घर में उपलब्ध इन चीजों से 5 मिनट में करें घर की एनर्जी साफ

Ghar ki Energy Clean Karne ke Upay
घर की एनर्जी क्लीन करने के उपाय

Ghar ki Energy Clean Karne ke Upay: आजकल सबकी जिंदगी भागदौड़ वाली हो गई है। हर कोई अपने घर पर सुकून की तलाश करता है। परंतु घर की हवा बाहर की हवा से कई ज्यादा प्रदूषित होती है। घर में कहीं ऐसी नकारात्मक ऊर्जा जमा होती है जो हमें थका हुआ चिड़चिड़ा और असफल महसूस कराती है। जिससे व्यक्ति के अंदर तनाव बढ़ता है और बीमारियां बढ़ती है।

परंतु अच्छी बात यह है कि हम घर पर घर में मौजूद सामानों से ही केवल 5 मिनट में अपने घर को डिटॉक्स कर सकते हैं जिससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। हम एक प्राचीन भारतीय उपाय आपको बताएंगे जिसमें नीम के पत्ते, सरसों का तेल, दालचीनी, लौंग और कपूर का इस्तेमाल किया जाता है।

और पढ़ें:  10 Vastu Tips For Money: इन अचूक उपायों से करें धन आकर्षित  

घर को डिटॉक्स करना क्यों जरूरी है

घर में बाहर की नकारात्मक ऊर्जा होने से घर में झगड़े, तनाव असफलता का वातावरण बन जाता है। जिससे इंसान हारा हुआ व हताश महसूस करने लगता है। इसलिए धूनी करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है क्योंकि वैज्ञानिक रूप से देखे तो हम धूनी में जो सामग्री इस्तेमाल करते हैं उसमे एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो वातावरण को शुद्ध करती हैं। 

आध्यात्मिक रूप से धूनी का धुआं ऊर्जा को बैलेंस करता है। अगर इस प्रकार की धूनी घर में रोजाना या हफ्ते में दो-तीन बार भी करें तो घर का वातावरण शुद्ध और स्वच्छ होता है जिससे घर में शांति और खुशहाली बढ़ती है। धूनी की सारी सामग्री अपने घर के किचन में ही या घर पर नहीं है तो लोकल स्टोर में मिल जाएगी:–

  • एक बड़ा मिट्टी का दीपक या धूनी पात्र 
  • मुट्ठी भर नीम की पत्तियां 
  • 4–5 तेज पत्ते 
  • 1–2 दालचीनी के स्टिक
  • 8–10 लौंग 
  • 1–2 चम्मच सरसों का तेल 
  • 2–3 कपूर के टुकड़े
Ghar ki Energy Kaise Clean Kare
घर की एनर्जी कैसे क्लीन करे?

धूनी देने की स्टेप बाय स्टेप विधि

तैयारी: दीपक को साफ जगह पर रखें। सबसे पहले उसमें नीम की पत्तियां डालें। नीम मच्छर और कीटाणु मारने के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा को भी स्वच्छ करता है।

लेयरिंग: नीम की पत्ती रखने के बाद उस पर तेज पत्ते के पत्ते रखें। तेजपत्ता सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा का प्रतीक होता है। फिर दालचीनी की दो-तीन स्टिक रखें दालचीनी घर में समृद्धि लाती है। उसके बाद उसे पर 8– 10 लौंग रखें लौंग बुरी नजर से बचाता है।

तेल और कपूर: यह सारी चीजे दीपक में रखने के बाद सारी सामग्री के ऊपर एक दो चम्मच सरसों का तेल डालें। यह सामग्री जलने में मदद करता है और वातावरण शुद्ध करता है। फिर उसके ऊपर कपूर रखें कपूर सामग्री को तेजी से जलाता है और इससे निकलने वाले धुएं को पवित्र बनाता है।

जलाएं और वातावरण में फैलाए: अंत में इन सारी सामग्री को माचिस से जलाएं। जैसे ही इसमें से धुआं निकले दीपक को हाथ में उठा के उसे घर के सारे कोनो में घुमाएँ। मुख्य दरवाजे से लेकर किचन, हॉल, बेडरूम, बाथरूम हर जगह इस दीपक को इस प्रकार घुमाएँ कि इससे निकालने वाला दुआ घर के हर जगह पर फैल सके। 

धुएं को अच्छे से दीवारों छत और फर्श पर पहुंचने दे और अपने मन में पॉजिटिव थॉट लेकर आए कि या धुआं मेरे घर को पवित्र कर रहा है और मेरा घर सकारात्मक ऊर्जा से भर रहा है और मेरे घर में शांति और खुशियां फैला रहा है। यह सब कार्य करने में केवल 5 मिनट लगते हैं। दीपक जलाने के बाद धुआं खत्म होने तक का इंतजार करें फिर उस दीपक को घर के बाहर रख दें।

Ghar ki Energy Clean Karne ke Upay Kya Hai
घर की ऊर्जा क्लीन करने की विधि

इस धूनी से मिलने वाले लाभ

यह उपाय करने से बहुत अधिक फायदा होता है जो आपके घर की ऊर्जा को बदल के रख देता है इस उपाय से निम्न प्रकार के फायदे होते हैं:

  • यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। नीम और लौंग बुरी शक्ति को दूर भगाते है।
  • यह उपाय करने से सकारात्मक ऊर्जा समृद्धि बढ़ती है दालचीनी और तेज पत्ते घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं जिससे घर में शांति और समृद्धि बढ़ती है। 
  • इस उपाय में इस्तेमाल की जाने वाली सारी सामग्री एंटीबैक्टीरियल गुण वाली होती है। इसलिए इसका उपयोग करने से वातावरण में फैले बैक्टीरिया कम होते हैं जिससे वातावरण शुद्ध होता है। 
  • इन सब सामग्रियों की धुनि करने से घर में जो खुशबू फैलती है वह मानसिक तनाव को कम करती है। जिसे मन शांत रहता है और नींद भी अच्छी आती है। 

यह उपाय सप्ताह में काम से कम 2–3 बार अवश्य करें। घर में वेंटिलेशन अच्छा हो इस चीज का ध्यान रखें। यह उपाय करते समय इसे बच्चों से और पेट्स से दूर रखें। अगर अस्थमा हो या सांस की कोई तकलीफ हो तो डॉक्टर की सलाह लेकर करें।

FAQ- Ghar ki Energy Clean Karne ke upay

घर की नेगेटिव एनर्जी कैसे निकाले?

घर की नेगेटिव एनर्जी को साफ करने के लिए एक मिट्टी के दीए में एक मुट्ठी नीम पत्तियां चार पांच तेज पत्ते दो-तीन कपूर के टुकड़े 8 10 लॉन्ग, एक दो दालचीनी स्टिक और दो तीन चम्मच सरसों का तेल डालकर जलाएं और उसके धुंए से पूरे घर को धूनी दें।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

1 thought on “घर में उपलब्ध इन चीजों से 5 मिनट में करें घर की एनर्जी साफ”

Leave a Comment