Holika Dahan Astrology Upay: होली पर करें राशियों के ये Powerful उपाय

Holika Dahan Astrology Upay
Holika Dahan Astrology Upay

Holika Dahan Astrology Upay: फागुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। होलिका दहन हिंदू धर्म का एक अत्यंत शुभ और पवित्र त्योहार माना जाता है। इस दिन आप पूजा मंत्र और विशेष उपाय कर नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर पाते हैं। यह दिन तंत्र मंत्र और विशेष उपायों के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन यदि कोई जातक अपनी राशि अनुसार विशेष उपाय करें तो उसे पर सदैव भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। 

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज इस आर्टिकल में हम होलिका दहन राशि अनुसार उपाय (Holika Dahan Astrology Upay) पर चर्चा करने वाले हैं, जिसमें हम बताएंगे कि अलग-अलग राशियों के लोगों को इस होली पर अपनी राशि के अनुसार किस तरह के उपाय करने चाहिए ताकि उन पर भगवान की कृपा बनी रहे तो इसलिए इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ना ना भूलें।

होलिका दहन राशि अनुसार उपाय| Holika Dahan Astrology Upay

होलिका दहन के दिन राशि की आधार पर उपाय करने का विशेष महत्व माना जाता है जातक अपनी राशि के आधार पर होलिका दहन के दिन पर कुछ विशेष उपाय करे तो पैसे की तंगी, प्यार में नाकामयाबी, व्यापार में असफलता इत्यादि परेशानियां दूर होने लगती है और जीवन आसान होने लगता है। 

आज के इस लेख में हम आपको इन्हीं कुछ उपाय के बारे में बताने वाले हैं। यह उपाय प्रत्येक राशि को ध्यान में रखकर विशेषज्ञों के परामर्श से तैयार किए गए हैं, जिनके विधि विधान से पूरा होने पर राशि के जातकों को लाभ जरूर मिलता है। आइये जानते हैं Holika Dahan Astrology Upay- 

मेष राशि– होलिका दहन के दिन मेष राशि वाले यदि होलिका दहन की अग्नि में एक नारियल अर्पित करते हैं और होलिका दहन के साथ फेरे लगाते हैं तो उनकी सारी स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और मेष राशि वालों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसती है

वृषभ राशि– वृषभ राशि वालों को होलिका दहन के दिन गुलाबी वस्त्र में 11 सुपारी और पांच कौड़ियाँ लेकर अपने ऊपर से सात बार वार लेनी होगी और इसे होलिका दहन की अग्नि में डालना होगा। यह उपाय करते ही वृषभ राशि वालों के जीवन के सारे क्लेश समाप्त हो जाते हैं।

और पढ़ें: Plants That Hold Spiritual Benefits: पौधे जो प्रदान करते हैं आध्यात्मिक लाभ

मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों को इस दिन 27 मखाने लेने होंगे और इन मखानों को होलिका दहन की अग्नि में समर्पित करना होगा। इस उपाय को करते ही मिथुन राशि वालों की नौकरी से संबंधित सारी परेशानियां समाप्त हो जाएँगी और जीवन में खुशहाली आने लगेगी।

कर्क राशि– कर्क राशि वालों को होलिका दहन के दिन अग्नि में तिल समर्पित करने होंगे और होलिका दहन की अग्नि के समय पर गेहूं और चावल के आटे का एक चौमुखी दीपक जलाना होगा। यह उपाय करने से कर्क राशि वालों के जीवन की सारी परेशानियां समाप्त हो जाती है

सिंह राशि– सिंह राशि वालों को इस दिन पान का एक पत्ता लेना होगा। इस पत्ते पर सुपारी और दो लौंग रखना होगा और अपने ऊपर से सात बार वार कर होलिका के अग्नि में डालनी होगी। इस काम को करते ही सिंह राशि के सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं और परेशानी समाप्त हो जाती है।

कन्या राशि– कन्या राशि वालों को इस दिन 11 लौंग और 11 इलाइचियां अपने ऊपर सात बार वार कर होलिका दहन की अग्नि में डालनी होगी। इतना करते ही कन्या राशि वालों की नकारात्मक ऊर्जा का दहन हो जाता है और समय हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

