Lord Shiva Powerful Mantra: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि (Mahashivratri) को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। यह देवाधिदेव महादेव शिव के विवाह का दिवस है जहां शिव और शक्ति के मिलन का उत्सव संपूर्ण ब्रह्मांड मनाता है इस दिन ब्रह्मांड की ऊर्जा अपने चरम पर होती है। वहीं दुनिया भर के भक्त फिर चाहे वह वैष्णव हों या शैव इस दिन को धूमधाम से मनाते हैं।

इस दिन की महत्ता का लाभ उठाने का सबसे बेहतर तरीका है भगवान शिव को प्रसन्न करना है और यह काम कुछ आसान मंत्रों के माध्यम से किया जा सकता है जिनकी चर्चा हम आज के इस आर्टिकल में करने वाले हैं।जी हां आज के इस आर्टिकल में हम कुछ Lord Shiva Powerful Mantra के बारे में जानने वाले हैं जिनका उपयोग करके आप महादेव को प्रसन्न कर उनकी कृपा को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना ना भूलें।
महाशिवरात्रि पर्व का महत्व| Significant of Maha Shivratri
महाशिवरात्रि का महापर्व माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है । इस दिन पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अलग-अलग प्रकार से पूजा अर्चना करता है। हालांकि भगवान शिव केवल व्यक्ति की साधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं परंतु फिर भी भगवान शिव को रुद्राभिषेक और मंत्र जाप अति प्रिय होते हैं। इसी क्रम यदि आप भी महाशिवरात्रि के दिन पर Lord Shiva के कुछ शक्तिशाली मंत्रों का जाप करते हैं तो आप का जीवन काफी सरल हो जाता है।
आज के इस लेख में हम आपको इन्हीं कुछ शक्तिशाली मंत्रो के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं जिनके उच्चारण मात्र से ही आप शिव के समीप पहुंच जाते हैं। यह मंत्र इतने शक्तिशाली हैं कि इनका बिना त्रुटि उच्चारण करने से आप आध्यात्म की चरम सीमा को प्राप्त करते हैं और आपकी नकारात्मकता हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है।
Lord Shiva Powerful Mantra For Mahashivratri
आदियोगी परम योगी महाशिव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि बस आने ही वाला है इस महान अवसर का लाभ उठाकर भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए आप भगवान से के कुछ बेहद ख़ास मित्रों का उपयोग कर सकते हैं। सदियों से भगवान शिव की आराधना में इस्तेमाल किए जाने वाले यह मंत्र बेहद शक्तिशाली रहे हैं। आईए जानते हैं कुछ Lord Shiva Powerful Mantra जिनका उच्चारण आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के दौरान कर सकते हैं।
शिव मूल मंत्र
शिव मूल मंत्र बेहद ही आसान मंत्र माना जाता है। यह मंत्र शिव को अति प्रिय है यह पांच अक्षरों से बना मंत्र है जिसका उच्चारण करते ही आपकी समस्त आदि व्याधि नष्ट हो जाती है, यह मंत्र इस प्रकार से है-
ॐ नमः शिवाय
महामृत्युंजय मंत्र
महामृत्युंजय मंत्र शिव का सबसे शक्तिशाली मंत्र माना जाता है। इस मंत्र के उच्चारण से असमय होने वाली मृत्यु दुर्घटनाओं से व्यक्ति की रक्षा होती है यह मंत्र इस प्रकार है।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ‘
रूद्र गायत्री मंत्र
महादेव को रूद्र गायत्री मंत्र अति प्रिय है। रूद्र गायत्री मंत्र के उच्चारण से आप महादेव के रुद्र अवतार को प्रसन्न कर पाते हैं जिससे आपके जीवन की समस्त नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। यह मंत्र इस प्रकार से है।
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्
शिव गायत्री मंत्र
रूद्र गायत्री मंत्र की तरह ही शिव गायत्री मंत्र के उच्चारण से आपके जीवन की नकारात्मकता समाप्त हो जाती है और व्यक्ति के समस्त डर और बाधाओं का नाश होता है। यह मंत्र इस प्रकार से है-
