पानी पीकर सपने सच होते हैं? जानिए Water Manifestation Technique का चमत्कारी राज- 6 आसान स्टेप्स में

Water Manifestation Technique Hindi
Water Manifestation Technique से Manifest करें- 6 Powerful स्टेप्स में

Water manifestation technique: साथियों आपने सपनों को manifest करने वाली कई Techniques के बारे में सुना होगा जो Manifestation की क्षेत्र में बहुत इस्तेमाल होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा था कि जो पानी आप रोज पीते हैं वह आपकी किस्मत बदल सकता है?  जी हां दोस्तों! आपने बिल्कुल सही पढ़ा। Manifestation की दुनिया में एक ऐसी तकनीक भी है जिसमें पानी की मदद से अपने सपनों को manifest किया जाता है।

Law of Attraction के क्षेत्र में इसे Water Manifestation Technique कहा जाता है जिसका अर्थ होता है पानी की मदद से अपने सपनों को manifest करना। है ना ये कमाल की बात। तो चलिए अपने इस आर्टिकल में हम बात करते हैं इसी Water Manifestation Technique के बारे में और समझते हैं कि किस तरह पानी की मदद से हम अपनी manifestation को पूरा कर सकते हैं और कैसे यह Water Technique की जाती है। तो आप हमारे आर्टिकल को आखिर तक पढ़ना ना भूलें।

वाटर मेनिफेस्टेशन टेक्निक(Water Manifestation Technique In Hindi)

हम सभी जानते हैं इस धरती की संरचना में 70% हिस्सा पानी का है और हमारे मानव शरीर का भी लगभग 70% हिस्सा पानी है। यानी पानी का प्रकृति के साथ-साथ हमारे जीवन में भी बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है। पानी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह है अपने आप को किसी भी आकार और परिस्थिति में ढाल लेता है। पानी का यही गुण इसे मेनिफेस्टेशन की दुनिया में एक बहुत ही चमत्कारी के चीज बनाता है। 

जी हाँ! Law of attraction में water Affirmations एक बेहद शक्तिशाली मानी जाती है जिसके अंतर्गत आपको पानी के सामने अपने सपने बोलने होते हैं और उसे पीना होता है। इस प्रक्रिया इस सिद्धांत पर आधारित होती है कि पानी पीते वक्त आपके दिमाग में जैसे विचार होंगे वैसा ही Result आप Manifest करोगे। सभी धर्म स्थलों, चर्च और गुरुद्वारों पर दिए जाने वाले अभिमंत्रित जल या होली वाटर (Holy Water) भी इस सिद्धांत पर काम करता है। 

विज्ञान ने भी सिद्ध किया  है कि पानी की मेमोरी बहुत ही स्ट्रांग होती है। इसलिए Water Manifestation Technique कोई भ्रम या छलावा नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से परखी हुई एक भरोसेमंद तकनीक है। आज कई लोगों की water Manifestation की सक्सेस स्टोरीज इंटरनेट पर मौजूद हैं जो इस तकनीक की सफलता को प्रमाणित करती हैं।

Manifestation with Water
पानी से कैसे manifest करें?

Water Manifestation Technique किस तरह काम करती है|masaru emoto water experiment in hindi 

वाटर मेनिफेस्टेशन तकनीक किस तरह काम करती है यह जानने के लिए हमें दो दशक पीछे जाना होगा। आज से 20 साल पहले 1990 में जापान के एक वैज्ञानिक डॉ. मसारू इमोटो ने पानी की संरचना पर एक महत्वपूर्ण प्रयोग किया। जिसके आधार पर उन्होंने सिद्ध किया कि मनुष्य की मनोदशा पानी की संरचना में एक मूलभूत बदलाव कर सकती है। 

अपने प्रयोग के दौरान उन्होंने दो अलग-अलग बर्तनों में पानी को रखा। फिर उन दोनों बर्तनों में से एक के पानी में सकारात्मक विचार बोले और एक में नकारात्मक विचार कहे। फिर उन दोनों बर्तनों के पानी को बर्फ के रूप में जमा दिया और उन क्रिस्टलों का परीक्षण किया। 

