धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीज़ें, मिलेगा शुभ फल

Dhanteras Par Kya Kharide
Dhanteras Par Kya Kharide

Dhanteras Par Kya Kharide: धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। धनतेरस से ही दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर मनाया जाता है। यह पर्व आर्थिक समृद्धि, स्वास्थ्य और घर में खुशहाली के लिए मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और धन्वंतरि की पूजा की जाती है। 

मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि भगवान विष्णु के अंशावतार हैं। संसार में चिकित्सा व विज्ञान के प्रचार प्रसार के लिए भगवान विष्णु ने धनवंतरी का अवतार लिया। समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत कलश लेकर उत्पन्न हुए थे। इसलिए इस दिन कुबेर के साथ-साथ धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन खरीदी गई चीज न केवल घर में समृद्धि लाती हैं। बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा वह शांति को भी बढाती है।

धनतेरस पर राशि अनुसार क्या खरीदें(Dhanteras Par Kya Kharide)

धनतेरस पर सोना चांदी कीमती धातु, बर्तन, स्वास्थ से संबंधित सामग्री खरीदने का विशेष महत्व होता है। यदि यह सब चीज  हम अपनी राशि के अनुसार खरीदते हैं तो यह विश्वास बढ़ता है कि खरीदी गई वस्तु न केवल हमारे जीवन में समृद्धि लाती है बल्कि यह हमारे जीवन में सकारात्मक प्रभाव भी डालती है। धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदी गई वस्तुएं हमारे जीवन में खुशहाली और संतोष प्रदान करती है। 

धनतेरस का यह दिन प्रत्येक राशि के लिए अलग अलग प्रकार की वस्तु खरीदने के लिए अत्यंत शुभ होता है। हम आपको बताएंगे की धनतेरस पर राशि के अनुसार वस्तुएं खरीदकर किस प्रकार आप न केवल सुख समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं बल्कि अपने मानसिक और शरारिक स्वास्थ को भी उत्तम बना सकते है। राशि के अनुसार ऐसी चीजों की खरीदारी कर सकते हो जो आपके लिए फलदाई हो और उन चीजों से आपको और आपके परिवार को लाभ प्राप्त हो। राशि के अनुसार वस्तुएं खरीदकर आप अपने पैसे को सही जगह पर निवेश कर सकते है जिससे अपके घर में व आपके जीवन में समृद्धि आ सके।

Dhanteras Par Rashi Anusar Kya Khride
Dhanteras Par Rashi Anusar Kya Khride

और पढ़ें: अहोई अष्टमी पर संतान प्राप्ति और स्वास्थ्य के लिए विशेष उपाय

राशि के अनुसार खरीदी 

मेष राशि: मेष राशि के लिए लाल सुनहरे चमकीले रंग शुभ माने जाते है। इस दिन सोने के गहने, लाल रंग के वस्त्र, लाल मणि, लाल रंग के घरेलू सामान खरीदना अत्यंत शुभ होता है। लाल रंग की वस्तु खरीदने से मेष राशि की वित्तीय स्थिति में सुधार होता है। व उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के लिए हरा और सफेद रंग अत्यंत शुभ होता है। धनतेरस के दिन इस राशि के व्यक्ति को चांदी के वस्तुएं, मोती, सफेद या हरे वस्त्र खरीदने चाहिए। इस दिन इस राशि वालों को पेड़ पौधे खरीदकर अपने घर पे लगाने चाहिए। इससे इनके जीवन में सुख समृद्धि बढ़ती है। घर में सुख शांति आती है।

मिथुन राशि: इस राशि के लिए पीला रंग अत्यंत शुभ होता है। धनतेरस के दिन इस राशि वालों को सोने के या पीले रंग के गहने खरीदने चाहिए। इस दिन पीले वस्त्र, इलेक्टोनिक समान और आर्थिक निवेश करना इन राशि वालो के लिए लाभदायक होता है। इस प्रकार की खरीदी करने से इन्हे इनके जीवन में नए अवसर प्राप्त होते हैं।

Dhanteras 2025
Dhanteras 2025

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए सफेद रंग और चांदी की चीज खरीदना अत्यंत उत्तम होता है। सफेद रंग के वस्त्र, चांदी की वस्तुएं, सफेद धातु, रसोई के बर्तन वगैरा खरीदना इस राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इस प्रकार की वस्तु की खरीदी करने से इस राशि वालों के घर परिवार में सुख और शांति का वातावरण बना रहता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन सुनहरे और नारंगी रंग की वस्तुओं की खरीदी करना अत्यंत शुभ होता है। धनतेरस के दिन सुनहरे या नारंगी रंग के वस्त्र, सोने के गहने, इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी इन्हें अत्यंत शुभफल प्रदान करती है। इस प्रकार की खरीदी करने से उनके आत्मविश्वास में और उनकी वित्तीय स्थिति में सुधार होता है। 

