Maa Mahagauri Ke Upay: सिर्फ़ कन्यभोज नहीं, जानें माँ महागौरी की कृपा पाने के अन्य उपाय

Maa Mahagauri Ke Upay
Maa Mahagauri Ke Upay

Maa Mahagauri Ke Upay: चैत्र नवरात्रि में पूजे जाने वाली नौ देवियों में मां महागौरी एक शक्तिशाली देवी हैं। मां महागौरी चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन की देवी हैं। उनका स्वरूप बहुत सुंदर और शांत माना जाता है। उनका रंग बहुत ही उजाला है। जिसकी तुलना सफेद फूलों, चांद और शंख से की जाती है। मां महागौरी सफेद वस्त्र पहनती हैं जो उनकी शुद्धता और सादगी को दर्शाता है। उनकी चार भुजाएँ हैं और उनका वाहन बैल है, जो धैर्य और शक्ति का प्रतीक है।  

मां महागौरी की पूजा करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है। मां गौरी को भक्तों को गलत कामों से बचाने और सीधा रास्ता दिखाने के लिए जाना जाता है।

यहां हम उन उपायों के बारे में बताएंगे जिनको अपना कर आप माँ की कृपा पा सकते हैं और अपने जीवन में शांति की आभा फैला सकते हैं। मां को प्रसन्न करने वाले उपायों (Maa Mahagauri Ke Upay) को जानने से पहले आईए मां महागौरी के बारे में जानते हैं।

माँ महागौरी की कथा 

एक मान्यता के अनुसार, माँ महागौरी पहले एक अलग रूप में थीं, लेकिन कठिन साधना अपनाने  और ईश्वर भक्ति में लीन रहने के बाद ज्यों-ज्यों उनकी आध्यात्मिक चेतना जागती गई त्यों-त्यों उनका रंग सामान्य से उजला और उजला होता गया और अंत में भगवान शिव की कृपा से उन्होंने देवीत्व प्राप्त कर लिया।

यह कथा (Mahagauri Ki Katha) हमें सिखाती है कि मेहनत और भक्ति से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। एक अन्य कहानी में बताया जाता है कि उन्होंने अपनी शक्ति से बुराइयों का नाश किया और दुनिया को बचाया। इसीलिए उन्हें शक्ति और करुणा का प्रतीक माना जाता है।  

माँ महागौरी की कृपा पाने के आसान उपाय  

मां महागौरी की कृपा पाना अत्यधिक आसान है। मां महागौरी सच्चे मन से प्रार्थना करने पर अपने भक्तों को बुरी ताकतों से बचाती हैं और सच्चाई व अच्छाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। हम यहां कुछ ऐसे उपाय (Maa Mahagauri Ke Upay) बताएंगे जिन्हें अपना कर आप मां गौरी की कृपा के पात्र बन सकते हैं और अपने जीवन को खुशियों से भर सकते हैं।

उपाय 1- रात्रि जागरण और कन्या भोज- देवी भागवत पुराण में रात्रि जागरण का महत्व बताया गया है। अष्टमी की रात माँ के भजनों का गायन करें और सुबह नौ कन्याओं को भोजन कराएँ। प्रत्येक कन्या को श्वेत वस्त्र या रूमाल भेंट करें। यह उपाय माँ की विशेष कृपा दिलाता है।

उपाय 2- सफेद या लाल कपड़ा चढ़ाएँ- माँ महागौरी को सफेद या लाल रंग का कपड़ा अर्पित करें। यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपने परिवार में सुख और शांति चाहते हैं।  

उपाय 3- नारियल का भोग- माँ महागौरी की पूजा के समय नारियल चढ़ाएँ (Maa Mahagauri Ka Bhog) और बाद में उसे किसी जरूरतमंद को दान कर दें। इससे परिवार में खुशियाँ बढ़ती हैं और परेशानियाँ दूर होती हैं।  

Maa Mahagauri Ka Bhog
Maa Mahagauri Ka Bhog

उपाय 4- माँ महागौरी मंत्र का जाप- माँ महागौरी का एक साधारण मंत्र (Maa Mahagauri Mantra) “ॐ महागौरी नमः” को रोजाना कुछ देर तक जपें। इससे मन को शांति मिलती है और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

उपाय 5- व्रत और पूजा- चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन व्रत रखें और सफेद चीजों जैसे दूध, चावल या फूलों से माँ महागौरी की पूजा व अर्चना करें। यह उपाय जीवन में शांति और अच्छे विचार लाता है।  

उपाय 6- गंगा जल स्नान और अभिषेक- एक कथा के अनुसार, माँ महागौरी का श्वेत स्वरूप गंगा जल से प्रकट हुआ था। अतः नवरात्रि के आठवें दिन सुबह गंगा जल से स्नान करें और फिर माँ की मूर्ति या चित्र पर गंगा जल से अभिषेक करें। इसके बाद माँ महागौरी मंत्र (Maa Mahagauri Mantra)ॐ गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति” मंत्र का जाप करें। यह उपाय शुद्धता और पापों से मुक्ति दिलाता है।