अपने परीक्षण में उन्होंने पाया कि जिस बर्तन के पानी को उन्होंने सकारात्मक भावनाएं दी थीं उसकी संरचना में बहुत ही खूबसूरत पैटर्न बने जबकि जिस पानी को नकारात्मक भावनाएं दी थी उसकी संरचना बिखरी हुई थी। यही प्रयोग इन्होंने ध्वनि के साथ भी किया जिसमें उन्होंने देखा कि मीठी धुन ने पानी में सुंदर क्रिस्टल बनाएं और कर्कश ध्वनि ने बिखरी हुई संरचना बनाई।

इस तरह उन्होंने यह सिद्ध किया कि पानी अलग-अलग प्रकार की भावनाओं पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है। इस तरह हम खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि हमारा शरीर जो की 70% पानी से बना हुआ है, वह हमारे मस्तिष्क के नकारात्मक विचारों पर किस तरह प्रतिक्रिया देता होगा और किस तरह हमारे जीवन की परिस्थितियों को रचने में अपनी भूमिका निभाता होगा।

पानी को पीते वक्त हमारे मस्तिष्क में जिस तरह के विचार होते हैं पानी उसी तरह की प्रतिक्रिया करके उन विचारों को हमारे Subconscious Mind स्थापित कर देता है और आप ये बात अच्छे से जानते हैं कि हमारी वास्तविकता को बनाने में हमारे subconscious mind की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि हमारे subconscious mind में नकारात्मक विचार स्थापित होते हैं तो हमारा पूरा जीवन नकारात्मक बन जाता है।

इस प्रकार आप यह भी समझ गए होंगे कि यदि आपको water manifestation के द्वारा अपने सपनों को मेनिफेस्ट करना है तो आपको किस तरह की विचार प्रक्रिया को अपने जीवन में उतारना होगा।

 

Masaru Emoto Water Experiment in Hindi
Masaru Emoto Water Experiment in Hindi

Water Affirmations कैसे करें | How to Manifest With Water

जैसा कि हमने चर्चा की कि Law of Attraction की एक बहुत ही पावरफुल तकनीक है। Water Manifestation Technique से मेनिफेस्ट करना बहुत ही सरल है। इसमें आपको पानी पीने से पहले अपनी एफर्मेशन को पानी में बोलना होता है और यह महसूस करना होता है कि आपकी Desire पूरी हो गई है और इसके लिए आपको आभार जताना होता है। आईये अब जानते हैं Water Manifestation Technique इस्तेमाल करने का तरीका जो इस तरह है – 

  1. सबसे पहले यह तय करें कि आप क्या मेनिफेस्ट करना चाहते हैं जैसे कि कोई नौकरी, पैसा, अच्छे रिश्ते या और भी कोई इच्छा जिसे आप पूरा करना चाहते हैं।
  2. सबसे पहले आपको एक गिलास पानी लेना है। यह गिलास कांच या फिर किसी धातु का बना हो सकता है। 
  3. अब आपको उस गिलास के पानी को ध्यान से देखना है और यह महसूस करना है कि उसमें सकारात्मक ऊर्जा भरी हुई है, यह ऊर्जा बहुत शक्तिशाली है, जिसे पीकर मैं कुछ भी हासिल कर सकता/सकती हूं।
  4. अब आपको इस पानी को पीना है और उस सकारात्मक ऊर्जा को अपने भीतर जाते हुए महसूस करना है।
  5. पानी पीने के बाद आपको यह महसूस करना है कि आपने जो भी मेनिफेस्ट किया है वह आपको मिल चुका है और आपको ईश्वर को आभार व्यक्त करना है। 
  6. आप यह प्रक्रिया नहीं कर सकते तो आप अपनी इच्छा से जुड़ी कोई एफर्मेशन बना ले और पानी का गिलास हाथ में लेकर उसे अफॉरमेशन को पूरे मन से बोले और फिर पानी को पी लें।

