
Inner Child Heal Kaise Kare: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? सुमित 29 साल का है अच्छी जॉब है, शहर में अपने फ्लैट में अकेला रहता है। वो दिन भर काम में बिजी रहता है लेकिन रात को लाइफ ऑफ करते ही अचानक से उसके अंदर एक खालीपन सा फैल जाता है। छोटी सी बात पर आंखों में आंसू आ जाते हैं। बॉस की के एक साधारण से कमेंट पर इतना बुरा लगता है कि घंटे तक नींद नहीं आती। उसे अपने रिलेशनशिप को लेकर भी इनसिक्योरिटी रहती है कि उसकी गर्लफ्रेंड कभी भी उसे छोड़ देगी।
उसके दिमाग में अक्सर यही ख्याल आता है कि मैं इतना सेंसिटिव क्यों हूं और बाकी सब लोग इतनी आसानी से सब कुछ कैसे हैंडल कर लेते हैं। दोस्तों यह सुमित की कोई कमजोरी नहीं है बल्कि यह उसका Inner Child है, वो छोटा सा बच्चा जो अभी भी उसके अंदर बैठा है और चुपके-चुपके चीख रहा है, “मुझे देखो… मुझे प्यार दो… मुझे सिक्योर फील कराओ।”
आज इस आर्टिकल में हम Inner Child Healing के बारे में बात करने वाले हैं। इसमें हम उन बातों को डिस्कस करेंगे जो आपकी जिंदगी को सच में बदल सकती हैं अगर आप 18 से 40 के उम्र के हैं और emotional healing, self love या childhood trauma healing के बारे में जानना चाहते हो तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
और पढ़ें: खुद से प्यार करना सीखो: 6 आसान Steps जो आपकी जिंदगी बदल देंगे| Self-Love Beginner’s Guide
Inner Child आखिर है क्या?
Inner Child आपके बचपन का हिस्सा होता है। आपका 5-6-7 साल की उम्र का बचपन, जो आज भी आपके अंदर जिंदा है । उसमें बचपन की सारी खुशियां, डर, सपने और वह सारे जख्म शामिल हैं जो कभी ठीक नहीं हुए।
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार कभी बड़ा नहीं होता वह हमेशा इस उम्र का रह जाता है जहां उसकी सबसे बड़ी भावनात्मक जरूरत अधूरी रह गयी थी। जब मम्मी ने कहा, “रो मत, लड़के रोते नहीं हैं” या पापा ने बोला, “ अच्छे मार्क्स नहीं आए तो घर में कुछ नहीं मिलेगा।” तब वो बच्चा चुप हो गया। लेकिन अंदर से वो अभी भी चीख रहा है।
आज वही चीख आपके हर रिश्ते में, हर फैसले में, हर रात के अकेलेपन में सुनाई देती है। Inner Child कोई कहानी नहीं, ये आपके subconscious mind का वो हिस्सा है जो आज भी love, safety और acceptance की भूखा है। यह कॉन्सेप्ट प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक Carl Jung ने दिया था, जिसे आज दुनियाभर के therapists और psychologists emotional healing में इस्तेमाल करते हैं।

Childhood Wounds होते क्या हैं और ये कैसे बन जाते हैं?
Childhood wounds वो emotional scars हैं जो बचपन की छोटी-छोटी बातों से बनते हैं, लेकिन जिंदगी भर साथ चलते हैं। कभी-कभी तो वो इतने छोटे लगते हैं कि हम इन्हें normal मान लेते हैं। जैसे:
- मम्मी-पापा का लगातार comparison करना
- स्कूल में दोस्तों द्वारा bullying
- घर में emotional neglect
- “तुमसे कुछ नहीं होता” जैसी बार-बार कही जाने वाली बातें
- वो प्यार जो शर्तों के साथ मिलता था
ये wounds सिर्फ यादें नहीं होते। ये आपके nervous system में स्टोर हो जाते हैं। इसलिए आज भी कोई छोटी सी rejection पर आपका पूरा शरीर fight-or-flight मोड में चला जाता है। ये childhood trauma healing की सबसे बड़ी दीवार बन जाते हैं।
Inner Child Hurt होने के लक्षण क्या है?
अगर तुम इनमें से कुछ भी महसूस कर रहे हो, तो समझ लो कि तुम्हारा inner child अभी भी दर्द में है:
- People-pleasing: हमेशा दूसरों को खुश रखने की कोशिश, अपनी boundaries सेट न कर पाना
- Trust issues: किसी पर पूरा भरोसा नहीं हो पाता, गहरे रिश्ते बनाने में डर
- Over-reaction: छोटी छोटी सी बातों पर गुस्सा फूट पड़ना
- Self-sabotage: अच्छा मौका मिले तो खुद ही खराब कर देना
- Chronic loneliness: लोगों के बीच होते हुए भी भारी अकेलापन महसूस होना
- Perfectionism: थोड़ी सी गलती पर खुद को बुरी तरह कोसना
- Physical signs: बिना वजह बॉडी पेन, पेट की समस्या, थकान जो जाती ही नहीं
ये सब आपके inner child की आवाज़ हैं। जो कह रहा है कि मैं अभी भी दर्द में हूँ।

Inner Child Healing क्यों इतना जरूरी है?
जब तक आप अपने inner child को heal नहीं करोगे, तब तक true self love कभी नहीं पनपेगा। Inner Child Healing emotional healing का सबसे गहरा रूप है। ये आपको देता है:
- Healthy relationships बनाने की हिम्मत
- Anxiety और depression से असली छुटकारा
- खुद की value का सच्चा एहसास
- जिंदगी में वो genuine खुशी जो बचपन में खो गई थी
ये कोई feel good वाली बात नहीं। ये आपकी पूरी जिंदगी की quality बदल देती है।
Inner Child Healing के 5 Practical Techniques
Inner Child Healing कुछ प्रैक्टिकल तरीके हैं जिन्हें आप आसानी से ट्राई कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इन्हें करेंगे तो जल्द ही बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। आइये उनके बारे में जानते हैं:
Self-Talk – अपने Inner Child से सीधे बात करें
रोज सिर्फ 5 मिनट निकालिए और आंखें बंद करके अपने इनर चाइल्ड को विजुलाइज करिए। उससे प्यार से बात करते हुए कहिए:
“मैं तुम्हारे साथ हूँ। अब तुम्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दूँगा। तुम सुरक्षित हो, तुम जैसे हो वैसे ही पूरे हो। और मैं तुम्हें बिना किसी शर्त के अपनाता हूँ और प्यार करता हूँ।”
ये छोटा सा self-talk inner child work का सबसे powerful tool है।
Journaling – दर्द को कागज पर उतार दें
हफ्ते में एक बार एक पेन और पेपर लेकर उस पर इन सवालों के जवाब लिखिए:
- मुझे सबसे ज्यादा दर्द कब हुआ था?”
- उस वक्त मैंने क्या feel किया था?”
- अगर आज मैं वहाँ होता तो उस बच्चे को क्या कहता?
लिखते वक्त आँसू आए तो आने दो। ये healing के आँसू हैं।
Meditation – Alpha State में अपने Inner Child से मिलिये
हर सुबह 10 मिनट के लिए शांत बैठे और गहरी साँसें लें और विजुलाइज करें कि आपका छोटा स्वरूप आपके सामने है। उसे गले लगाओ और कहो, “मुझे अफसोस है कि पहले मैं तुम्हारी रक्षा नहीं कर सका। लेकिन अब मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ।”
Visualization और Mirror Work
आईने के सामने खड़े होकर अपनी आँखों में गहराई से देखो। अपने इनर चाइल्ड से कहो, “तुम बहुत सुंदर हो।बतुम deserving हो। मैं तुम्हें हमेशा accept करूँगा।” ये exercise self love को नया मतलब देती है।

Forgiveness – पुराना बोझ छोड़ दें
माफ करना मतलब दूसरों को सही ठहराना नहीं। बल्कि खुद को पुराने दर्द से आजाद करना है। एक कागज पर लिखिए, “मैं माँ-पापा को forgive करता हूँ क्योंकि वे भी घायल थे।” फिर लिखिए, “मैं अपने past self को forgive करता हूँ।”
Inner Child Healing का उदाहरण
मेरी एक रीडर रिया जो इंदौर की रहने वाली है बहुत successful है। लेकिन हर रिलेशनशिप 3 महीने में टूट जाती। उन्होंने जर्नलिंग की तो पता चला की बचपन में पापा की कभी हुई बात से उनका इनर चाइल्ड प्रभावित है। बचपन में उनके पापा हमेशा कहते थे, “लड़कियों को शादी करनी चाहिए, career नहीं।”
जब उन्होंने inner child से बात की, forgiveness किया तो पहली बार उसका रिलेशनशिप १ साल चला। आज वो कहती है, “मैंने खुद से दोस्ती कर ली है।”
Inner Child Healing में ये 4 गलतियाँ कभी मत करना
- एक हफ्ते में सब ठीक होने की उम्मीद
- Healing में खुद को judge करना (“मैं इतना weak क्यों हूँ?”)
- सिर्फ YouTube videos पर depend करना, therapy न लेना
- दूसरों को blame करना, खुद को heal न करना
Healing आसान नहीं है, लेकिन निरंतर और भरोसे के बल पर आसानी से की जा सकती है। इस राह में भगवत गीता का यह संदेश आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। श्रीकृष्ण कहते हैं –
“तुम न वो शरीर हो, न वो यादें, न वो दर्द। तुम आत्मा हो।”
Inner Child Healing में साक्षी भाव रखो। बस देखो कि दर्द आ रहा है, लेकिन तुम वो दर्द नहीं हो। यही detachment तुम्हें असली मुक्ति देगा।
निष्कर्ष: Inner Child Heal Kaise Kare
Inner Child Healing कोई destination नहीं, ये एक खूबसूरत सफर है। जिस दिन आप अपने inner child को सच में गले लगाओगे, उसी दिन आप truly free हो जाओगे।
अभी फोन रख दो। 5 मिनट के लिए शांत जगह बैठो। अपने inner child से पहली बार बात करो और कहो “मैं अब तुम्हें कभी अकेला नहीं छोड़ूँगा।”
अगर Trauma बहुत गहरे हैं तो प्लीज किसी अच्छे therapist से मदद लें। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर करें। अगर आपको यह आर्टिकल में पसंद आया तो ये भी पढ़ें: क्या बचपन की बुरी यादें पीछा नहीं छोड़ रहीं? इस खास क्रिस्टल में छिपा है सुकून का राज!
FAQ: Inner Child Heal Kaise Kare
इनर चाइल्ड का मतलब क्या होता है?
इनर चाइल्ड हमारे अंदर मौजूद वो भावनात्मक हिस्सा होता है जो बचपन की यादों, अनुभवों और अधूरी भावनात्मक जरूरतों को लेकर आज भी जिंदा रहता है। यह हमारे 5-10 साल की उम्र का मानसिक और भावनात्मक स्वरूप है, जो आज भी हमारे reactions, relationships और behavior को प्रभावित करता है।
इनर चाइल्ड हीलिंग कैसे काम करती है?
इनर चाइल्ड हीलिंग आपके subconscious mind में छुपे पुराने emotional wounds को पहचानकर उन्हें प्यार, acceptance और awareness के जरिए heal करने की प्रक्रिया है। इसमें self-talk, journaling, meditation और forgiveness जैसे tools का उपयोग करके आप अपने अंदर के उस बच्चे को security और validation देते हैं जो उसे बचपन में नहीं मिल पाई।
इनर चाइल्ड हीलिंग किसे करना चाहिए?
जो लोग बार-बार emotional triggers, insecurity, anxiety, low self-esteem या relationship issues महसूस करते हैं, उन्हें inner child healing जरूर करनी चाहिए। खासकर 18 से 40 उम्र के लोग जो self-growth, emotional healing और self-love पर काम करना चाहते हैं, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है।
मैं अपने अंदर के बच्चे को कैसे ठीक करूं?
अपने inner child को heal करने के लिए सबसे पहले उसकी feelings को समझना जरूरी है। रोज कुछ समय निकालकर self-talk करें, journaling के जरिए अपने दर्द को लिखें, meditation में अपने छोटे स्वरूप से जुड़ें और खुद को unconditional प्यार दें। धीरे-धीरे आपका inner child सुरक्षित और शांत महसूस करने लगेगा।
भीतर के बच्चे के 5 घाव कौन से हैं?
Inner child के मुख्य 5 घाव होते हैं: rejection, abandonment, humiliation, betrayal और injustice..। ये wounds बचपन के अनुभवों से बनते हैं और आगे चलकर हमारे behavior, relationships और self-worth को गहराई से प्रभावित करते हैं।