Visualization Techniques: रोज सिर्फ 5 मिनट करो- और देखो कैसे सपने सच होने लगते हैं

Visualization Techniques Kya Hai
Visualization Techniques क्या हैं?

Visualization Techniques Kya Hain: रात के 11 बज रहे थे। रिया बिस्तर पर लेटी थी, आंखें बंद थीं लेकिन नींद नहीं आ रही थी। मन में एक ही सपना था- अपना खुद का घर। लेकिन बैंक बैलेंस देखकर वो सपना हर बार टूट जाता था।

Table of Contents

एक दिन उसकी एक सहेली ने उसे एक Powerful Manifestation Technique बताई और कहा- “रोज सोने से पहले 5 मिनट बस यह करो।”

रिया को यकीन नहीं था। फिर भी उसने try किया। रोज रात को आंखें बंद करके वो अपने घर की कल्पना करती। उस घर की खिड़की से आती धूप, रसोई की खुशबू, अपनी चाबी हाथ में लेने की feeling। 18 महीने बाद रिया के हाथ में सच में उस घर की चाबी थी। यह कोई फ़िल्म की कहानी नहीं है। यह Visualization की ताकत है।

आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Visualization Techniques क्या हैं, ये scientifically कैसे काम करती हैं और कौन सी techniques आप आज से ही शुरू कर सकते हैं। अगर आपने इसे सही तरीके से समझ लिया तो यह आपकी जिंदगी की सबसे valuable skill बन सकती है।

विजुअलाइजेशन तकनीक क्या  हैं| what are Visualization Techniques

विजुअलाइजेशन तकनीक एक प्रभावशाली प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत व्यक्ति को उन चीजों की कल्पना करनी होती है जिसे वह अपने जीवन में प्राप्त करना चाहता है। उसे इस प्रक्रिया को करने के दौरान यह महसूस होता है कि जैसे उसने अपनी मनचाही वस्तु को पा लिया है और उसके साथ वह जी रहा है। यह तकनीक करते वक्त व्यक्ति उसे अपनी सारी इंद्रियों यानी आँख, नाक, कान, जीभ और त्वचा का प्रयोग करना होता है और उनके द्वारा यह महसूस करना होता है कि वह जो चाहता है उसे वह मिल चुका है। 

और पढ़ें: Manifestation को हिंदी में क्या कहते हैं? — असली Secret जो वेदों में पहले से लिखा था

VisualizationTechniques का अभ्यास करना है थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन एक बार यदि व्यक्ति  इसे करने का आदी हो जाता है तो उसके लिए अपना कोई भी सपना Manifest करना मुश्किल नहीं होता। कई विशेषज्ञ Visualization  को Manifestation की बेहतरीन तकनीक मानते हैं। कई लोग हैं जिन्होंने विजुअलाइजेशन तकनीक का उपयोग करके अपने कई सपनों को पूरा किया है और अब भी इस तकनीक का बेहतरीन प्रयोग करके अपना जीवन बदल रहे हैं।

Visualization for Manifestation
मेनिफेस्टेशन के लिए विजुअलाइजेशन क्या है?

विजुअलाइजेशन क्यों काम करता है| Why Does Visualization Work 

आप ने बचपन में किसी मेले में झूला अवश्य झूला होगा। आज जब आप उस दृश्य को याद करते होंगे तो आपको झूला झूलने का वह अनुभव अवश्य महसूस होता होगा। झूले का ऊपर जाना और दोबारा नीचे आना आप महसूस करते होंगे और वही ख़ुशी महसूस करते होंगे, जो उस वक्त झूला झूलते हुए महसूस हुई होगी। यही है Visualization. बस फ़र्क़ इतना है कि इसमें आपको अपने जीवन की बीती हुई घटनाओं को नहीं बल्कि अपने जीवन में आप जो चाहते हैं उन घटनाओं को विजुअलाइज करना होता है।

Visualization के पीछे एक और बेहद interesting science है जिसका नाम है Reticular Activating System यानी RAS।

RAS आपके दिमाग का एक छोटा लेकिन बेहद powerful हिस्सा है। इसका काम है एक फिल्टर की तरह काम करना। हमारे आसपास हर पल हजारों चीजें होती रहती हैं लेकिन हमारा ब्रेन सब कुछ process नहीं कर सकता। इसलिए RAS decide करता है कि आपका ध्यान किस चीज पर जाएगा और किसे ignore किया जाएगा। और सबसे इंटरेस्टिंग बात यह है कि RAS वही चीजें notice करवाता है जिन पर आप focus करते हैं। इसे एक बेहद simple example से समझिए। 