उपाय 7- श्वेत चंदन का तिलक- माँ महागौरी की पूजा करते समय श्वेत चंदन का तिलक अपनी भौंहों पर लगाएँ और माँ को भी अर्पित करें। इसके साथ माँ महागौरी मंत्र (Maa Mahagauri Mantra)ॐ शं शं शं महागौर्यै नमः”  का 21 बार जाप करें। यह मन को शांत करता है और वैवाहिक जीवन में सुख लाता है।

उपाय 8 – नंदी को हरा चारा अर्पित करना– माँ महागौरी का वाहन नंदी है। पुराणों में नंदी को शिव का प्रिय माना गया है। नवरात्रि के आठवें दिन किसी गाय को हरा चारा खिलाएँ और “ॐ नमो नंदये” मंत्र (Maa Mahagauri Mantra) का जाप करें। यह उपाय माँ महागौरी की कृपा के साथ-साथ धन और समृद्धि भी लाता है।

और पढ़ें: Navratri Kanya Pujan पर कन्याओं को भूलकर भी ना दें ये उपहार 

उपाय 9- श्वेत माला का दान- स्कंद पुराण में दान की महिमा का वर्णन है। माँ महागौरी को प्रसन्न करने के लिए श्वेत फूलों की माला बनाएँ और उसे मंदिर में दान करें। इसके साथ “ॐ सर्वमंगल मांगल्ये” मंत्र का जाप करें।  इस उपाय को अपने से मां महागौरी की कृपा अत्यंत शीघ्र बरसती है।

इन उपायों को सच्चे मन और श्रद्धा से करने से माँ की कृपा जरूर मिलती है। ये तरीके इतने आसान हैं कि इन्हें कोई भी अपने घर में कर सकता है। 

माँ महागौरी की पूजा का महत्व  

माँ महागौरी की पूजा का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि वे हमारे पिछले सारे बुरे कर्मों को माफ कर देती हैं और हमें नई शुरुआत करने का मौका देती हैं। उनकी कृपा से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के लोग भी एक-दूसरे के साथ अच्छे से रहते हैं। जो लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं, पारिवारिक विवाद में उलझे रहते हैं,उनके लिए माँ की पूजा एक बड़ा सहारा बन सकती है।  

खास तौर पर, माँ महागौरी की पूजा से मन की अशांति दूर होती है और जीवन में स्थिरता आती है। जो लोग अपने परिवार के लिए कुछ अच्छा चाहते हैं, उनके लिए माँ महागौरी की आराधना बहुत फायदेमंद हो सकती है।  

निष्कर्ष  

मां महागौरी शक्ति शुद्धता और करुणा की देवी हैं। उनका समय स्वरूप हमें सिखाता है कि मेहनत और भक्ति से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। मां की पूजा और उपाय हमारे जीवन को सुखी और शांतिपूर्ण बनाने में मदद करते हैं। मां की कृपा से हम बुराइयों से बचकर अच्छे कामों की तरफ अग्रसर होते हैं।

माँ महागौरी की पूजा करने से न सिर्फ हमें भौतिक सुख मिलता है, बल्कि हमारा मन और आत्मा भी शुद्ध होती है। सच्चे मन से उनकी आराधना करें और उनके आशीर्वाद को अपने जीवन में उतारें। माँ महागौरी की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा और आप सदा सच्चा युवा अच्छाई के रास्ते पर चलते हुए खूब सारा पुण्य कमाएंगे।

Maa Mahagauri Ke Upay: यहाँ देखें वीडियो

FAQ- Maa Mahagauri Ke Upay

देवी महागौरी को क्या चढ़ाएं?

मां महागौरी को नारियल चढ़ाया जाता है। नारियल अर्पित करने के बाद इसे किसी जरूरतमंद को दान दे दें इससे घर में समृद्धि आती है। 

महागौरी माता को कौन सा फूल पसंद है?

माता महागौरी को सफेद फूल पसंद है। इसलिए उनकी पूजा में मोगरे के फूल अर्पित किए जाते हैं। 

मां महागौरी का पसंदीदा रंग कौन सा है?

मां महागौरी का पसंदीदा रंग सफेद या बैंगनी है। इसलिए इनकी पूजा में सफेद रंग के वस्त्र और फूल चढ़ाए जाते हैं।

महागौरी का मंत्र क्या है?

मां महागौरी का मंत्र “ॐ महागौरी नमः” है।

मां महागौरी का वहां क्या है और उससे जुड़ा क्या उपाय कर सकते हैं?

मां महागौरी का वहां मिलती है और उन्हें चारा खिलाने से घर में सुख समृद्धि आती है।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

1 thought on “Maa Mahagauri Ke Upay: सिर्फ़ कन्यभोज नहीं, जानें माँ महागौरी की कृपा पाने के अन्य उपाय”

Leave a Comment