कन्या राशि: धनतेरस के दिन कन्या राशि को हरे रंग की वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। उनके लिए हरा रंग अत्यंत शुभ फल देने वाला होता है। इस दिन इन्हें हरे रंग के वस्त्र, स्वास्थ्य से संबंधित सामग्रियां खरीदनी चाहिए। इस दिन इन राशि वालो को अपने घर में पेड़ या पौधे लगाना चाहिए। इससे इनके जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं। जीवन में नई खुशियों का आगमन होता है।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए नीला रंग अत्यंत शुभ होता है। धनतेरस के दिन इन्हें नीले रंग से जुड़ी हुई चीज खरीदनी चाहिए। धनतेरस के दिन इन्हें नीले रंग के वस्त्र सोने चांदी के गहने बर्तन इत्यादि खरीदने चाहिए। इस प्रकार की खरीदी करने से उनके जीवन में सुविधा का आगमन होता है तथा धन संपत्ति में वृद्धि होती है। 

वृश्चिक राशि: धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग की वस्तुएं खरीदनी चाहिए। लाल रंग इन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ होता है। इस दिन इन्हें लाल रंग के वस्त्र, सोने चांदी के गहने, बर्तन, ताँबे की वस्तुएँ खरीदनी चाहिए। इससे इनकी वित्तीय स्थिति मजबूत होती है। व्यवसाय और नौकरी के अच्छे अवसर मिलते है।

Dhanvantari Puja 2025
Dhanvantari Puja 2025

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए बैगनी रंग अत्यंत शुभ होता है। धनतेरस के दिन धनु राशि वालों को बैगनी रंग की चीज खरीदनी चाहिए। इस दिन इन्हें सोने चांदी के गहने बैगनी रंग के वस्त्र तथा पूजा पाठ की सामग्री अवश्य खरीदनी चाहिए। इस प्रकार की खरीदी करने से उनके जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती है वह उनके घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए इस दिन काले और गोल्डन रंग की चीजों की खरीदी करना अत्यंत शुभ होता है। धनतेरस के दिन इन राशि के जातकों को सोने चांदी के गहने, गोल्डन व काले रंग के वस्त्र स्वास्थ्य से जुड़ी हुई चीज बर्तन इत्यादि की खरीदी करनी चाहिए। इस प्रकार की खरीदी करने से उनके स्वास्थ्य में सुधार होता है तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। 

कुंभ राशि: धनतेरस के दिन कुंभ राशि वालों को हरा और नीले रंग की खरीदारी करनी चाहिए। यह रंग इनके लिए अत्यंत शुभ होता है। इस दिन इन्हें हरे या नीले रंग के वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक सामान, पूजा का सामान इत्यादि खरीदी करनी चाहिए। इस प्रकार की खरीदी करने से इनके घर में सकारात्मकता आती है। और जीवन में सुख शांति बनी रहती है।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए सफेद और नीला रंग उत्तम लाभ देने वाला माना जाता है। धनतेरस के दिन इन्हें नीले और सफेद रंग की खरीदारी करनी चाहिए। धनतेरस के दिन इन राशि के जातकों को चांदी से जुड़ी वस्तुएं, चांदी के बर्तन, चांदी का सिक्का, सफेद और नीले रंग के वस्त्र,बर्तन इत्यादि खरीदने चाहिए। इस प्रकार खरीदी करने से इन्हे मानसिक शांति मिलती है और इनके जीवन में समृद्धि आती है।

धनतेरस का दिन केवल खरीदारी करने का दिन नहीं है बल्कि अपने जीवन में मानसिक सुख व आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने का दिन है। इस दिन व्यक्ति पूजा की सामग्रियां, सोने चांदी के गहने, वस्त्र इत्यादि की खरीदी कर आर्थिक और मानसिक सुख प्राप्त करता है। परंतु यदि यही खरीदारी राशि के अनुसार करें तो इसका लाभ दुगना हो जाता है। राशि के अनुसार खरीदी करके व्यक्ति अपने जीवन में आर्थिक समृद्धि,सुख शांति व सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त कर सकता है। यदि व्यक्ति राशि के अनुसार सही दिशा में निवेश करें वह राशि के अनुसार शुभ वस्तु की खरीदी करें तो उनके जीवन में शुभता और खुशहाली आती है। 

FAQ- Dhanteras Par Kya Kharide

धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना शुभ होता है?

धनतेरस के दिन यूं तो सोने से बनी वस्तुएँ, झाड़ू व अन्य चीज खरीदने की सलाह दी जाती है। परंतु यदि इस दिन अपनी राशि के अनुसार वस्तुएं खरीदना और भी ज्यादा फल दायक होता है इसलिए शुभ दिन यही प्रयास करना चाहिए कि अपनी राशि के अनुसार वास्तु में खरीदें।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

3 thoughts on “धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीज़ें, मिलेगा शुभ फल”

Leave a Comment