इस तरह इन छह चरणों में Water Manifestation Technique को किया जा सकता है। आप यह तकनीक दिन में कई बार दोहरा सकते हैं लेकिन कम से कम दो बार तो यहअवश्य करें। सवेरे जागने के बाद और रात को सोने से पहले Water Manifestation Technique करने पर यह तकनीक ज्यादा लाभदायक साबित होती है।

Water Manifestation Affirmations
Water Manifestation Affirmations

यह भी पढ़ें:

Water Manifestation की सफलता की कहानी|Water Manifestation Technique Success stories in Hindi

जैसा कि हमने इस आर्टिकल की शुरुआत में आपको बताया है कि कई लोगों ने Water Manifestation Technique का उपयोग करके अपनी इच्छा पूरी की है जिनकी कहानियां यूट्यूब और इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, उन्हीं कहानियों में से एक कहानी है सारा की। आईए जानते हैं क्या है सारा की Water Manifestation success story- 

मुंबई की रहने वाली सारा की यह कहानी 2022 की है जब वह कई महीनों से नई नौकरी की तलाश में थी। उन्होंने मुंबई की कई बड़ी कंपनियों में आवेदन किया था, लेकिन कहीं से भी पॉजिटिव रेस्पोंस नहीं मिल रहा था। नौकरी की तलाश करते-करते सारा थक चुकी थी और काफी हताश भी हो चुकी थी। एक दिन, उनकी बेस्ट फ्रेंड ने Water Manifestation Technique के बारे में बताया। सारा ने सोचा कि क्यों न इसे आजमाया जाए, क्योंकि वो किसी भी तरीके से सफलता हासिल करना चाहती थी।

सारा ने इस तकनीक को अपने जीवन में शामिल करने का फैसला किया। सबसे पहले, उन्होंने अपने सपने के हिसाब से affirmation तैयार की- “मैं अपने लिए एक परफेक्ट जॉब अट्रेक्ट  कर रही हूँ, जहाँ मैं खुश और संतुष्ट महसूस करूँगी।” फिर सारा ने एक ग्लास में शुद्ध पानी लिया और उसे अपने हाथों में लिए हुए Positive Affirmations अपने मन में दोहराई: “यह पानी मेरे लिए नई नौकरी की संभावनाओं को खोल रहा है। मैं सही समय पर सही जगह पर हूँ। मैं सक्षम हूँ और मुझे एक बेहतरीन जॉब मिलेगी।”

इसके बाद, सारा ने अपनी आँखें बंद कीं और ध्यान में जाकर खुद को उस नई नौकरी में देखा। उन्होंने कल्पना की कि वह एक बड़ी कंपनी के ऑफिस जा रही हैं, अपने कलीग्स से मिल रही हैं, और अपने काम का आनंद ले रही हैं। उन्होंने खुद को एक मार्केटिंग मैनेजर की भूमिका में देखा, जहाँ वह अपनी टीम का नेतृत्व कर रही थी और नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही थी। इसके बाद, सारा ने धीरे-धीरे उस पानी को पी लिया, यह विश्वास करते हुए कि उनकी पॉजिटिव एनर्जी और इरादे अब उनके शरीर में प्रवेश कर चुके हैं। सारा ने यह तकनीक लगातार तीन सप्ताह तक रोजाना सुबह और रात को अपनाई।

तीसरे सप्ताह के अंत में, सारा को मुंबई की एक प्रतिष्ठित कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), से इंटरव्यू के लिए कॉल आई। इंटरव्यू के दौरान, सारा Confident थी और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। सारा ने महसूस किया कि मेरी मेहनत और विश्वास रंग ला रहे हैं। एक सप्ताह बाद, सारा को TCS से जॉब ऑफर मिला। उन्हें मार्केटिंग मैनेजर की नौकरी मिली और वह उस जॉब प्रोफाइल से बहुत खुश थी। साथ ही, उन्हें अच्छा वेतन भी मिला।

water manifestation method ने सारा की सोच को सकारात्मक दिशा में मोड़ा और उनकी इच्छाओं को पूरा करने में मदद की। यह अनुभव  इस बात का प्रमाण है कि Positive Energy, स्पष्ट इरादे और विश्वास के साथ Water Manifestation Technique का उपयोग करके बेहतरीन परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

निष्कर्ष | Conclusion

तो दोस्तों आज के अपने इस आर्टिकल में हमने लॉ आफ अट्रैक्शन की बेहद Powerful Technique के बारे में जाना जिसका नाम है Water Manifestation Technique. साथ ही हमने जाना कि Water Technique के किस तरह काम करती है और हम अपने सपनों को pani se manifest kaise kare कर सकते हैं। इस तरह के और भी बेहतरीन आर्टिकल पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें।

ये भी पढ़ें –

Water Manifestation Technique: यहाँ देखें वीडियो

FAQ: Water Manifestation Technique

पानी से सही तरीके से मेनिफेस्ट कैसे करें?

पानी से मेनिफेस्टेशन करने के लिए सबसे पहले अपना इंटेंशन सेट करें। एक गिलास पानी लें और उसे हाथ में पकड़कर अपनी इच्छा को present tense में affirm करें, जैसे कि वह पहले से पूरी हो चुकी है। इस दौरान उस इच्छा को फील करना बहुत जरूरी है। जब आप emotion और भरोसे के साथ affirmation बोलते हैं, तो वही एनर्जी पानी में ट्रांसफर होती है। आख़िर में उस पानी को पी लें और विश्वास रखें कि आपकी manifestation प्रोसेस शुरू हो चुकी है।

Water manifestation कितनी जल्दी काम करता है?

Water manifestation कितनी जल्दी काम करेगा, यह हर इंसान के belief, consistency और emotional connection पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को कुछ ही दिनों में छोटे बदलाव नज़र आने लगते हैं, जबकि कुछ को इसमें हफ्ते या महीने भी लग सकते हैं। यदि आप नियमित रूप से इस technique को करते हैं और अपने लक्ष्य के साथ strong feeling बनाए रखते हैं, तो इसके रिजल्ट जल्दी दिखाई दे सकते हैं।

सबसे powerful manifestation method कौन सा है?

सबसे powerful manifestation method कोई एक तय नहीं होती, बल्कि वह method होती है जिसमें आपका भरोसा सबसे ज्यादा मजबूत होता है। जब आप किसी भी technique को पूरे emotion, clarity और consistency के साथ करते हैं, तो वह आपके लिए powerful बन जाती है। Water Manifestation method इसलिए प्रभावी माना जाता है क्योंकि इसमें visualization, affirmation और emotion तीनों का combination होता है, जो subconscious mind पर गहरा असर डालता है।

Water manifestation technique क्या है?

Water manifestation technique एक सरल और असरदार तरीका है जिसमें पानी को एक माध्यम के रूप में उपयोग किया जाता है। इस technique में आप अपनी वर्तमान स्थिति और अपनी desired reality को स्पष्ट करते हैं, फिर पानी को उस बदलाव का प्रतीक बनाकर पीते हैं। यह प्रक्रिया आपके subconscious mind को नई मान्यता देने में मदद करती है और आपकी सोच तथा ऊर्जा को आपके लक्ष्य के अनुसार align करती है।

Water manifestation कितने दिन करना चाहिए?

Water manifestation को कम से कम 7 से 21 दिनों तक नियमित रूप से करना चाहिए ताकि यह आपकी आदत और mindset का हिस्सा बन सके। लगातार practice करने से आपका विश्वास मजबूत होता है और आप अपने लक्ष्य के प्रति अधिक focused रहते हैं। आप चाहें तो इसे अपनी daily routine में शामिल कर सकते हैं और तब तक जारी रख सकते हैं जब तक आपको अंदर और बाहर दोनों स्तर पर बदलाव महसूस न होने लगे।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment