
Crystals for Solar Plexus and Heart Chakra: मनुष्य के शरीर में सात चक्र होते हैं और किसी व्यक्ति का संतुलन इन सातों चक्र पर निर्भर करता है। जी हां, मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनने के लिए इन सातों चक्रों का बैलेंस होना जरूरी है। और इन सातों चक्र में से किसी भी चक्र में यदि कोई ब्लॉकेज आ गई या चक्र असंतुलित हो गया तो व्यक्ति विभिन्न प्रकार की परेशानियों से घिरने लगता है। ऐसे ही दो महत्वपूर्ण चक्र हैं सोलर प्लेक्सस और हार्ट चक्र।
सोलर प्लेक्सस अर्थात मणिपुर चक्र और हार्ट चक्र जिसे अनाहत चक्र कहा जाता है। यह दोनों चक्र अग्नि तत्व से संचालित होते हैं और इन दोनों के संचालन में सूर्य का महत्वपूर्ण योगदान होता है। जी हां, हम सभी के जीवन में ग्रहों का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान होता है। ग्रह न केवल हमारे जीवन और हमारी दिनचर्या को प्रभावित करते हैं बल्कि यह हमारे चक्र पर भी काम करते हैं।
ऐसे में यदि आप ज्योतिष शास्त्र, अंक शास्त्र, हस्तरेखा शास्त्र और आध्यात्मिकता में विश्वास करते हैं तो इतना जानना जरूरी है कि यदि आपको सोलर प्लेक्सस और हार्ट चक्र को ओपन करना है तो आपको सूर्य की शक्ति को प्राप्त करना होगा और सूर्य की शक्ति प्राप्त करने का सबसे सही तरीका है लाल गार्नेट या सनस्टोन धारण करना।
लाल गार्नेट और सनस्टोन सूर्य की एनर्जी से भरपूर होते हैं। यह अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं ऐसे में यदि मनुष्य के भीतर अग्नि शक्ति सुप्त पड़ी है तो इसे धारण करने से वह जागृत हो जाती है और इसीलिए यदि आप भी अपने सोलर प्लेक्सस और अनाहत चक्र को जागृत करना चाहते हैं तो लाल गारमेंट या सनस्टोन धरण करें।
और पढ़ें: मानव के कौन से चक्र को प्रभावित करता है शुक्र ग्रह
लाल गार्नेट और सनस्टोन धारण करने से कैसे जागेगा सोलर प्लेक्सस
सोलर प्लेक्सस जिसे मणिपुर चक्र भी कहा जाता है यह चक्र अग्नि तत्व से संचालित होता है। लाल गार्नेट में भी अग्नि ऊर्जा होती है। यह सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति सोलर प्लेक्सस को एक्टिवेट करने के लिए लाल गार्नेट धारण करता है तो इससे सोलर प्लेक्सस की ब्लॉकेज दूर होने लगते हैं।

शरीर में धीरे-धीरे इसके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचालन होने लगता है जिसकी वजह से यह चक्र एक्टिवेट हो जाता है। सोलर प्लेक्सस के एक्टिवेट होते ही व्यक्ति का आत्म बल बढ़ने लगता है, हिचकिचाहट दूर हो जाती है। ऐसा व्यक्ति लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा शक्ति में माहिर होता है उसका निर्णय सही होता है और वह नेतृत्व क्षमता का स्वामी बन जाता है।
लाल गार्नेट और सनस्टोन से हार्ट चक्र कैसे जागता है
हार्ट चक्र अग्नि तत्व से संचालित होता है और लाल गार्नेट और सनस्टोन में भी यही एनर्जी होती है। यह एनर्जी सूर्य की एनर्जी से मेल खाती है। ऐसे में जिन लोगों का हार्ट चक्र कमजोर है या ब्लॉक है, उन्हें सूर्य की आराधना करने का सुझाव दिया जाता है और यदि ऐसे लोग लाल गार्नेट या सेंडस्टोन धारण करते हैं तो उनका हार्ट चक्र धीरे-धीरे ब्लॉकेज से बाहर होने लगता है।
जैसे-जैसे हार्ट चक्र एक्टिव होता है वैसे-वैसे व्यक्ति भावनात्मक भारीपन से हट जाता है लाल गार्नेट और सनस्टोन धारण करने पर ऐसे व्यक्तियों के दिल के पुराने घाव भरने लगते हैं। उनमें खुद से प्यार करने की क्षमता बढ़ती है। इनका मेनिफेस्टेशन पावर बढ़ जाता है। आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है। साथ ही ऐसे लोग जीवन में जो चाहिए वह पानी की क्षमता रखते हैं।
लाल गार्नेट या सनस्टोन धारण करने के प्रभाव
लाल गार्नेट या सनस्टोन धारण करने पर मेडिटेशन में काफी फायदा मिलता है। इसको धारण करने के बाद मेडिटेशन करने के दौरान मानसिक स्थिरता आने लगता है। शरीर गर्म और सक्रिय रहता है। यह आपके भावनात्मक अवरोधों को खोलता है और आध्यात्मिकता को प्रशस्त करता है।

कुल मिलाकर लाल गार्नेट और सनस्टोन आपके सोलर प्लेक्सस और हार्ट चक्र पर काम करते हैं जिससे सूर्य की एनर्जी आपकी एनर्जी फील्ड के साथ मिलती है और मेडिटेशन के दौरान प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इसी की वजह से ऐसे लोग जिनके हार्ट चक्र या सोलर प्लेक्सस ब्लॉक है। उन्हें लाल गार्नेट या सनस्टोन धारण करना चाहिए जो कि व्यक्ति की एनर्जी फील्ड को एक्टिव करता है बल्कि उस व्यक्ति में गर्म जोशी और करुणा के भाव को संतुलित रखता है।
निष्कर्ष– Crystals for Solar Plexus and Heart Chakra
कुल मिलाकर लाल गार्नेट या सन स्टोन धारण करने पर आपकी सोलर फील्ड एक्टिव होने लगती है। सोलर फील्ड एक्टिव होने की वजह से आपका सोलर प्लेक्सस और हार्ट चक्र ओपन होता है और यह आपके सूर्य ऊर्जा को सशक्त बनाता है। यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी सोलर प्लेक्सस स्ट्रांग हो जाए और आपकी आकर्षण शक्ति में वृद्धि हो तो लाल गार्नेट या सनस्टोन धारण करना लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
1 thought on “लाल गार्नेट और सेंडस्टोन कैसे सूर्य की एनर्जी फील्ड से सोलर प्लेक्सस और हार्ट चक्र को करते हैं एक्टिव”