जब भी आप कोई नई कार खरीदने की सोचते हैं, मान लीजिए Swift- तो अचानक आपको हर सड़क पर Swift ही दिखने लगती है। क्या पहले वो कारें नहीं थीं? थीं। लेकिन आपका RAS उन्हें filter करके ignore कर देता था। जैसे ही आपका focus उस कार पर गया, RAS ने उसे आपकी priority list में डाल दिया।

बिल्कुल यही Visualization के साथ होता है। जब आप रोज अपने goal को visualize करते हैं तो आप अपने RAS को एक क्लियर instruction दे रहे होते हैं कि “यह मेरे लिए important है, इससे जुड़ी हर opportunity, हर इंसान, हर रास्ता मुझे दिखाओ।”

और फिर आपका दिमाग वो सारी चीजें notice करने लगता है जो पहले आपको दिखती ही नहीं थीं। एक job opportunity, एक सही इंसान से मुलाकात, एक idea जो आपकी प्रॉब्लम सॉल्व कर दे।  यह सब coincidence नहीं होता, यह आपका activated RAS होता है।

इसीलिए Visualization करने वाले लोग अक्सर कहते हैं कि “अचानक सब कुछ अपने आप होने लगा।” सच में अचानक नहीं हुआ, उनका brain उन्हें वो रास्ते दिखाने लगा जो हमेशा से थे।

सरल शब्दों में: Visualization आपके brain का GPS set करता है। जब destination feed हो जाता है तो brain खुद रास्ता ढूंढ लेता है।

विजुअलाइजेशन कैसे करें| How to Visualize Clearly

विजुअलाइजेशन तकनीक करने से पहले यह बहुत जरूरी है कि आपका मस्तिष्क शांत अवस्था में हों। आमतौर पर यह स्थिति सुबह जागने के बाद और रात को सोने से कुछ समय पहले की होती है। मनोवैज्ञानिक भाषा में हमारे दिमाग के इस स्तर को को Alpha Level कहा जाता है जिसमें हमारा Subconscious Mind बहुत Active होता है। इस समय हम जो भी विचार सोचते हैं वह बहुत ही तेज गति से Manifest होते हैं।

विजुअलाइजेशन मुख्यतः चार स्टेप्स में होता है।- 

  • लक्ष्य निर्धारण
  • Idea या Script Creation
  • Focus करना
  • Visualize करना।

लक्ष्य निर्धारण (Goal Setting)

इसके अंतर्गत सबसे पहले आपको अपना लक्ष्य निर्धारित करना होता है। यह लक्ष्य वह चीज या परिस्थिति होती है जिसे आप अपने जीवन में हासिल करना चाहते हैं जैसे मकान, कार, अच्छी नौकरी, अच्छा जीवनसाथी, बेहतर स्वास्थ्य कोई यात्रा या किसी क्षेत्र विशेष में सफलता। लक्ष्य निर्धारित करते हुए आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप जो लक्ष्य चुन रहे हैं वह आसान हो और ऐसा हो जिस पर विश्वास किया जा सके और एक निर्धारित समय में इसे प्राप्त किया जा सके। 

Idea या Script बनाना (Idea or Script Creation)

इस चरण में आपको अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एक विचार या स्क्रिप्ट बनाना है। इसमें आपको अपने लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए एक ऐसी स्थिति या कल्पना करनी होगी जिसे आप महसूस कर सकें कि वह आपके पास मौजूद है। अपनी चाही गई वस्तु या सपने की एक ऐसी मानसिक तस्वीर जो आपमें एक Feeling Create कर सकें।

Focus करना (Be in Focus)

अब इस चरण में आपको अपने आइडिया या उस मानसिक तस्वीर पर फोकस करना है। इसके लिए आपको इस विचार के ऊपर ध्यान करना होगा। ध्यान लगाने से पहले आपको अपने मन को पूरी तरह से शांत करना होगा। इसके लिए किसी शांत जगह पर बैठकर या लेट कर अपनी सांसों पर फोकस करें।

10 से लेकर 1 तक गिनते हुए गहरी सांस लें और जब आप पूरी तरह से शांत हों और अपने विचारों में ठहराव महसूस करें तब अपने उस विचार को अपने ध्यान में लाएं और उसे महसूस करने की कोशिश करें। इसके अलावा योग करते हुए या बिस्तर में लेटे हुए या जब भी आपके दिमाग में आपके लक्ष्य की मानसिक तस्वीर आए तो उस पर पूरे focus के साथ विचार करें।

विजुअलाइज करना (Visualization)

फोकस करने के बाद आपको अपनी लक्ष्य की उस मानसिक तस्वीर को विजुअलाइज करना है इसके लिए आपको पूरी यकीन से उसे महसूस करना है। आपका लक्ष्य कोई वस्तु है तो आपको उसे अपने हाथों में महसूस करना है, उसे देखते हुए महसूस करना है। यदि आप किसी खास जगह पर होना चाहते हैं तो आपको खुद को उसे जगह पर देखना है। खुद को उस जगह पर तस्वीरें लेते हुए भी विजुअलाइज कर सकते हैं। आप जो भी लक्ष्य पाना चाहते हैं उसे खुद के साथ जोड़कर पूरे यकीन के साथ विजुअलाइज करें और ऐसा महसूस करें कि वह चीज़ आपके जीवन में हासिल हो गई है। यही विजुअलाइजेशन का अंतिम चरण है। 

Steps for Visualization
विजुअलाइजेशन की प्रक्रिया

इस तरह इन चार चरणों में विजुअलाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण होती है। याद रखें कि यदि आप हर दिन इस प्रक्रिया को दोहराते हैं तो यह समय के साथ एक आदत बन जाती है और आप अपने लक्ष्य को महसूस करते हुए उत्साहित महसूस करने लगते हैं। इस तरह आपकी Vibrations हाई हो जाती हैं। और Law of Attraction के अनुसार जब आप अपने Dreams को पाने के लिए High Vibrations में होते हैं तभी आप उन चीजों को Manifest करने में सफल होते हैं।

विजुअलाइजेशन की ताकत क्या है | Power of Visualization

विजुअलाइजेशन की सबसे बड़ी ताकत है कि यह  तकनीक हमारी Mental Health के लिए काफी लाभदायक है। इस तकनीक में हमारी कल्पना शक्ति (Imagination Power) का प्रयोग किया जाता है। जब हम कल्पना करते हैं तो यह हमारे नर्वस सिस्टम को बिल्कुल वैसे ही Active करता है जैसे हम हकीकत में उस घटना को जी रहे हों। मनोविज्ञान की भाषा में इसे न्यूरोप्लास्टिसिटी कहा जाता है। 

इसके अलावा विजुअलाइजेशन हमारी भावनाओं को प्रभावित करता है। जब हम कोई पॉजिटिव कल्पना करते हैं तो हम अपने भीतर खुशी, सकारात्मकता और कॉन्फिडेंस को महसूस करते हैं जो हमारे दिमाग से चिंता तनाव और Negative Pattern को ब्रेक करने में मदद करता है।

इन सबके अलावा विजुअलाइजेशन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस तकनीक से हमारा फोकस और अवेयरनेस बढ़ती है। क्योंकि जब हम विजुअलाइज कर रहे होते हैं तो हम अपने द्वारा बनाई गई मानसिक तस्वीर पर पूरी तरह से फोकस कर रहे होते हैं और हम अपने दिमाग को इस बात के लिए जागरुक कर रहे होते हैं कि हम इस तस्वीर पर यकीन करें। इस तरह यह प्रक्रिया हमारे दिमाग को और ज्यादा संतुलित बनाती है तथा हमारे Focus को और गहरा करती है। 

विजुअलाइजेशन की बेहतरीन तकनीक कौनसी हैं| Best Visualization Techniques

जैसा हमने आपको बताया कि विजुअलाइजेशन करना शुरुआत में थोड़ा सा मुश्किल है लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं जिनका अगर आप उपयोग करेंगे तो आप आसानी से विजुअलाइजेशन कर पाएंगे और समय के साथ यह आपके लिए आसान भी हो जाएगा। आईए जानते हैं कुछ आसान तरीके जिनके द्वारा आप आसानी से ही विजुअलाइजेशन कर सकते हैं-

