रहों की ऊर्जा को संतुलित करती है वहीं आपकी ब्लॉकेज को भी ठीक करती है। हालांकि इसके लिए सही क्रिस्टल की जानकारी होनी जरूरी है। और आज हम आपको 2026 Me Money Trap Se Kaunse Crystal Nikalenge इसके बारे में बताने वाले हैं।

What are Money Traps
What are Money Traps

यह पांच क्रिस्टल निकालेंगे आपको मनी ट्रैप से बाहर (5 Crystals to Remove Money Trap)

Citrine: Citrine सबसे शक्तिशाली मनी क्रिस्टल कहां जाता है। Citrine धन आकर्षण, बिजनेस ग्रोथ और नये आय के स्रोत खोलने में मदद करता है। 2026 में यदि कोई व्यक्ति नया काम शुरू करना चाहे तो वह Citrine का इस्तेमाल कर सकता है। 

Citrine लोगों के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और निर्णय क्षमता में वृद्धि करता है जिससे सही काम सही तरीके से शुरू होते हैं। Citrine को आप अपने पर्स में रख सकते हैं, ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं। गुरुवार के दिन इसे धूप दिखाकर चार्ज करने से भी मनी ट्रैप से बाहर निकाला जा सकता है 

Green Aventurine:  Green Aventurine क्रिस्टल उन लोगों के लिए उपयोगी होता है जो कमाई तो कर रहे हैं परंतु पैसा टिक नहीं रहा। Green Aventurine फाइनेंशियल डिसिप्लिन लाने में मदद करता है। यह नए निवेश के लिए सही निर्णय लेने की ऊर्जा देता है। 

Green Aventurine आपके पैसे को स्थिर रखने में भी मदद करता है। Green Aventurine का इस्तेमाल आप अपने पर्स में रखकर कर सकते हैं। आप इसे Green Aventurine Bracelet के रूप में भी पहन सकते हैं। शुक्रवार के दिन Green Aventurine को चार्ज करना बिल्कुल ना भूले।

Pyrite: Pyrite को मनी ब्लॉकेज तोड़ने वाला क्रिस्टल कहा जाता है। यह बेहद शक्तिशाली क्रिस्टल है जो कर्ज, घाटे और आर्थिक डर से छुटकारा देता है। 2026 में यदि आप बिजनेस या नौकरी में किसी रिस्क से जूझ रहे हैं तो यह आपके अंदर के डर को निकाल देगा, साहस बढ़ाएगा। आप Pyrite ऑफिस या घर के नॉर्थ ईस्ट हिस्से में रख सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो Pyrite bracelet भी पहन सकते हैं।

Crystals for Money
Crystals for Money

Tiger Eye: Tiger Eye आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने की शक्ति बढ़ाता है। कई बार मनी ट्रिप गलत फैसला या आत्मविश्वास की कमी की वजह से आता है। Tiger Eye क्रिस्टल आपके फोकस और निर्णय शक्ति को बढ़ाता है। 

यह उन लोगों के लिए काफी अच्छा होता है जो अवसर होते हुए भी सही निर्णय नहीं ले पाते और सही अवसर से चूक जाते हैं। Tiger Eye Ring या Tiger Eye Bracelet के रूप में भी पहन सकते हैं।  Tiger Eye को मंगलवार या शनिवार को धारण करना और चार्ज करना जरूरी है।

Clear Quartz: Clear Quartz क्रिस्टल को मास्टर हीलर कहा जाता है। यह मनी एनर्जी को कई गुना बढ़ा देता है। जी हां, मनी ट्रिप में फंसे लोग यदि Clear Quartz को इस्तेमाल करते हैं तो यह ग्रहों की चाल को भी बदल देता है। यह मेंटल क्लेरिटी देता है और आपके फोकस को बढ़ाता है जिससे आप सही निर्णय लेते हैं और अवसर का इस्तेमाल कर पैसे कमा पाते हैं। Clear Quartz को आप मेडिटेशन के समय अपने हाथ में पकड़ कर ध्यान कर सकते हैं।

क्रिस्टल का उपयोग करते समय ध्यान देने योग्य बातें 

  • बता दें क्रिस्टल कोई जादू नहीं होता यह आपकी मेहनत के आधार पर ही आपको फल देता है।
  • इसीलिए सही क्रिस्टल का उपयोग करना अनिवार्य है।
  • लगातार क्रिस्टल का इस्तेमाल करने से क्रिस्टल की ऊर्जा अभी समाप्त होने लगती है। इसीलिए क्रिस्टल को भी धूप या चांद की रोशनी में चार्ज करें।
  • क्रिस्टल का इस्तेमाल करने के दौरान गलती से भी नकारात्मक सोच, डर या आलस ना करें इससे क्रिस्टल का प्रभाव कम हो जाता है।

निष्कर्ष: Crystals for Money Trap Removal

कुल मिलाकर 2026 में मनी ट्रैप से बाहर निकलने के लिए केवल आय बढ़ाना काफी नहीं है बल्कि अपनी मनी एनर्जी को भी सही फ्लो देना जरूरी है। ऐसे में से सिट्रीन, ग्रीन अवेंचूरियन, पाइराइट, टाइगर आई, क्लियर क्वार्ट्ज़ जैसे क्रिस्टल आपकी मदद कर सकते हैं। यह क्रिस्टल मनी ट्रैप को दूर करते हैं, ग्रहों को संतुलित करते हैं और आपको आर्थिक स्थिरता प्रदान करते हैं।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment