हफ्ते के 7 दिन 7 शक्तिशाली क्रिस्टल, सही दिन सही रत्न पहने और बदल दें भाग्य, ग्रह और जीवन का संतुलन

Gemstones for Week Days in Hindi
Gemstones for Week Days in Hindi

Gemstones for Week Days: भारतीय आध्यात्मिक परंपरा की हमेशा से मान्यता रही है कि प्रकृति में प्रत्येक तत्व की एक विशेष ऊर्जा है। और क्रिस्टल हीलिंग भी इसी मान्यता पर आधारित है। जी हां क्रिस्टल की हीलिंग भी ऊर्जा के आधार पर ही होती है। प्रत्येक क्रिस्टल की एक विशेष ऊर्जा होती है।

और यह ऊर्जा जब आपके आसपास की ऊर्जा से टकराती है तो एक विशेष कंपन होता है जिससे नकारात्मक ऊर्जा हट जाती है और सकारात्मक ऊर्जा दुगनी हो जाती है। वाइब्रेशंस(Vibrations) ऊपर उठने लगते हैं और ना सधने वाले कार्य भी पूरे होने लगते हैं। क्रिस्टल केवल सजावट की वस्तुएं नहीं होते बल्कि यह मानव शरीर के चक्र सिस्टम को प्रभावित करते हैं ग्रहों को संतुलित करते हैं।

जी हां क्रिस्टल ग्रहों से जुड़े होते हैं। सप्ताह के 7 दिन किसी न किसी विशेष क्रिस्टल से जुड़े हैं। हर क्रिस्टल की एक विशिष्ट तरंग होती है और जिस दिन से वह क्रिस्टल जुड़ा होता है उस दिन वह क्रिस्टल विशेष तरंगों को बहुत ज्यादा प्रकट करता है। इसीलिए उस दिन आपको उसे क्रिस्टल की वाइब्रेशन ज्यादा महसूस होती है और जीवन के सकारात्मक परिवर्तन तेजी से अनुभव किया जा सकते हैं।

और पढ़ें: Citrine Pendant Benefits: यह एक पेंडेंट कैसे बना देता है आपको Money Magnet और Success Master

7 दिन के 7 विशेष क्रिस्टल(Gemstones for Week Days) 

  • सोमवार : pearl, moonstone, sphatik
  • मंगलवार: red jasper, carnelian, bloodstone
  • बुधवार : panna, green aventurine, paridot 
  • गुरुवार: yellow sapphire, citrine, yellow calcite
  • शुक्रवार : rose quartz, white quartz
  • शनिवार : amethyst, black tourmaline, onyx
  • रविवार: sunstone, tiger eye
Gemstones for Each Day
Gemstones for Each Day

आईए जानते हैं विशेष दिन पर विशेष क्रिस्टल पहनने से क्या होता है(Gemstones for Week Days in Hindi)

सोमवार:  सोमवार का दिन चंद्रमा का होता है। इस दिन चंद्र ऊर्जा अपने उच्चतम पर होती है। चंद्रमा की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए इस दिन चंद्र ऊर्जा से जुड़े क्रिस्टल पहने जाते हैं जैसे की मोती, मूनस्टोन(Moonstone)। यह मन की भावनाओं को शांत करता है, मानसिक शांति प्रदान करता है। मूनस्टोन अस्तित्व को शांत करता है। तनाव घटाता है। ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा सोचते हैं, बेचैन रहते हैं, जिन्हें नींद नहीं आती उन्हें सोमवार के दिन मूनस्टोन पहनना चाहिए। जिससे कि उनकी ऊर्जा उच्चतम पर पहुंचती है और चंद्र ऊर्जा सकारात्मक हो जाती है।

मंगलवार: मंगलवार के दिन लाल रंग के क्रिस्टल फायदेमंद माने जाते हैं। जैसे कि रेड जैस्पर(Red Jasper) कार्नेलयिन(Carnelian)। इन्हें मंगलवार के दिन पहनना काफी लाभकारी होता है। यह आत्मविश्वास बढ़ता है, भय को दूर करता है। जब यह क्रिस्टल आपके शरीर से संपर्क करते हैं तब यह सक्रिय हो जाते हैं। आपका आलस नकारात्मक ऊर्जा कमजोरी दूर करते हैं। ऐसे लोग जो निर्णय लेने में हिचकिचाते हैं, जो जीवन में अस्थिर है वह मंगलवार से जुड़े क्रिस्टल पहन सकते हैं।

बुधवार : बुधवार बुध ऊर्जा से जुड़ा दिन होता है। इस दिन बुद्धि संवाद और व्यापार में तरक्की हेतु क्रिस्टल पहने जाते है। बुध से जुड़े क्रिस्टल ग्रीन एवेंचुरियन(Green Aventurine), पन्ना होते हैं। इन्हें पहनना शुभ माना जाता है। बुधवार के दिन यदि कोई व्यक्ति ग्रीन एवेंचुरियन या पन्ना धारण करता है तो उसकी स्मरण शक्ति बढ़ जाती है, उसकी वाणी मधुर हो जाती है, वह हर अवसर को अट्रैक्ट करता है, करियर में तरक्की करता है। बुधवार से जुड़े क्रिस्टल विद्यार्थी लेखक को व्यापारियों और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए काफी लाभकारी होता है।

गुरुवार: गुरुवार बृहस्पति ऊर्जा का दिन होता है यह गुरु ग्रह की ऊर्जा को प्रबल करता है। इस दिन यदि सिट्रिन(Citrine), पुखराज धारण किया गया तो आत्मविश्वास बढ़ता है, आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं जीवन में सकारात्मक आती है आध्यात्मिक साधक शिक्षक और मार्गदर्शन इस क्रिस्टल को पहन सकते हैं।

Gemstones for Each Day of the Week
Gemstones for Each Day of the Week

शुक्रवार : शुक्र ऊर्जा शुक्रवार के दिन अपने चरम सीमा पर होती है। शुक्र ऊर्जा से जुड़े क्रिस्टल रोज़ या व्हाइट कवर्ट्ज़ होते हैं। शुक्रवार के दिन इन्हें पहनने से व्यक्ति में प्रेम और करुणा की ऊर्जा बढ़ती है। पुराने रिश्तों के घाव से वह बाहर निकलता है। उसे आत्म प्रेम करना आ जाता है। ऐसे लोग नए रिश्तों की शुरुआत करते हैं और रिश्तो में मधुरता आने लगती है, ऐसे लोगों के दांपत्य जीवन में भी सुधार होने लगता है।

शनिवार : शनिवार का दिन एमेथिस्ट, टूमलाइन या ओनिक्स के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। इस दिन शनि की ऊर्जा अत्यधिक होती है। शनि अनुशासन और आत्म परीक्षण का प्रतीक है यदि इस दिन इन्हें पहना गया तो नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है, भय और अवसाद दूर हो जाते हैं ध्यान में स्थिरता आती है।

रविवार : रविवार सूर्य ऊर्जा के लिए माना जाता है इस दिन सनस्टोन(Sun Stone), टाइगर आई(Tiger Eye) पहनना लाभकारी होता है। ऐसे लोग जो आत्म बल की कमी से जूझ रहे हैं, जिनमें नेतृत्व शक्ति नहीं बची है वे रविवार के दिन इस क्रिस्टल को धारण कर सकते हैं। यह क्रिस्टल भय, हीनभावना, आत्म संशय को दूर करता है, लोगों को सम्मान दिलाता है और जीवन में पहचान प्रदान करता है।

निष्कर्ष-Gemstones for Week Days

इस प्रकार क्रिस्टल केवल फैशन का सिंबल नहीं है बल्कि यह आपकी लाइफ स्टाइल से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण रत्न  है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी ब्रह्मांडीय ऊर्जा ऊपर उठे, आपके वाइब्रेशन यूनिवर्स से जुड़े तो आप भी सही दिन पर सही क्रिस्टल का चुनाव कर पहन सकते हैं। हालांकि एक साथ दो से ज्यादा क्रिस्टल ना पहने।

सबसे पहले अपनी परेशानियों का पता करें और उसी के आधार पर सही क्रिस्टल का चुनाव करें। कुछ दिनों तक क्रिस्टल पहनने के बाद आपको अपने आप विशेष बदलाव दिखाई देंगे। हालांकि हमेशा क्रिस्टल पहनने से पहले क्रिस्टल हीलिंग विशेषज्ञ से संपर्क करें और क्रिस्टल खरीदने से पहले भी एक वेरीफाइड सेलर से क्रिस्टल खरीदें नकली क्रिस्टल से सावधान रहे।

Bhawna Kalyani

मैं भावना कल्याणी, एक आध्यात्मिक साधक, प्रमाणित प्राणिक हीलर, क्रिस्टल थेरेपी विशेषज्ञ और मेडिटेशन साइंस में प्रशिक्षित मार्गदर्शक हूँ। आध्यात्मिकता ने हमेशा मेरे जीवन को दिशा दी है—ऊर्जा, चेतना और उपचार की इस अद्भुत यात्रा ने मुझे भीतर से समृद्ध किया है। लेखन मेरा स्वभाविक शौक है, और अब मैं अपने अनुभव, ज्ञान और साधना के सार को शब्दों के माध्यम से आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास कर रही हूँ। इस वेबसाइट पर मैं ऊर्जा-चिकित्सा, ध्यान, क्रिस्टल हीलिंग, आध्यात्मिक अभ्यासों और जीवन-संतुलन से जुड़ी अपनी समझ को सरल भाषा में साझा करती हूँ, ताकि कोई भी साधक अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सके। मेरा उद्देश्य है—ज्ञान को सिर्फ पढ़ा न जाए, बल्कि महसूस किया जाए; आत्मा को शांति मिले और जीवन में नई रोशनी प्रवेश करे।

Share This Article:

Leave a Comment