
Blue Zircon Ke Fayde: Interview की तैयारी पूरी थी, जवाब याद थे फिर भी कमरे में घुसते ही सब भूल गए। या कोई meeting थी जिसमें आपको बोलना था, लेकिन शब्द ही नहीं निकले। पता है यह क्यों होता है?
क्योंकि मेहनत और काबिलियत तो होती है, लेकिन वो आंतरिक ऊर्जा और आत्मविश्वास नहीं होता जो आपकी बात को दूसरों तक पहुंचाए। और यहीं काम आता है रत्न विज्ञान।
जेमस्टोन एस्ट्रोलॉजी में Blue Zircon को पुरुषों के लिए सबसे खास रत्नों में से एक माना गया है। यह केवल एक पत्थर नहीं यह आपके थ्रोट चक्र (Throat Chakra) को जागृत करता है, आपके औरा को मजबूत बनाता है और उस आकर्षण शक्ति को unlock करता है जो हर पुरुष के अंदर छुपी होती है।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Blue Zircon Ring पुरुषों को कैसे पहननी चाहिए, इसके क्या फायदे हैं, किसे पहननी चाहिए और किसे नहीं और साथ ही जानेंगे इसकी असली कीमत क्या होती है।
और पढ़ें: पुरुषों की किस्मत को चमकने वाली रिंग! Pyrite पहनते ही सफलता और धन का दरवाजा खुल जाता है
ब्लू जिरकॉन क्या है और यह पुरुषों के लिए क्यों खास है
ब्लू जिरकॉन एक चमकीला रत्न होता है। जिरकॉन को हीरे का सब्सीट्यूट कहा जाता है। जिरकॉन यदि ब्लू रंग का हो तो वह नील डायमंड की तरह ही पावरफुल होता है। इसमें शुक्र और बुध ग्रह की ऊर्जा होती है। हालांकि जिरकॉन शुक्र ग्रह का स्टोन है। जिससे पुरुषों के जीवन में शुक्र स्थिर होता है। जिरकॉन पहनने से पुरुषों को कुछ विशिष्ट लाभ होते हैं जैसे कि पर्सनैलिटी और चार्म बढ़ता है, कम्युनिकेशन पावर बढ़ती है, प्रोफेशनल ग्रोथ होती है, अट्रैक्शन बढ़ता है, कॉन्फिडेंस आता है, रिलेशनशिप बॉन्डिंग बढ़ती है, डिसीजन मेकिंग बेहतर हो जाती है।

ब्लू जिरकॉन रिंग पुरुषों के जीवन में क्या बदलाव लाती है(Blue Zircon Ring for Men)
आत्मविश्वास में वृद्धि: ब्लू जिरकॉन रिंग पहनने से पुरुष फीयरलेस हो जाते हैं, वह फोकस्ड होने लगते हैं नकारात्मक विचार काम हो जाते हैं, सेल्फ डाउट दूर होता है और वह किसी भी मंच पर खुद को अभिव्यक्त करने का साहस प्राप्त कर लेते हैं। पुरुषों के लिए ब्लू जिरकॉन रिंग पर्सनालिटी एनहैंसमेंट स्टोन कहा जाता है।
आकर्षण शक्ति बढ़ाना: ब्लू जिरकॉन रिंग पुरुषों के अंदर प्राकृतिक आकर्षण बढ़ाती है। इस रिंग को पहनने के बाद पुरुषों में चार्म बढ़ जाता है, उनका प्रोफेशनल लुक मजबूत हो जाता है, खासकर महिलाओं पर उनका अच्छा इंप्रेशन होने लगता है।
प्रोफेशनल सफलता: ब्लू जिरकॉन रिंग्स शार्प थिंकिंग बढ़ाती है। इससे बिजनेस में नयापन आता है, वित्तीय फैसलों में क्लेरिटी आती है और लीडरशिप क्वालिटी बढ़ती है। क्रिएटिव फील्ड या कम्युनिकेशन फील्ड में काम करने वाले पुरुषों को यह पहनना चाहिए जिससे उनके करियर में ग्रोथ होती है।
तनाव कम करे: ब्लू जिरकॉन मनको शांत करता है, ओवरथिंकिंग को समाप्त करता है। ऐसे पुरुष जिन्हें जल्दी गुस्सा आता है जो ओवर थिंकिंग करते हैं उनके लिए यह वरदान से काम नहीं।
Blue Zircon vs White Zircon
Blue Zircon | White Zircon | |
ग्रह | शुक्र + बुध | शुक्र |
चक्र | थ्रोट चक्र | क्राउन चक्र |
मुख्य लाभ | Communication, Confidence | Clarity, Spiritual Growth |
सबसे उपयुक्त | पुरुष, career & personality | महिला — intuition & peace |
धातु | चांदी / White Gold | चांदी |
Blue Zircon Ring पुरुषों को किस तरह से फायदा देती है (Blue Zircon Ring for Men)
ब्लू जिरकॉन धारण करने से थ्रोट चक्र एक्टिव होता है पुरुषों का औरा मजबूत होने लगता है। वह इम्मीडिएटली पॉजिटिव महसूस करते हैं और उनके आसपास एक पॉजिटिव कंपन होने लगता है जो दूसरों तक भी पॉजिटिव एनर्जी ट्रांसफर करता है। ब्लू जिरकॉन रिंग पहनने से जहां बुध की ऊर्जा मिलती है वहीं शुक्र की आकर्षण शक्ति भी मजबूत होती है।

ब्लू जिरकॉन रिंग किसे पहननी चाहिए और किसे नहीं
रत्न विज्ञान में हर रत्न सबके लिए नहीं होता। Blue Zircon शुक्र ग्रह का रत्न है इसलिए इसे पहनने से पहले अपनी कुंडली जरूर देखें।
इन्हें जरूर पहननी चाहिए:
- जिनका शुक्र कमजोर हो या नीच राशि में हो
- जो public speaking, sales, media या creative field में हों
- जिनकी communication में रुकावट आती हो
- जो बार-बार अवसर गंवा देते हों
- वृषभ और तुला राशि के पुरुष, यह इनकी राशि का रत्न है
इन्हें सावधान रहना चाहिए:
- जिनकी कुंडली में शुक्र उच्च का या बलवान हो। अतिरिक्त शुक्र ऊर्जा नुकसान कर सकती है
- मंगल प्रधान लग्न जैसे मेष और वृश्चिक। पहले किसी ज्योतिषी से सलाह लें
- यदि रत्न पहनने के बाद बेचैनी या नींद में गड़बड़ी हो तो तुरंत उतार दें

ब्लू जिरकॉन रिंग को कैसे पहने| Neela Zircon Kaise Pahne
- ब्लू जिरकॉन पहनने के लिए इसे चांदी या वाइट गोल्ड में जड़वाएं।
- इसे पहनने से पहले शुक्र बीज मंत्र का जाप करें और इसे चार्ज करें।
- चार्ज करने के लिए आप इसे दूध और पानी से धोने के बाद गंगाजल से साफ कर सकते हैं।
- इसे आप शुक्रवार के दिन सुबह 6:00 से 9:00 के बीच धारण करें।
- इसे आप अपनी रिंग फिंगर में धारण कर सकते हैं।
पुरुषों के लिए केवल एक रत्न मात्र नहीं बल्कि यह उनके स्टाइल में एनहैंसमेंट लाती है, उनके कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर करती है, उनके लिए सफलता को आकर्षित करती है यह एक चुंबकीय आकर्षण क्रिएट करती है जो करियर में और पर्सनल लाइफ में तेजी से सफलता दिलाता है।
ब्लू जिरकॉन की कीमत कितनी होती है
Blue Zircon की कीमत उसकी quality, origin और color intensity पर निर्भर करती है।
सामान्य price range:
- Basic quality: ₹300 से ₹800 प्रति रत्ती
- Medium quality: ₹800 से ₹2000 प्रति रत्ती
- High quality / Deep Blue: ₹2000 से ₹5000+ प्रति रत्ती
रत्न की न्यूनतम 3 से 5 रत्ती वजन की अंगूठी पहनने की सलाह दी जाती है।

असली और नकली जिरकॉन कैसे पहचानें
