
Diwali Par Chipkali Dekhna: दीपावली दीपो का त्योहार होता है यह अंधेरे पर प्रकाश के विजय का पर्व होता है। हमारी हिंदू संस्कृति में दीपावली का बहुत अधिक महत्व होता है। यह मिठाइयों का पर्व है। परंतु इस के अतिरिक्त भी दीपावली का अपना और एक महत्व है। दीपावली एक ऐसा समय है जब ब्रह्मांड की ऊर्जाएं अत्यधिक सक्रिय होती है। इस रात को महालक्ष्मी रात्रि भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात को माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने आती है वह अपने भक्तों के घर प्रवेश करती है।
दीपावली की रात्रि वातावरण में ऐसी सुक्ष्म तरंगें होती हैं जो आने वाले समय का संकेत देती है। दीपावली की रात्रि यदि उल्लू बिल्ली या छिपकली दिखते हैं तो यह किसी न किसी बात का संकेत देते हैं। उल्लू लक्ष्मी जी का वाहन होता है इसलिए यह तीन जीव यदि दिखते हैं तो यह किसी रहस्यमई बात का संकेत देते हैं। आईए जानते हैं कि यदि दीपावली की रात को इनमें से आपको कोई भी जीव दिख जाए तो वह आपको क्या संकेत देते हैं, इसका क्या अर्थ होता है और आपको क्या करना चाहिए।
और पढ़ें: दिवाली के दिन घर पर करें पवित्र हवन और पाएँ माता लक्ष्मी की कृपा
दीवाली पर उल्लू दिखने का महत्व(Diwali Par Ullu Dekhna)
उल्लू लक्ष्मीजी का वाहन होता है। यह माता को अत्यधिक प्रिय होता है। उल्लू बुद्धिमता सतर्कता और धन का प्रतीक होता है। यदि दीपावली की रात्रि उल्लू दिख जाए तो यह अत्यधिक शुभ माना जाता है। यह पक्षी यह संकेत देता है कि माता लक्ष्मी आपके जीवन में प्रवेश करने वाली हैं।
उल्लू दिखने का अध्यात्मिक अर्थ
- दीपावली के दिन उल्लू दिखना इस बात का संकेत होता है कि आपको धन लाभ होने वाला है और आपके व्यापार में वृद्धि होने वाली है और आपके जीवन में सफलता के अवसर आने वाले हैं।
- यह भी माना जाता है कि दीपावली के दिन उल्लू का दिखना हमारे जीवन में आने वाली प्रगति के अवसरों का प्रतीक होता है। अतः हमे उन अवसरों को पहचानने का प्रयास करना चाहिए।
- दीपावली के दिन यदि उल्लू हमें अपने घर की छत पर या आंगन में दिखाई दे तो यह इस बात का प्रतीक होता है कि लक्ष्मी माता का हमारे घर में आगमन होने वाला है और लक्ष्मी माता हमारे घर में स्थाई रूप से निवास करने वाली है।

उल्लू दिखे तो क्या करें
उल्लू दिखे तो हमें भयभीत नहीं होना चाहिए बल्कि उसे शुभ संकेत मानना चाहिए। उल्लू के सामने हाथ जोड़कर ॐ श्री ह्रि क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्ये नमः मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। उसके बाद लक्ष्मी के सामने हाथ जोड़कर उनके सामने दीपक जलाकर उनका आभार प्रकट करना चाहिए और कहना चाहिए कि जैसे आप उल्लू पर विराजमान होकर हर जगह जाती हैं वैसे ही उल्लू के साथ आप हमारे घर पर भी आगमन करें। जिससे हमारे घर में सुख समृद्धि का वास हो।
उल्लू को भगाना नहीं चाहिए क्योंकि वह हमारी सुख समृद्धि का संकेत होता है। यदि संभव हो तो उल्लू देखने के पश्चात गरीबों को वस्त्र दान करे और अपनी सामर्थ के अनुसार कुछ ना कुछ दान देना चाहिए जिससे आपकी सफलता स्थाई हो जाए।
दिवाली की रात बिल्ली दिखना(Diwali Par Billi Dekhna)
हमारे समाज में बिल्ली को लेकर लोगो में बहुत सारे भ्रम हैं, परंतु बिल्ली एक बहुत ही संवेदनशील और रहस्यमई जीव है। ज्योतिष शास्त्र में बिल्ली को ऊर्जा की सुरक्षा करने से जोड़ा जाता है। अर्थात यदि दीपावली की रात को बिल्ली दिखती है तो उसके घर की ऊर्जात्मक सुरक्षा में वृद्धि होने वाली होती है ऐसा माना जाता है।
बिल्ली दिखने का अर्थ
- दीपावली की रात को यदि बिल्ली अचानक से किसी व्यक्ति के सामने आ जाती है या उसके घर की चौखट पार करती है तो ऐसा माना जाता है कि उसे व्यक्ति के घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होने वाली है।
- दीपावली की रात को यदि बिल्ली किसी व्यक्ति का रास्ता काट देती है तो इसका मतलब यह नहीं होता कि वह आपके काम में रुकावट डाल रही है बल्कि इसका अर्थ यह होता है कि किसी भी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए थोड़ा सोच विचार कर उस काम को करना चाहिए।
- यदि दीपावली की रात को बिल्ली दीपक के पास बैठ जाती है या उसे घर की चौखट पर जाकर शांति से बैठ जाती है तो इसका यह मतलब होता है की लक्ष्मी का उस घर में वास होने वाला है।
- दीपावली की रात को बिल्ली दिखना एक बहुत ही शुभ अवसर माना जाता है ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति को दीपावली की रात को बिल्ली दिखती है तो उस व्यक्ति के मान सम्मान में वृद्धि होने वाली है और व्यक्ति की धन संपत्ति में भी वृद्धि होने वाली है।

