आकर्षण का नियम जादू नहीं, ये है आपके दिमाग की असली ताकत

Law of Attraction Kaise Work Karta Hai
Law of Attraction कैसे काम करता है?

Law of Attraction Kaise Work Karta Hai: दोस्तों क्या कभी आपने सोचा है कि आपके दिमाग के छोटी से छोटे विचार कैसे आपकी जिंदगी पलट सकते हैं? मान लो किसी दिन आप सुबह उठ कर सोचते हो कि आज का दिन कमाल का होने वाला है और वाकई दिन भर अच्छी-अच्छी चीज होती हैं। 

यहां कोई सुपर नेचुरल पावर नहीं है बल्कि Law of Attraction (LOA) या आकर्षण का नियम है जो कहता है कि आपके विचार और फीलिंग्स यूनिवर्स को मैसेज भेजते हैं और वही चीजें आपकी लाइफ में वापस आकर्षित होती हैं। लेकिन ये सिर्फ स्पिरिचुअल कहानी नहीं है बल्कि साइंस भी इसे मानती है। इसीलिए आज हम स्पिरिचुअलिटी और साइंस दोनों नज़रिये से समझेंगे कि लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन कैसे काम करता है? अगर आप भी अपनी लाइफ में खुशी, पैसे या प्यार अट्रैक्ट करना चाहते हो तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ो। चलो, शुरू करते हैं।

और पढ़ें: Why Letting Go is Important: जितना छोड़ेंगे, उतना पाएंगे, मेनिफेस्टेशन का नियम

स्पिरिचुअलिटी की नजर में लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन: पुराने ज्ञान का सीक्रेट

आकर्षण का नियम नया नहीं है बल्कि यह तो हजारों साल पुराने वेदों में छिपा है। वेद कहते हैं “जैसा सोचोगे वैसे बनोगे”। मतलब हमारे विचार सिर्फ दिमाग में नहीं रहते। वे वाइब्रेशन की तरह पूरे यूनिवर्स में फैल जाते हैं और वैसे ही चीज हमारे पास आ जाती हैं। सोचिए जैसे हमारा फेवरेट गाना हमारे दिमाग में चल  रहा हो और रेडियो पर अचानक से वही गाना बजने लगे।

स्पिरिचुअलिटी में ऐसे संकल्प और श्रद्धा से जोड़ा जाता है। संकल्प दिल की गहरी चाहत है और श्रद्धा वह भरोसा कि यह एक दिन जरूर होगा। लेकिन याद रखें सिर्फ सोचने काफी नहीं है, कर्म ही वह ब्रिज है जो आपके विचारों को हकीकत बनाएगा। विचार से एक्शन तक का रास्ता कर्म बनाता है। उदाहरण के लिए अगर आपको नई जॉब चाहिए तो रिज्यूमे अपडेट करो इंटरव्यू प्रेक्टिस करो। बिना कर्म के यह नियम सोता रह जाता है

मेरी अपनी ज़िंदगी में ये हुआ है। मैं फ्रीलांसिंग में फंस गई थी। मैंने लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन अपनाया तो सुबह 5 मिनट आगे बंद करके विजुलाइजेशन किया कि मुझे बड़ी क्लाइंट्स मिल रहे हैं। इसके साथ ही लिंकडइन पर मैसेज करना शुरू किया बस 2 महीने में ही बड़े प्रोजेक्ट मिलने लगे। यह स्पिरिचुअल कनेक्शन है जिसमेंहमारी आत्मा यूनिवर्स से बात करती हैं और चीज़ें आसानी से होने लगती हैं।

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन साइंस की नजर में: दिमाग का स्मार्ट गेम

यह जानना बहुत मजेदार है कि साइंस लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन को कैसे देखती है? यह कोई जादू नहीं बल्कि ट्रेन का कमाल है। जी हाँ RAS नाम का सिस्टम जो हमारे दिमाग का गेटकीपर है। जब हम किसी चीज पर फोकस करते हैं तो RAS चालू हो जाता है और सिर्फ वही चीजें दिखाता है जो उस विचार से मैच करें। जैसे, नई बाइक खरीदने का मन हो, तो हर गली में बाइक्स दिखने लगेंगी। ये LOA का वैज्ञानिक राज है, फोकस अवसर ढूंढता है।

Law of Attraction Ka Science
Law of Attraction का विज्ञान

उसके बाद आती है न्यूरोप्लास्टिसिटी – दिमाग की सुपरपावर। रोज एक ही पॉजिटिव थॉट दोहराओ, तो ब्रेन के तार मजबूत हो जाते हैं। 21 दिन बाद हमारा सोचने का तरीका बदल जाता है। स्टडीज कहती हैं, ये बिहेवियर चेंज करता है। तो फिर लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन का साइंस क्या है? इसका जवाब है साइकोलॉजी।

प्लेसिबो इफेक्ट इसका सबसे बड़ा प्रूफ है। रिसर्च में देखा गया है कि जब किसी मरीज को सिर्फ शकर की एक टैबलेट दी जाती है, लेकिन वहां उसे असली दवा मानकर खाता है तो उसका शरीर ठीक होने लगता है। यह विश्वास से होता है और यही लॉ आफ अट्रैक्शन की नींव है। जब मन को यकीन होता है तो शरीर और बिहेवियर दोनों एक ही दिशा में चलने लगते हैं।

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन कैसे इस्तेमाल करें? कुछ आसान स्टेप्स 