तुला राशि– तुला राशि वालों को इस दिन एक जायफल, थोड़े साबुत चावल और मिश्री अपने ऊपर से सात बार घुमाने होंगे और इन्हें होलिका दहन की अग्नि में समर्पित करना होगा। यह उपाय करते ही तुला राशि वालों के सारे स्वास्थ्य संबंधित संकट और परेशानियां समाप्त हो जाते हैं।

वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि वालों को इस दिन पान के साथ पत्ते लेने होंगे और अपने ऊपर से वार कर सातों पान के पत्ते होलिका दहन की अग्नि में समर्पित करने होंगे। यह उपाय करते ही वृश्चिक राशि वालों के सारे संकट दूर हो जाते हैं और उन पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसने लगती है।

धनु राशि– धनु राशि वालों को इस दिन एक नारियल साथ मुट्ठी भरकर अनाज होलिका दहन की अग्नि में समर्पित करना होगा। यह उपाय करते ही धनु राशि वालों की सब नवग्रह पीड़ा समाप्त हो जाती है और धन-धान्य वैभव ऐश्वर्य प्राप्त हो जाता है।

मकर राशि– मकर राशि वालों को इस दिन एक पीपल का पत्ता और आधा मुट्ठी काले तिल लेने होंगे और अपनी इच्छा बोलते हुए होलिका दहन की अग्नि में समर्पित करना होगा। इतना करते ही मकर राशि वालों के नजर दोष और सारे संकट होलिका दहन की अग्नि में भस्म हो जाते हैं।

कुंभ राशि– कुंभ राशि वालों को इस दिन सात पान के पत्ते और एक मुट्ठी काली उड़द दाल लेकर होलिका दहन की अग्नि में समर्पित करना होगा। यह उपाय करते ही कुंभ राशि वालों की सारी मानसिक और शारीरिक परेशानियां समाप्त हो जाती है।

मीन राशि– मीन राशि वालों को इस दिन एक पान का पत्ता लेकर हवन की एक मुट्ठी सामग्री साथ में रखनी होगी। साथ में हल्दी की गांठ और कपूर भी लेना होगा और होलिका दहन की सात परिक्रमा करते समय यह समग्र सामग्री होलिका की अग्नि में समर्पित करनी होगी। इतना करते ही मीन राशि वालों के सारे शारीरिक संकट समाप्त हो जाते हैं और मानसिक प्रसन्नता बनी रहती है।

इस प्रकार यदि आप भी राशि सम्बंधित उपाय होलिका दहन के दिन करते हैं तो आपको भी भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होने लगती है और आपके सारे संकट दुख दर्द और पीना है समाप्त हो जाते हैं।

निष्कर्ष| Holika Dahan Astrology Upay

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने होलिका दहन राशि अनुसार उपाय (Holika Dahan Astrology Upay) की चर्चा की और जाना कि किस तरह अलग-अलग राशियों के लोग होलिका दहन के दिन अलग-अलग उपाय करके भगवान की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आप भी अपनी राशि के अनुसार इन उपायों को इस होलिका दहन के दिन इस्तेमाल करें और अपने अनुभव हमें कमेंट के द्वारा बताएं। साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले और ऐसे ही जानकारी से भरे आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहें।

Holika Dahan Astrology Upay: यहाँ देखें वीडियो

FAQ- Holika Dahan Astrology Upay

होलिका दहन पर राशि के अनुसार क्या उपाय करना चाहिए?

होलिका दहन पर राशि के अनुसार नारियल पान सुपारी आदि चीजों को होली की अग्नि में समर्पित करना चाहिए।

होलिका दहन की आग में नारियल डालने से क्या होता है?

होलिका दहन में नारियल के गोले को कलावे से बांधकर अपने ऊपर से सात बार घूमर होली की अग्नि में डालने से विवाह जल्दी होता है।

होलिका दहन के दिन मिथुन राशि वालों को क्या करना चाहिए?

होलिका दहन कितनी मिथुन राशि वालों को 27 मखाने होली की अग्नि में समर्पित करने चाहिए इससे उनकी नौकरी संबंधी समस्याएं खत्म होती है।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment