Vaishakh Amavasya Upay दिलाएंगे पितरों का आशीर्वाद

Vaishakh Amavasya Ke Upay
Vaishakh Amavasya Ke Upay

Vaishakh Amavasya Upay: वैशाख अमावस्या सनातन धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन किए गए दान-धर्म के कार्य पितरों से जुड़े हुए होते हैं। कहा जाता है कि इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए जातक विभिन्न प्रकार के उपाय (Vaishakh Amavasya Upay) भी कर सकता है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को अपने जीवन में सुख समृद्धि या धन लाभ हासिल करना है तो वैशाख अमावस्या के दिन विशेष उपाय (Vaishakh Amavasya Upay) कर यह सारे लाभ प्राप्त कर सकता है

इस वर्ष वैशाख अमावस्या की तिथि रविवार 27अप्रैल 2025 के दिन पड़ रही है। तिथि का आरम्भ प्रातः काल 4:50 से हो रहा है और अस्त मध्य रात्रि 1:00 बजे हो रहा है। ऐसे में इस पूरे दिन विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान, दान और व्रत करने का महत्व दुगना हो जाता है। आज के इस लेख में हम आपको वैशाख अमावस्या के विशिष्ट उपायों (Vaishakh Amavasya Upay) के बारे में विस्तार से समझाएंगे ताकि आप सब इन उपायों को कर के भौतिक लाभ के साथ आध्यात्मिक लाभ भी प्राप्त कर सकें।

वैशाख अमावस्या के दिन किए जाने वाले कुछ विशेष

मोक्ष प्राप्ति के उपाय: वैशाख अमावस्या दिन यदि आप मोक्ष प्राप्त करना चाहते हैं या अब तक के किए गए सभी कर्मों से छुटकारा प्राप्त करना चाहते हैं तो आप पवित्र स्नान का उपाय (Vaishakh Amavasya Upay) कर सकते हैं। इस दिन संभव हो तो किसी पवित्र नदी जैसे की गंगा, जमुना, नर्मदा, गोदावरी में स्नान करना काफी लाभकारी माना जाता है। हालांकि यदि आप ऐसे क्षेत्र में रह रहे हैं जहां पर नदियां नहीं है तो आप नहाने के पानी में गंगाजल मिलकर भी स्नान कर सकते हैं। इससे आपको मोक्ष की प्राप्ति रहती है और व्यक्ति कर्म बंधन से छूटने लगता है।

धन समृद्धि की प्राप्ति: वैशाख अमावस्या के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर आप सूर्य को अर्ध्य दे सकते हैं। सूर्य को अर्ध्य देते वक्त ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप अवश्य करें अमावस्या के दिन सूर्य अर्घ देने से व्यक्ति को धन समृद्धि प्राप्त होती है और तरक्की के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

पितरों की शांति के उपाय: अमावस्या का दिन पितरों की शांति के लिए काफी विशेष माना जाता है इस दिन सुबह 11:15 से लेकर दोपहर दोबारा बज के 50 मिनट के बीच पितरों का तर्पण और श्राद्ध किया जा सकता है। इसके लिए व्यक्ति को दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जल से तर्पण करना होगा और पितरों की शांति के लिए पितृ स्तोत्र का पाठ करना होगा।

Vaishakh Amavasya Ke Upay
Vaishakh Amavasya Ke Upay

और पढ़ें: Vaishakh Amavasya 2025 की महिमा, मुहूर्त व पूजा विधि 

स्वास्थ्य लाभ हेतु उपाय: वैशाख अमावस्या के दिन सत्तू का दान अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस दिन यदि व्यक्ति सत्तू, गुड़, पानी या सत्तू से बनी वस्तुओं का ज्ञान अथवा चने की दाल से बने वस्तुओं का दान करता है तो उन्हें स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।

मानसिक शांति हेतु उपाय: यदि आपके घर में काफी लंबे समय से कलह क्लेश चल रहे हैं तो आप वैशाख अमावस्या के दिन दीपदान कर मानसिक शांति प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन आपको संध्या के समय सरसों के तेल का दीपक जलाना होगा जिससे पितृ प्रसन्न होते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं अथवा आप चाहे तो उसे दिन हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ कर जीवन की बाधाओ से मुक्ति प्राप्ति कर सकते हैं।

इस प्रकार अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय (Vaishakh Amavasya Upay) कर आप अपने जीवन को सुख समृद्धि से समृद्ध कर सकते हैं कि पैसा अमावस्या रविवार के दिन पड़ रही है। इस दिन गलती से भी पीपल या तुलसी को स्पर्श न करें बल्कि इन्हें बिना छुए इनके नजदीक बैठकर भगवान का ध्यान करें ताकि आपको अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हो सके।

FAQ- Vaishakh Amavasya Upay

वैशाख अमावस्या को क्या दान करना चाहिए?

आशा अमावस्या के दिन सत्तू, गुड़, पानी या सत्तू से बनी चीज दान करनी चाहिए।

वैशाख अमावस्या के दिन नमक दान करने से क्या होता है?

वैशाख अमावस्या के दिन नमक दान करने से पितृ दोष बढ़ता है और शनि देव की ऊर्जा भी बढ़ती है जो नुकसानदायक है।

वैशाख अमावस्या का क्या महत्व है?

वैशाख अमावस्या के दिन पूजा पाठ दान दक्षिणा करने से मुक्ति मिलती है।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

1 thought on “Vaishakh Amavasya Upay दिलाएंगे पितरों का आशीर्वाद”

Leave a Comment