अगर आप सोच रहे हैं कि Law of Attraction का इस्तेमाल कैसे करें तो चिंता ना करें या बहुत ही आसान है। 

  • पहले एक क्लियर पिक्चर बनाएं कि आप क्या चाहते हैं। जो भी चाहिए उसे आंखों में देखो उदाहरण के लिए ड्रीम हाउस और फील करो कि वह अभी आपका है। विजन बोर्ड बना फोटोस फोटो चिपकाओ।
  • दूसरा थैंक यू कहो तीन चीजों के बारे में सोचो जिनके लिए आप खुश हो, जैसे फैमिली चाय का कप या सूरज की धूप। यह आपकी एनर्जी हाई करता है और ज्यादा अच्छी चीजों को अट्रैक्ट करता है। रोज प्रैक्टिस करो। 28 दिन जर्नल लिखो कि क्या चाहता हूं, क्यों, कैसे।
  • नेगेटिव थॉट्स को किक आउट करो। मन में डर आए तो कहो, “ये जा रहा है, कुछ अच्छा आ रहा है”। रिसर्च कहती है, ये स्ट्रेस कम करता है। छोटी चीजों से शुरुआत करो। आज “अच्छा मूड” विजुअलाइज करो, वॉक लो, थैंक्स बोलो। 
Law of Attraction Kaise Use Kare
Law of Attraction कैसे इस्तेमाल करें?

निष्कर्ष: Law of Attraction Kaise Work Karta Hai

लॉ ऑफ़ अट्रैक्शन सर्विसेज सपने पूरे करने का टोल नहीं बल्कि स्मार्ट लिविंग का तरीका है। स्पिरिचुअलिटी इस ए आत्मा का कनेक्शन रहती है जबकि साइंस ब्रेन का ट्रिक। लेकिन दोनों मिलकर कहते हैं कि आपकी लाइफ आपके हाथ में है। याद रखेंगे साइकोलॉजिकल हेल्पर है ना कि 100% गारंटी।

अब आपकी बारी कमेंट में शेयर करें कि आपने लॉ आफ अट्रैक्शन से क्या मेनिफेस्ट किया है? और ज्यादा टिप्स के लिए इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करो। 

FAQ: Law of Attraction Kaise Work Karta Hai

लॉ ऑफ अट्रैक्शन कैसे काम करता है?

लॉ ऑफ अट्रैक्शन इस सिद्धांत पर काम करता है कि हमारे विचार और भावनाएँ एक प्रकार की ऊर्जा बनाते हैं जो हमारी वास्तविकता को प्रभावित करती हैं। जब हम किसी लक्ष्य या इच्छा पर लगातार फोकस करते हैं, तो हमारा दिमाग उसी से जुड़े अवसरों और संकेतों को ज्यादा नोटिस करने लगता है। साइंस के अनुसार हमारे ब्रेन का Reticular Activating System (RAS) उसी जानकारी को फिल्टर करके सामने लाता है जिस पर हमारा ध्यान होता है। इसलिए जब हम सकारात्मक सोच, विश्वास और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते हैं तो हमारा व्यवहार और निर्णय भी उसी दिशा में बदलने लगते हैं।

Law of Attraction का उपयोग कैसे करें?

लॉ ऑफ अट्रैक्शन का उपयोग करने के लिए सबसे पहले यह स्पष्ट करें कि आप अपनी जिंदगी में क्या पाना चाहते हैं। इसके बाद रोज कुछ मिनट अपने लक्ष्य को पूरा हुआ महसूस करते हुए विजुअलाइजेशन करें। इसके साथ-साथ gratitude यानी कृतज्ञता का अभ्यास करें और उन चीजों के लिए धन्यवाद महसूस करें जो पहले से आपकी जिंदगी में हैं। सकारात्मक अफर्मेशन दोहराना और अपने लक्ष्य की दिशा में लगातार एक्शन लेना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि केवल सोचने से नहीं बल्कि सोच और कर्म के मेल से ही परिणाम मिलते हैं।

सबसे शक्तिशाली लॉ ऑफ अट्रैक्शन क्या है?

लॉ ऑफ अट्रैक्शन की सबसे शक्तिशाली ताकत विश्वास और भावना का मेल है। जब कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य पर गहरा विश्वास करता है और उसे पाने की भावना को सच की तरह महसूस करता है, तो उसका दिमाग और व्यवहार दोनों उसी दिशा में काम करने लगते हैं। यही कारण है कि मजबूत विश्वास, स्पष्ट फोकस और सकारात्मक भावनाएँ मिलकर लॉ ऑफ अट्रैक्शन को ज्यादा प्रभावी बनाती हैं।

लॉ ऑफ अट्रैक्शन की शुरुआत कैसे करें?

लॉ ऑफ अट्रैक्शन की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले अपने लक्ष्य को स्पष्ट रूप से लिखें कि आप जीवन में क्या पाना चाहते हैं। इसके बाद रोज कुछ मिनट शांत होकर उस लक्ष्य की कल्पना करें जैसे वह पहले ही पूरा हो चुका है। साथ ही gratitude journal लिखें और अपनी जिंदगी की अच्छी चीजों के लिए धन्यवाद महसूस करें। नकारात्मक विचारों को पहचानकर उन्हें सकारात्मक सोच से बदलने की कोशिश करें और अपने लक्ष्य की दिशा में छोटे-छोटे कदम उठाते रहें। नियमित अभ्यास से धीरे-धीरे आपका माइंडसेट और व्यवहार दोनों बदलने लगते हैं।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment