
Budhwar Ke Upay: सनातन धर्म में हर दिन का एक खास महत्व होता है। इसी तरह बुधवार का दिन बुध ग्रह और भगवान गणेश को समर्पित है। यह दिन मानसिक शांति, बुद्धि, आपस में संवाद और व्यापार व शिक्षा के क्षेत्र से विशेष तौर पर जुड़ा रहता है। यदि जातक की कुंडली में बुध ग्रह की अवस्था कमजोर है तो व्यक्ति को मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और पारिवारिक संबंधों में संवाद की बहुत कमी रहती है। जिससे आगे जाकर परेशानियां पैदा होती हैं।
इसलिए जीवन में सुख, शांति ,समृद्धि और सफलता पाने के लिए बुध ग्रह और भगवान गणेश को प्रसन्न करना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम उन आसान से उपायों (Budhwar Ke Upay) को जानेंगे जिन्हें आजमा कर आप बुध ग्रह के दोष को ख़त्म कर सकते हैं और भगवान गणेश की असीमित कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
बुधवार के उपाय| Budhwar Ke Upay
बुध ग्रह के प्रभावस्वरूप व्यक्ति के जीवन में सोचने समझने की क्षमता के साथ-साथ निर्णय लेने की शक्ति तक प्रभावित होती है। यदि बुध ग्रह की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति के जीवन में शांति रहती है उसे सफलता मिलती है और वहीं अगर बहुत कमजोर है तो उसे निर्णय न लेने की क्षमता के कारण बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें आर्थिक हानि और मानसिक परेशानियां प्रमुख रूप से बनी रहती हैं। इसलिए बुध ग्रह के दोषों को दूर करने के लिए और भगवान गणेश की कृपा हासिल करने के लिए बुध ग्रह के उपायों (Budhwar Ke Upay) को अपनाना बहुत जरूरी है।
सामान्य उपाय
भगवान गणेश की पूजा- बुधवार के दिन सबसे पहले तो सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान गणेश की पूजा करें। गणेश जी को हरे रंग की दुर्वा, मोदक या लड्डू चढ़ाएं। “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र बुध ग्रह दोष से उत्पन्न बाधाओं को दूर करने और मन को शांत करने में सहायक है। पूजा के दौरान गणेश जी की मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जलाएं और धूपबत्ती दिखाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
बुध ग्रह के मंत्र का जाप- बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए “ॐ बुं बुधाय नमः” या “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें। इन मंत्रों को कम से कम 21 बार जपने की सलाह दी जाती है। जाप के दौरान हरे रंग का कपड़ा बिछाएं और एकाग्रता बनाए रखें। यह उपाय (Budhwar Ke Upay) फैसले लेने की क्षमता को विकसित करता है घटनाओं को अलग नज़रिये से देखने की दृष्टि देता है और हमारे भीतर एक समझदारी पैदा करता है।
हरी वस्तुओं का दान- बुध ग्रह का रंग हरा माना जाता है, इसलिए इस दिन हरी मूंग दाल, हरे फल या हरी सब्जियां दान करें। दान करने से पहले इन वस्तुओं को गणेश जी को अर्पित करें। इस उपाय को अपनाने से आर्थिक हानि का दोष दूर हो जाता है। परिवार में संवाद होता है, आपसी रिश्ते पनपते हैं और व्यक्ति को मानसिक शांति का अनुभव होता है।
गायों की सेवा- बुधवार को गायों को हरा चारा खिलाएं। गाय को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है, और उनकी सेवा से सभी ग्रहों के दोष कम होते हैं। बुध ग्रह के दोषों से मुक्त होने के लिए गाय को हरा चारा या हरी सब्जी जरूर खिलाएं।
हरे रंग का उपयोग- बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनें या हरे रंग का रुमाल अपने पास रखें। हरा रंग बुध ग्रह से जुड़ा है और इसे धारण करने से ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। संभव हो पाए तो घर में हरे पौधे भी लगाएं। एक दो छोटे पौधे भी लगाएं तो भी काम हो जाएगा।

और पढ़ें: Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के ये ख़ास उपाय देंगे मंगल दोष से मुक्ति
विशेष समस्याओं के लिए उपाय
करियर और व्यापार में सफलता- बुध बुद्धि और व्यापार को बहुत प्रभावित करता है इसलिए यदि आपकी नौकरी में कोई परेशानी आ रही है या आपका व्यापार भी परेशानियों से जूझ रहा है तो इसका एक कारण बुध ग्रह का दोष भी हो सकता है। इसलिए इस उपाय को जरूर अपनाएं।
बुधवार को गणेश जी को 21 दुर्वा चढ़ाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें। इसके बाद, अपने कार्यस्थल या पढ़ने वाले कमरे में हरे रंग की वस्तु, जैसे पेन या डायरी रखें। इस उपाय (Budhwar Ke Upay) को करने से नौकरी में सहायता व बिजनेस में सफलता की संभावना बढ़ती है।
शिक्षा में प्रगति- विद्यार्थियों के लिए बुधवार का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने के लिए सुबह गणेश जी की पूजा करें और “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 21 बार जाप करें। इसके बाद, हरी मूंग दाल का सेवन करें। यह उपाय (Budhwar Ke Upay) इस स्मरण शक्ति बढ़ाता है और बुद्धि तेज करता है।
वैवाहिक जीवन में सौहार्द- यदि वैवाहिक जीवन में तनाव है, तो बुधवार को गणेश जी को हल्दी और घी का तिलक लगाएं। इसके बाद, एक घी का दीपक जलाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।यह उपाय आपसी समझ और प्रेम को बढ़ाने में बहुत कारगर साबित होता है।
आर्थिक समस्याओं का समाधान- आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए बुधवार को हरी मूंग दाल का दान करें और गणेश जी को मोदक चढ़ाएं। इसके साथ ही, अपने पर्स में हरे रंग का वस्त्र रखें। यह उपाय (Budhwar Ke Upay) व्यापार में हानि होने से रोकता है और लाभ के अवसर बढ़ाता है।
मानसिक शांति के लिए- मानसिक तनाव या भ्रम को दूर करने के लिए बुधवार को गणेश जी के सामने बैठकर “वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ” मंत्र का 21 बार जाप करें। इसके बाद, हरे पौधों के बीच कुछ समय बिताएं। यह उपाय मन को शांत करता है। निर्णय लेने की क्षमता को तेज करता है और स्थितियों को समझने में बहुत मदद करता है।
बुधवार को वर्जित कार्य
बुधवार के दिन कुछ कार्य करने से बचना चाहिए। बुध ग्रह दोष हो तब तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और सामान्य व्यक्तियों को भी निम्नलिखित कार्यों को करने से बचना चाहिए
- धन उधार देना या लेना
- झूठ बोलना
- काले रंग का उपयोग
- तेल लगाना या तेल की मालिश करना
- अनावश्यक विवाद
निष्कर्ष
ऊपर सुझाए सभी उपाय (Budhwar Ke Upay) सरल, आसान और सभी के लिए उपयोगी हैं। इन्हें श्रद्धा और नियमितता के साथ करने से मानसिक शांति, आर्थिक स्थिरता और परिवारिक सौहार्द हासिल होता है। बुधवार को वर्जित काम न करें और सकारात्मकता को अपनाएं।
ध्यान रखें मंगल कार्यों की शुरुआत भगवान गणेश का नाम लेकर की जाती है और उनकी कृपा पाने के लिए इन छोटे से उपाय को अपनाने से बहुत सारी परेशानियों से बचा जा सकता है। तो यदि आप अपने परिवार में शांति बनाए रखना चाहते हैं। अपने करियर में सफलता पाना चाहते हैं और अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताएं आसान से उपाय (Budhwar Ke Upay) को जरूर अपनाएं।
FAQ- Budhwar Ke Upay
बुधवार के दिन कौन सा उपाय करना चाहिए?
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा, हरी वस्तुओं का दान, बुध ग्रह के मंत्र जाप आदि कर सकते हैं।
बुध को खुश करने के क्या उपाय है?
बुध को खुश करने के लिए बुध ग्रह का मंत्र जाप, रुद्र की प्रतिमा स्थापित करना और बुधवार के दिन चांदी की चादर उपहार में देना आदि उपाय कर सकते हैं।
बुधवार के दिन कौन सा काम करना चाहिए?
बुधवार के दिन हरी मूंग या हरी वस्तुओं का दान करना चाहिए।
बुध को मजबूत करने के लिए क्या खाएं?
बुध को मजबूत करने के लिए हरी मटर, हरी सब्जियां हरी दाल खाएं।
कमजोर बुध के क्या लक्षण है?
सोचने समझने में परेशानी होना, बोलने में समस्या होना, पढ़ाई लिखाई में मन ना लगना आदि कमजोर बुध के लक्षण है।
1 thought on “Budhwar Ke Upay से पाएँ मंगलकारी परिणाम ”