असली Blue Zircon में एक खास double refraction होती है यानी रत्न के अंदर झाँकने पर edges दोहरी दिखती हैं। नकली या synthetic पत्थर में यह नहीं होता। हमेशा certified gemstone ही खरीदें और GII या GIA certificate जरूर माँगें।
निष्कर्ष: Blue Zircon Ring for Men
Blue Zircon Ring सिर्फ एक आभूषण नहीं है, यह एक ऊर्जा का माध्यम है जो आपके व्यक्तित्व को वह धार देती है जो मेहनत के बावजूद कभी-कभी कम लगती है। लेकिन याद रखें रत्न सहायक होते हैं, मेहनत की जगह नहीं लेते। सही तरीके से, सही समय पर और सही नियत के साथ पहना गया रत्न जरूर अपना असर दिखाता है।
अगर आप Blue Zircon Ring पहनने का सोच रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से अपनी कुंडली जरूर दिखवाएँ। इस आर्टिकल को उन पुरुषों तक शेयर करें जो अपने करियर और पर्सनालिटी में बदलाव चाहते हैं।
FAQ: Blue Zircon Ke Fayde
ब्लू जिरकॉन स्टोन के क्या फायदे हैं?
Blue Zircon को आत्मविश्वास, आकर्षण शक्ति और communication skills बढ़ाने वाला रत्न माना जाता है। यह पुरुषों के थ्रोट चक्र को एक्टिव कर उनकी बातों में प्रभाव पैदा करता है। इसे पहनने से personality में निखार आता है, decision making बेहतर होती है और professional life में growth के अवसर बढ़ सकते हैं।
जरकन कितने दिन में असर दिखाता है?
रत्न विज्ञान के अनुसार Blue Zircon का असर व्यक्ति की कुंडली और ऊर्जा पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को 7 से 15 दिनों के भीतर आत्मविश्वास और मानसिक शांति महसूस होने लगती है, जबकि पूर्ण प्रभाव दिखने में 30 से 45 दिन तक लग सकते हैं। यदि रत्न अनुकूल हो तो व्यक्ति के व्यवहार और आकर्षण में सकारात्मक बदलाव दिखाई देने लगते हैं।
जिक्रोन किसे नहीं पहनना चाहिए?
जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह पहले से बहुत मजबूत हो, उन्हें Blue Zircon बिना सलाह के नहीं पहनना चाहिए। मेष और वृश्चिक लग्न वाले लोगों को भी इसे धारण करने से पहले अनुभवी ज्योतिषी की सलाह लेना जरूरी माना जाता है। यदि पहनने के बाद बेचैनी, गुस्सा या नींद की समस्या बढ़े तो इसे तुरंत उतार देना चाहिए।
ज्योतिष में नीला जिक्रोन कौन पहन सकता है?
ज्योतिष के अनुसार Blue Zircon उन लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है जिनका शुक्र कमजोर हो या communication related problems आती हों। Public speaking, media, marketing, sales, fashion और creative field में काम करने वाले पुरुष इसे पहन सकते हैं। वृषभ और तुला राशि के लोगों के लिए भी यह विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
जिक्रोन किस हाथ पर पहनते हैं?
Blue Zircon Ring सामान्यतः दाएं हाथ की रिंग फिंगर में पहनी जाती है। इसे शुक्रवार की सुबह चांदी या White Gold में धारण करना शुभ माना जाता है। पहनने से पहले इसे दूध, पानी और गंगाजल से शुद्ध कर शुक्र बीज मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है।