बिल्ली दिख जाए तो क्या करें
यदि किसी व्यक्ति को दीपावली की रात को बिल्ली दिख जाए तो बिल्ली को डर के भगाएँ नहीं बल्कि उसे भोजन या दूध दें। यह लक्ष्मी के सम्मान का प्रतीक होता है। बिल्ली को देखकर मन में यह भाव लाना चाहिए कि लक्ष्मी का हमारे घर में आगमन होने वाला है और हमारे घर में सुख शांति का वास होने वाला है।
दीपावली के दिन बिल्ली का दिखाना एक बहुत ही शुभ संकेत होता है। यह संकेत देता है कि उस घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होने वाली है और उस परिवार के व्यक्तियों के जीवन में समृद्धि और शांति आने वाली है।
दीपावली की रात छिपकली दिखना(Diwali Par Chipkali Dekhna)
छिपकली भी मां लक्ष्मी का एक बहुत प्रिय जीव होता है। ऐसा माना जाता है कि छिपकली हमें किसी छुपे हुए संकट से अवगत कराने के लिए हमें दिखती है। छिपकली को शास्त्रों में सूचना देने वाला जीव भी माना जाता है। इसलिए यदि दीपावली की रात में यदि छिपकली दिखती है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने वाले हैं जो आपके जीवन को खुशियों से भर देंगे।
छिपकली देखने का अर्थ
- दीपावली की रात को यदि छिपकली दीवार पर स्थिर बैठी हुई दिखती है तो यह जीवन में स्थिरता का और सफलता का संकेत देती है।
- दीपावली की रात को यदि किसी व्यक्ति को अपने घर के बाहर छिपकली दिखती है तो यह इस बात का सूचक होता है कि व्यक्ति के घर के बाहर जितने भी विवाद है या संकट है वह सब समाप्त होने वाले हैं।
- यदि दीपावली की रात को छिपकली पूजा स्थल के पास लक्ष्मी माता की मूर्ति के पास दिखती है तो यह इस बात का सूचक होता है कि लक्ष्मी जी आपकी प्रार्थना को स्वीकार कर रही है।
- दीपावली की रात को छिपकली दिखना इस बात का सूचक होता है कि आपके काम में जितनी भी बाधाएँ हैं वह सब समाप्त होने वाली हैं और आपको आपके कामों में सफलता मिलने वाली है।

छिपकली दिखे तो क्या करें
दीपावली की रात को यदि आपको अपने घर में छिपकली दिखे तो उसे मारें या भगाएँ नहीं क्योंकि यह आने वाले परिवर्तन का शुभ सूचक होती है। दीपावली की रात को छिपकली को देखकर मां लक्ष्मी से यह प्रार्थना करें कि छिपकली जो हमारे लिए शुभ समाचार लेकर आई है वह हमें स्वीकार है।
छिपकली को देखकर हाथ जोड़कर ॐ ह्लीं श्रीं क्लीं महालक्ष्मये नमः का 108 बार जाप करे। अगले दिन घर में गंगाजल से छिड़काव करें ताकि सारे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। दीपावली की रात को छिपकली दिखने के बाद अवश्य ही शुभ समाचार प्राप्त होता है इसलिए अपने मन में विश्वास बनाए रखें।
तीनों जीव को देखकर नकारात्मक भाव उत्पन्न हो तो क्या करें
- यदि किसी जीव को देखकर मन में नकारात्मक भाव उत्पन्न हो तो गंगाजल छिड़ककर अपने घर को शुद्ध करें।
- माता लक्ष्मी के समीप 11 दीपक जलाकर मां लक्ष्मी के मंत्र का 108 बार जाप करें।
- अगले दिन किसी गरीब को या पशु पक्षी को और गाय को रोटी दे ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होता है।
- अपने घर के उत्तर दिशा में एक दीपक जलाएं यह समृद्धि का प्रतीक होता है।
इन तीनों का दीपावली के दिन दिखना इस बात का सूचक होता है की माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा है और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपके सारे काम सकारात्मक रूप से पूर्ण होने वाले हैं और आपके जीवन से नकारात्मकता का अंत होने वाला है।
FAQ- Diwali Par Chipkali Dekhna
दिवाली के दिन छिपकली देखने का क्या मतलब होता है?
छिपकली छुपे हुए कर्मों का दर्पण होती है छिपकली यह संकेत देती है कि आपको आपके कर्मों का उचित फल मिलने वाला है और आपके कार्य में आने वाली हर परेशानी से आपको मुक्ति मिलने वाली है।
दीपावली के दिन उल्लू देखने का क्या मतलब होता है?
उल्लू माता लक्ष्मी का वाहन होता है। उल्लू यह बताता है कि आपके जीवन में सफलताएं और समृद्धि आने वाली है और सकारात्मकता आपके जीवन में प्रवेश करने वाली है।
दिवाली पर बिल्ली आने का क्या मतलब होता है?
बिल्ली को देखना इस बात का प्रतीक होता है कि आपके जीवन में सुख शांति का प्रवेश होने वाला है और आपके घर में सुरक्षा और शांति का विकास होने वाला है।
1 thought on “दिवाली पर दिख रहे हैं यह जीव तो है शुभ संकेत”