ॐ महादेवाय विद्महे रुद्रमूर्तये धीमहि
तन्नः शिवः प्रचोदयात्
People Also Read This: How to Please Lord Shiva on Mahashivratri: जानें 8 आसान उपाय
महाशिवरात्रि पर इन मन्त्रों का जाप किस प्रकार करें| How To Chant Lord Shiva Powerful Mantra
महाशिवरात्रि के अति पावन अवसर पर Lord Shiva Powerful Mantra का जाप आप किसी भी समय कर सकते हैं। हालांकि यदि आप शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करते समय रूद्र गायत्री मंत्र का जाप करते हैं अथवा महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं तो आपको परम लाभ प्राप्त होता है। आप चाहे तो इन मन्त्रों का 11, 21 ,51 या 108 बार जाप कर सकते हैं हालांकि 108 बार जाप करने से एक माला पूर्ण मानी जाती है जिससे मंत्र सिद्ध हो जाते हैं और आपको इसका असीमित लाभ प्राप्त होता है।
शिवरात्रि की अर्धरात्रि के समय मंत्र जाप का लाभ
महाशिवरात्रि के दिन अर्धरात्रि के समय Lord Shiva Powerful Mantra जाप करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है और शिव की समीपता का आभास व्यक्ति को होने लगता है। महाशिवरात्रि की अर्धरात्रि ऐसी पावन रात्रि होती है जब अंधकार पर प्रकाश की जीत का अनुभव किया जा सकता है यह शिव और शक्ति के मिलन की पवित्र रात्रि है। इस दिन यदि आप रात में बैठकर ध्यान लगाते हैं या मंत्रों का जाप करते हैं तो आपके जीवन के हर पथ पर कामयाबी प्राप्त होती है वहीं सारी बीमारियां और सारे संकट दूर हो जाते हैं
कुल मिलाकर महाशिवरात्रि के पवित्र दिन पर यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं और उनकी समीपता का आभास करना चाहते हैं तो मंत्र जाप आपके लिए बेहद लाभकारी उपाय सिद्ध हो सकते हैं इन मंत्रों के जाप से आप शिव के असीम आशीर्वाद के पात्र बन सकते हैं।
निष्कर्ष| Conclusion
तो दोस्तों इस आर्टिकल में Lord Shiva Powerful Mantra के बारे में बात कीजिए और भगवान शिव की चार सबसे शक्तिशाली मंत्रों के बारे में जाना। आगामी महाशिवरात्रि को आप इनमें से किसी भी एक मंत्र का पूरे मन से जाप करें और भगवान से आप पर जरूर कृपा करेंगे अपने अनुभव हमें कमेंट बॉक्स में साझा करें और ऐसे ही जरूरी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहे
Lord Shiva Powerful Mantra: यहाँ देखें वीडियो
FAQ- Lord Shiva Powerful Mantra
वर्ष 2025 में महाशिवरात्रि कब है
वर्ष 2025 में महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार के दिन पड़ रही है
वर्ष 2025 में महाशिवरात्रि में पूजा का सबसे उत्तम मुहूर्त कौन सा है
महाशिवरात्रि का संपूर्ण दिवस ही पूजा के लिए उपयुक्त दिवस माना जाता है हालांकि भगवान शिव को अर्धरात्रि के समय की गई पूजा अति प्रिय होती है
महाशिवरात्रि का पर्व किसका प्रतीक है
महाशिवरात्रि का पर्व शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक है इस दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से संपन्न हुआ था
महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक में कौन-कौन सी वस्तु मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए
महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक में दूध, दही, शहद, घी शक्कर, चावल, धतूरा, सफेद फूल, आक के फूल बेलपत्र इत्यादि मिलकर भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए
महामृत्युंजय मंत्र की क्या महिमा है?
महामृत्युंजय मंत्र जाप से अकाल मृत्यु या दुर्घटना से रक्षा होती है
1 thought on “Lord Shiva Powerful Mantra: महाशिवरात्रि पर शिव आराधना के आसान मंत्र”