Holika Dahan Upay: होली पर लक अट्रैक्ट करने के विशेष उपाय

Holika Dahan Upay
Holika Dahan Upay

Holika Dahan Upay: होलिका दहन की रात पूर्णिमा की विशेष रात होती है। इस दिन कुछ विशेष खगोलीय घटनाएं एक साथ घटती है जिसकी वजह से यदि आप इस रात कुछ विशेष उपाय करते हैं तो आपको जीवन के हर रास्ते में सफलता मिलती है। यहां तक कि आप वह भी पा लेते हैं जो काफी लंबे समय से पाना चाहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे आसान Holika Dahan Upay जिन्हें होलिका दहन के दौरान कर आप गुड लक अट्रैक्ट कर सकते हैं। तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ना ना भूले।

Holika Dahan 2025 Upay

सनातन धर्म में होली एक महत्वपूर्ण त्यौहार के रूप में मनाया जाता है होली का त्योहार बसंत ऋतु से गर्मी के प्रवेश का त्योहार कहा जाता है। इस त्यौहार के दौरान ब्रह्मांड की ऊर्जा में कुछ ऐसे विशेष परिवर्तन होते हैं जिसकी वजह से हम सब का जीवन भी बदलने लगता है। होली का त्योहार दो दिनों तक मनाया जाता है एक दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंग भरी होली खेली जाती है।

और पढ़ें: Lord Shiva Powerful Mantra: महाशिवरात्रि पर शिव आराधना के आसान मंत्र

ऐसे में होली के पर्व का महत्व भी दुगना हो जाता है। बता दें होलिका दहन की रात तंत्र मंत्र की क्रिया के लिए भी काफी विशेष मानी जाती है। इस दिन यदि व्यक्ति कुछ विशेष उपाय करें तो वह जीवन में गुड लक अट्रैक्ट कर सकता है। आईए जानते हैं होलिका दहन के दौरान आप कौन-कौन से Holika Dahan Upay कर सकते हैं-

धन में वृद्धि के उपाय 

होलिका दहन के दौरान यदि आप होलिका की राख को लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की अलमारी या तिजोरी में रख देते हैं तो आपकी आर्थिक परेशानी दूर होने लगती है होलिका की राख में विशेष शक्तियां होती है जो धन को आकर्षित करने में आपकी मदद करती है

मनोकामना पूर्ति के उपाय 

यदि आपका कोई काम काफी लंबे समय से रुका हुआ है तो होलिका दहन के दिन आप सात पान के पत्तों का यह उपाय कर सकते हैं आपको होलिका दहन के दिन सात पान के पत्ते लेने होंगे और होलिका दहन की परिक्रमा करते हुए एक पान का पत्ता अग्नि में समर्पित कर देना होगा। सातों पत्ते समर्पित करने के बाद आपको होलिका दहन की अग्नि को प्रणाम कर मनोकामना सिद्धि की प्रार्थना करनी होगी।

नौकरी में तरक्की और कारोबार में वृद्धि के लिए उपाय

यदि आप काफी लंबे समय से नौकरी में तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं या कारोबार को आगे बढ़ना चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन आप 21 गोमती चक्र लेकर शिवलिंग पर चढ़ा दें। गोमती चक्र शिवलिंग पर अर्पित कर आप अपने सभी बाधाओं से मुक्ति पा लेते हैं और नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में वृद्धि के सारे मार्ग खुल जाते हैं।

नजर और बुरी शक्तियों से बचने के लिए उपाय 

कहते हैं कि होली के दिन यदि आप होलिका दहन की अग्नि में सरसों, गुलर की जड़, काली मिर्च और को घृत मिलकर आहुति देते हैं तो आपके परिवार की सारी काली नजर और बुरी शक्तियों का नाश हो जाता है और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होने लगता है।

लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपाय

होलिका दहन के दिन यदि आप होलिका की अग्नि में पीली सरसों और पांच हल्दी की गाँठें अर्पित करते हैं तो आप पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। यह उपाय आपको हमेशा धन-धान्य और वैभव की उपलब्धि करवाता है

बीमारियों को दूर करने के उपाय 

होलिका दहन के दिन यदि आप होली की अग्नि में गिलोय, नीम की पत्तियां समर्पित करते हैं तो आपके सभी रोगों का नाश हो जाता है। यह उपाय आपके परिवार से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है वही साथी होली की अग्नि में गिलोय और नीम की पत्तियां डालने से वातावरण की शुद्धि भी होती है और शारीरिक और मानसिक रोग दूर होते हैं

खोए हुए प्रेम को प्राप्त करने के उपाय

होलिका दहन के दिन आप अपने खोए हुए प्रेम को पुनः प्राप्त करने का उपाय भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको होलिका दहन के अग्नि में गुलाब की पंखुड़ी और इलायची समर्पित करनी होगी। यह करने से आपका प्यार आपके पास पुनः वापस आ जाता है वहीं यदि पति-पत्नी उपाय को करते हैं तो जीवन और ज्यादा प्रेम में हो जाता है

इस प्रकार होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपायों को कर आप सकारात्मक ऊर्जा और गुड लक अट्रैक्ट कर सकते हैं। यह उपाय काफी आसान है जिनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता नहीं यह उपाय कर आप जीवन में खुशी और सौभाग्य बरकरार रख पाते हैं।

निष्कर्ष: Holika Dahan Upay

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने होली के त्यौहार के महत्व पर चर्चा करते हुए Holika Dahan Upay के बारे में जाना और समझा कि होलिका दहन की आग में अलग-अलग चीजों को समर्पित करके हम अपने जीवन से जुड़ी अलग-अलग शुभकामनाओं को पूरा कर सकते हैं और बुरी शक्तियों और बुरी नजर से अपना बचाव कर सकते हैं। 

तो आने वाले होली के त्योहार पर आप भी इनमें से किसी न किसी उपाय को जरूर अपनाएं और अपना अनुभव हमारे साथ साझा करेंगे साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। ऐसे ही जानकारी से भरे आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे।

FAQ- Holika Dahan Upay

होलिका दहन के उपाय करने से पहले व्यक्ति को क्या करना चाहिए?

होलिका दहन की यह सभी उपाय करने से पहले व्यक्ति को स्नान आदि से शुद्ध होना चाहिए साफ-सोते कपड़े पहनना चाहिए और होलिका दहन के स्थल पर जाकर यह उपाय करने चाहिए।

होली के दिन होलिका दहन की अग्नि में मनोकामना पूर्ण करने हेतु क्या समर्पित करना चाहिए?

होलिका दहन के दिन मनोकामना पूर्ण करने हेतु होलिका दहन की अग्नि में नारियल गेहूं और मूंग समर्पित करने चाहिए 

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment