
Nind ke Liye Chandrama ke Upay: आजकल के दौर में सबसे आम परेशानी हो गई है देर रात तक नींद का ना आना। हालांकि नींद आने की महत्वपूर्ण वजह मोबाइल और काम का प्रेशर हो सकते हैं। परंतु कई बार यह बढ़ते तनाव और चंद्र की कमजोर स्थिति की वजह से भी होता है। जी हां वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मानसिक स्थिरता, नींद और शांति का कारक माना जाता है।
जब चंद्रमा शांत होता है तब व्यक्ति को रात को ठीक से नींद नहीं आती बल्कि रात को दिमाग तेज चलने लगता है और ओवरथिंकिंग की परेशानी बढ़ जाती है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यह केवल ऊपरी कारण की वजह से नहीं है। इसके पीछे चंद्रमा की अशांत स्थित है। ऐसे में कुछ आसान सी मून रेमेडीज कर न केवल अच्छी नींद पाई जा सकती है बल्कि मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है।
और पढ़ें: चंद्र ग्रह को करना है प्रसन्न, तो आजमाएँ ये उपाय
अच्छी नींद पाने के लिए आसान से मून रेमेडीज(Nind ke Liye Chandrama ke Upay)
दूध में केसर और मिश्री मिलाकर पीना: यदि आपको भी अच्छी नींद प्राप्त करनी है और मानसिक शांति चाहिए तो रोजाना सोने से 20 से 25 मिनट पहले गर्म दूध में थोड़ा सा केसर और मिश्री मिलाकर पियें। केसर चंद्रमा को मजबूत करता है और मिश्री मन को शांत करती है। ऐसे में दूध में केसर मिश्री मिलाकर पीने से चंद्रमा की कृपा प्राप्त होती है और मन स्थिर हो जाता है।
सोने से पहले कपूर जलाना: रोजाना सोने से पहले अपने कमरे में कपूर जलाने से चंद्रमा की एनर्जी एक्टिव हो जाती हैं। कपूर की सुगंध आपके मन को हल्का कर देती है। नकारात्मक विचार समाप्त हो जाते हैं और दिमाग शांत होने लगता है। यह रेमेडी इनसोम्निया में भी बहुत ज्यादा काम आती है क्योंकि इससे ओवर थिंकिंग खत्म हो जाती है।
अपने तकिए के नीचे चांदी का सिक्का रखें: चांदी चंद्रमा की प्रिय धातु कही जाती है। ऐसे में अपने तकिए के नीचे चांदी का छोटा सा सिक्का रखने से आपके मन को स्थिरता मिलती है। भय और तनाव कम हो जाते हैं और गहरी नींद लगे की संभावना बढ़ जाती है।

रात को सफेद कपड़े और सफेद बेडशीट बिछाएँ: चंद्रमा का रंग सफेद होता है। इसलिए सफेद चीज मन को शांत करती है। ऐसे में सोने से पहले हमेशा रात को सफेद रंग के कपड़े पहनें। हो सके तो अपने बिस्तर पर सफेद रंग की चादर बिछाएँ। आपका पिलो कवर भी सफेद रंग का हो यह सुनिश्चित करें और कमरे में हल्की दूधिया रोशनी कर सोएँ। इससे मून एनर्जी एक्टिव होने लगती है और निगेटिव विचार समाप्त हो जाते हैं।
अपनी मून फील्ड को एक्टिव करें: यदि आप अपने मून फील्ड को एक्टिव करते हैं तो ऐसे में आपका तनाव गुस्सा और इनसोम्निया कम होने लगता है। इसीलिए रात को सोने से पहले गर्म पानी से हाथ पैर धोएँ। इसके पश्चात अपने बिस्तर पर बैठकर आंखें बंद कर चंद्रमा का ध्यान करें और महसूस करें कि आप आपके आसपास चंद्रमा की करने का प्रकाश फैल रहा है। इससे धीरे-धीरे आपके मून फील्ड एक्टिव हो जाती हैम आपका ऑरा क्लीन होने लगता है और आपके शरीर की नेगेटिविटी समाप्त हो जाती है।
कुल मिलाकर नींद केवल आराम का प्रश्न नहीं बल्कि यह मानसिक शांति और संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है ऐसे में जब चंद्रमा प्रसन्न होता है तब मन शांत होता है और नींद अच्छी आने लगती है इसीलिए यदि आप ओवर थिंकिंग इनसोम्निया और अशांत मां जैसी परेशानी से मुक्ति पाना चाहते हैं तो यह आसान मून रेमेडीज अवश्य करें