स्क्रिप्टिंग तकनीक (Scripting Technique)

Scripting Visualization की सबसे powerful और आसान techniques में से एक है। इसमें आपको एक diary या journal में अपने सपने को इस तरह लिखना होता है जैसे वह पहले से ही आपकी जिंदगी में हो चुका है।

उदाहरण के लिए यदि आप एक अच्छी job पाना चाहते हैं तो आप लिखेंगे, “आज मुझे मेरी dream company से offer letter मिला। मैं बहुत खुश हूं। मेरी salary मेरी उम्मीद से भी ज्यादा है। मेरे घर में सब बहुत खुश हैं।”

Scripting करते वक्त इन बातों का ध्यान रखें:

  • हमेशा present tense में लिखें जैसे “मुझे मिल गया है” न कि “मुझे मिलेगा।” 
  • जितना हो सके उतनी details लिखें- जगह, लोग, feelings सब कुछ। 
  • लिखते वक्त वो खुशी और gratitude महसूस करें जो तब होगी जब यह सच में होगा। 
  • रोज सुबह या रात को 5-10 मिनट scripting करें।

Scripting इसलिए काम करती है क्योंकि जब आप लिखते हैं तो आपका पूरा ध्यान उस एक विचार पर होता है और आपका subconscious mind उसे एक real memory की तरह accept करने लगता है।

369 Method (Nikola Tesla Method)

369 Method इस वक्त Manifestation की दुनिया में सबसे ज्यादा trend करने वाली technique है। इसे Nikola Tesla के sacred numbers 3, 6 और 9 से inspired होकर बनाया गया है। Tesla का मानना था कि ये तीन numbers universe की key हैं। इस method में आपको अपनी wish या affirmation को 

  • सुबह 3 बार लिखना है,
  • दोपहर 6 बार लिखना है,
  • रात को 9 बार लिखना है।

यह process 21 दिनों तक लगातार करनी है।

उदाहरण: यदि आप पैसों को manifest करना चाहते हैं तो लिखें, “मेरे पास हमेशा पर्याप्त पैसा है और मैं financially free हूं।” 

इसे सुबह 3 बार, दोपहर 6 बार और रात को 9 बार लिखें। 369 Method इतनी popular इसलिए है क्योंकि यह simple है, इसमें ज्यादा समय नहीं लगता और repetition से affirmation subconscious mind में गहराई से उतर जाती है।

मिरर तकनीक (Mirror Technique)

Mirror Technique एक बेहद असरदार लेकिन कम लोगों को पता technique है। इसमें आपको आईने के सामने खड़े होकर खुद से बात करनी होती है। 

इसे इस तरह करें – सुबह उठकर आईने के सामने जाएं। खुद की आंखों में देखें और अपने goal को ऐसे बोलें जैसे वह पहले से सच हो चुका है। जैसे- “मैं एक successful person हूं। मेरे पास abundance है। मैं हर दिन grow कर रहा हूं।”

यह technique इसलिए powerful है क्योंकि आंखें आत्मा का दर्पण मानी जाती हैं। जब आप खुद की आंखों में देखकर यह बोलते हैं तो आपका दिमाग इसे deeply process करता है। शुरुआत में थोड़ा awkward लगेगा लेकिन कुछ दिनों में आप खुद में एक अलग confidence महसूस करेंगे।

गाइडेड विजुअलाइजेशन मेडिटेशन (Guided Visualization Meditation)

इसके अंतर्गत आप मेडिटेशन वीडियो सुनते हुए ध्यान कर सकते हैं। यूट्यूब पर ऐसे कई वीडियो उपलब्ध हैं जिनमें गाइडेड विजुअलाइजेशन मेडिटेशन सिखाया जाता है। आप इन वीडियो को सुनते हुए अपने लक्ष्य की मानसिक तस्वीर अपने दिमाग में बनाते हुए विजुअलाइज कर सकते हैं, इसमें आपका पूरा फोकस अपनी मानसिक तस्वीर पर होना चाहिए। कुछ दिनों के अभ्यास से ही आप इसमें बेहतरीन परिणाम हासिल कर सकते हैं।

विज़न बोर्ड (Vision Board)

विजन बोर्ड Law of Attraction और Manifestation की दुनिया में बहुत ही लोकप्रिय तकनीक है। कई लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं और सफल भी होते हैं। Vision Board में आपको अपने लक्ष्य से जुड़ी कुछ तस्वीरें इकट्ठा करके किसी ऐसी जगह लगाना होता है जहाँ आपकी इन पर बार-बार नजर पड़े। जब भी आप इन तस्वीरों को देखते हैं तो आप अपने लक्ष्य को लेकर जागरूक होते हैं और इन्हें अपने दिमाग में विजुअलाइज करते हैं। इस तरह यह तस्वीर आपके Subconscious Mind में गहरी होती जाती हैं और बार-बार विजुअलाइज करने से आपकी Vibrations हाई हो जाती हैं और आपके लिए Manifest करना आसान हो जाता है। 

एक्स्पोज़र तकनीक (Exposure Technique)

इसके अंतर्गत आपका जो भी लक्ष्य होता है  आप उससे जुड़ी  ज्यादा से ज्यादा  चीजों के बारे में जानते-सुनते  या पढ़ते हैं  ताकि आप अपने लक्ष्य  लेकर और फोकस रह सकें। उदाहरण के लिए यदि आप पेरिस घूमना चाहते हैं तो आप पेरिस से जुड़ी तस्वीरें देखेंगे, पेरिस के बारे में ज्यादा से ज्यादा पढ़ेंगे और  पेरिस से जुड़े वीडियो देखेंगे।  यह क्रियाएं आपके मन में  पेरिस घूमने के उत्साह को प्रबल  बनाये रखेंगी और आप हमेशा अपने लक्ष्य को विजुअलाइज करते रहेंगे। 

Visualization Techniques for Manifestation
visualization की कुछ आसान और प्रभावशाली तकनीके

ये visualization की कुछ आसान और प्रभावशाली तकनीके हैं। इसी तरह विजुअलाइजेशन के कुछ तरीकों में इंडेक्स कार्ड का प्रयोग करना चित्र बनाना भी शामिल है। Visualization के आप अपना भी कोई तरीका खोज सकते हैं जैसे- अपने लक्ष्य के बारे में अपने दोस्तों से ज्यादा से ज्यादा बात करना, लक्ष्य की हर डिटेल को डिस्कस करना भी एक बेहतरीन तरीका हो सकता है।

Visualization काम क्यों नहीं करता? ये 5 गलतियां बंद करो

बहुत लोग Visualization करते हैं लेकिन results नहीं मिलते। इसकी वजह technique गलत नहीं होती बल्कि कुछ common mistakes होती हैं जो हम अनजाने में करते रहते हैं। आइए जानते हैं वो 5 गलतियां जो आपकी Visualization को फेल कर देती हैं।

गलती 1: सिर्फ देखते हैं, feel नहीं करते

Visualization सिर्फ आंखें बंद करके तस्वीर देखने का नाम नहीं है। जब तक आप उस तस्वीर को feel नहीं करते तब तक वह सिर्फ एक daydream है। आपका subconscious mind emotions की भाषा समझता है, images की नहीं। इसलिए visualize करते वक्त वो खुशी, वो excitement, वो gratitude जरूर महसूस करें जो तब होगी जब आपका सपना सच हो जाएगा।

गलती 2: Doubt के साथ Visualization करना

“करके देखते हैं, पता नहीं होगा या नहीं”- यह सोच Visualization को सबसे ज्यादा कमजोर करती है। जब आप visualize करते हुए अंदर से doubt रखते हैं तो आप एक तरह से universe को mixed signals भेज रहे होते हैं। Visualization और doubt एक साथ नहीं चल सकते। यकीन और visualization साथ चलेंगे तभी results मिलेंगे।

गलती 3: Inconsistency

एक दिन visualization की, फिर तीन दिन छोड़ दिया – यह सबसे बड़ी गलती है। Subconscious mind को reprogram करने में समय लगता है और यह काम daily repetition से होता है। कम से कम 21 दिन लगातार करें तभी आप अपने brain में नया pattern बना पाएंगे।

गलती 4: Visualization के बाद चिंता करना

बहुत लोग visualization करने के बाद यह सोचने लगते हैं कि “यह होगा कैसे? पैसे कहां से आएंगे? समय कहां है?” यह सारी चिंताएं आपकी उस positive energy को तुरंत नष्ट कर देती हैं जो आपने visualization में बनाई थी। Visualization के बाद उसे universe पर छोड़ दें। “कैसे होगा” की चिंता आपका काम नहीं है।

गलती 5: बहुत बड़े goals से शुरुआत करना

एकदम से “मुझे 10 करोड़ चाहिए” visualize करने से subconscious mind resist करता है क्योंकि यह आपकी current reality से बहुत दूर है और आपका mind खुद ही इसे reject कर देता है। शुरुआत छोटे और believable goals से करें। पहले कोई छोटी wish manifest करें, confidence बढ़ेगा, फिर बड़े goals की तरफ जाएं।

Common Mistake During Visualization
वो 5 गलतियां जो आपकी Visualization को फेल कर देती हैं।

याद रखें: Visualization एक skill है। जितना practice करेंगे उतना बेहतर होते जाएंगे। एक भी गलती को fix करने से आपके results में फर्क दिखने लगेगा।

निष्कर्ष

तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने Visualization Techniques के बारे में जाना और समझा कि किस तरह या तकनीक हमें हमारे सपनों को सच करने में मददगार साबित हो सकती है। इसके अलावा हमने विजुअलाइजेशन तकनीक के काम करने के पीछे के विज्ञान को समझा और कुछ आसान विजुअलाइजेशन टेक्निक्स के बारे में भी जाना है।

हम आशा करते हैं कि आप यह समझ गए होंगे कि Visualization Techniques क्या हैं। इसी तरह के महत्वपूर्ण और अच्छी जानकारी वाले आर्टिकल के लिए हमसे जुड़े रहें। 

FAQ: Visualization Techniques

Visualization Techniques से आप क्या समझते हो?

Visualization Techniques एक मानसिक प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति अपने लक्ष्य या सपने को अपनी कल्पना में इस तरह देखता और महसूस करता है जैसे वह पहले ही पूरा हो चुका हो। इसमें व्यक्ति अपनी सभी इंद्रियों का उपयोग करता है ताकि उसका Subconscious Mind उस अनुभव को वास्तविक मान सके। यह तकनीक मन और भावनाओं को लक्ष्य के साथ align करके उसे प्राप्त करने में मदद करती है।

विजुलाइजेशन कैसे किया जाता है?

विजुअलाइजेशन करने के लिए सबसे पहले शांत मन से अपने लक्ष्य को स्पष्ट करें। फिर आंखें बंद करके उस लक्ष्य से जुड़ी एक mental picture बनाएं और उसे पूरी detail के साथ महसूस करें। इसमें emotions, surroundings और experiences को जोड़ना जरूरी है। रोज 5–10 मिनट सुबह या रात को इस प्रक्रिया को दोहराने से यह ज्यादा प्रभावी हो जाता है।

विजुअलाइजेशन के बेहतरीन तरीके क्या है?

विजुअलाइजेशन के कुछ प्रभावशाली तरीके हैं जैसे Scripting Technique (अपने सपनों को लिखना), 369 Method (affirmations को बार-बार लिखना), Mirror Technique (आईने में देखकर affirmations बोलना), Guided Meditation (ऑडियो के साथ visualization करना) और Vision Board (लक्ष्य से जुड़ी तस्वीरें लगाना)। ये सभी तकनीकें Subconscious Mind को reprogram करने में मदद करती हैं।

विजुअलाइजेशन के क्या फायदे हैं?

विजुअलाइजेशन मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, तनाव और नकारात्मक विचारों को कम करता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है। यह focus और clarity को improve करता है, जिससे व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति ज्यादा जागरूक हो जाता है। इसके अलावा यह brain की neuroplasticity को activate करके सफलता की संभावनाओं को बढ़ाता है।

विजुअलाइजेशन की सफलता किस चीज पर निर्भर करती है?

विजुअलाइजेशन की सफलता consistency, strong belief और emotions पर निर्भर करती है। यदि आप रोज बिना doubt के visualization करते हैं और उसे महसूस करते हैं, तो इसका असर ज्यादा तेजी से दिखता है। साथ ही छोटे और realistic goals से शुरुआत करना और visualization के बाद चिंता न करना भी इसकी सफलता के लिए जरूरी है।


 

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

1 thought on “Visualization Techniques: रोज सिर्फ 5 मिनट करो- और देखो कैसे सपने सच होने लगते हैं”

Leave a Comment