
7/7 Portal 2025: हर साल 7, 16 और 25 जुलाई को एक खास कॉस्मेटिक एलाइनमेंट बनता है जो 7/7 पोर्टल (7/7 Portal 2025) के रूप में जाना जाता है। इस दिन को एक बहुत ही पावरफुल एनर्जी का गेट माना जाता है, जो हमें हमारे सपनों को मेनिफेस्टो करने और आध्यात्मिक रूप से बेहतर बनने का मौका देता है। इसके अलावा अंक ज्योतिष के मुताबिक भी बहुत खास है।
7/7 पोर्टल (7/7 Portal 2025) को सप्तम पोर्टल या सिरियस गेटवे (Sirius Gateway) भी कहते हैं। यह एक ऐसा कॉस्मिक इवेंट है जो हमारे सपनों को मेनिफेस्ट करने की प्रक्रिया को तेज करता है। पिछले आर्टिकल में हमने इस पोर्टल के महत्व के बारे में जाना था और 777 मेनिफेस्टेशन मेथड के द्वारा मेनिफेस्ट करने का तरीका भी जाना था। आज हम इस पोर्टल के दौरान मेनिफेस्ट करने की एक और जबरदस्त तकनीक के बारे में चर्चा करेंगे।
और पढ़ें: 777 Portal 2025 के दौरान इस तकनीक से करें Powerful मेनिफेस्टेशन
7/7 पोर्टल का महत्व
जैसा कि हमने पिछले आर्टिकल में बताया था कि 7 नंबर अंक शास्त्र में एक रहस्य से भरा नंबर माना जाता है। यह बुद्धि, आत्म निरीक्षण और उच्च चेतना को दर्शाता है। 7 जुलाई की तारीख में 7 नंबर का दोहराव होता है जिसके कारण इसकी ऊर्जा बढ़ जाती है यह दिन एक कॉस्मिक गेटवे खोलना है जो हमारे फिजिकल और स्पिरिचुअल दुनिया के बीच की दूरी को काम करता है। इस समय यूनिवर्स की ऊर्जाएं बेहद शक्तिशाली होती हैं जो हमें अपनी इच्छाओं को पहचान कर उन्हें हकीकत में बदलने में मदद करती हैं।
7/7 पोर्टल (7/7 Portal 2025) सीरियस तारे से भी संबंधित है जो आध्यात्मिक जागृति और उन्नति को दर्शाता है। यह पावरफुल समय अपनी आंतरिक आवाज (इंट्यूशन) को सुनने और आत्म चिंतन करने का होता है साथ ही यह पोर्टल हमें यूनिवर्स द्वारा भेजे गए संकेत को समझना के लिए प्रेरित करता है।

7/7 पोर्टल पर करें ये मैनिफेस्टेशन रिचुअल
7/7 पोर्टल (7/7 Portal 2025) पर मेनिफेस्ट करने की एक प्रभावशाली रिचुअल इस लेख में बताई जा रही है। यह पावरफुल तरीका आपके सपनों को यूनिवर्स के साथ अलाइन करने और उन्हें साकार करने में मदद करेगी। इस रिचुअल को इस तरह करें-
इस तरह करें तैयारी- 7 जुलाई को सुबह या शाम 7 बजकर 7 मिनट पर एक शांत स्थान पर बैठें। एक सफेद कागज और नारंगी रंग का पेन लें। नारंगी रंग रचनात्मक और ऊर्जा का प्रतीक है। अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध करने के लिए अगरबत्ती या सेज जलाएं।
कागज पर अपनी इच्छाएं लिखें– अब नारंगी रंग के पेन से कागज पर अपनी 7 सबसे महत्वपूर्ण इच्छाएं लिखें जिन्हें आप आने वाले 7 महीनों में साकार करना चाहते हैं। अपनी इच्छाओं को सकारात्मक रूप में इस तरह से लिखे जैसे में पहले से पूरी हो चुकी हैं, जैसे “मैं अपने करियर में बहुत सफल हूँ।” ऐसे ही अन्य इच्छाओं को भी लिखें। अपनी हर इच्छा को लिखते समय ऐसा महसूस करें कि वह पहले से ही पूरी हो चुकी है।
इच्छाओं को यूनिवर्स तक पहुंचाएं– कागज पर अपनी इच्छाएं लिखने के बाद उसे रात को अपने तकिए के नीचे रखकर सोएं। यह प्रक्रिया 7 जुलाई से 10 जुलाई यानी पूर्णिमा तक दोहराएं। पूर्णिमा की रात को कागज को लेकर अपनी इच्छाओं को जोर से पढ़ें और यह विश्वास करें कि यूनिवर्स उन्हें सुन रहा है। उसके बाद कागज को जला दें और उसकी राख को यह विश्वास मन में रखते हुए हवा में उड़ा दीजिए आपकी इच्छाएं यूनिवर्स तक पहुंच गई है और भी पूरी हो रही हैं।
आभार और विश्वास– इस रिचुअल के अंत में यूनिवर्स को धन्यवाद दें और यह विश्वास रखें आपकी इच्छाएं सही समय पर पूरी होंगी अपनी इच्छाओं को लेकर पॉजिटिव दृष्टिकोण बनाए रखें और आने वाले सभी अवसरों को खुले दिल से स्वीकार करें।
7/7 और 8/8 पोर्टल का कनेक्शन
7/7 पोर्टल के बाद, 8 अगस्त को 8/8 लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal) घटता है, जो साल का सबसे शक्तिशाली मैनिफेस्टेशन पोर्टल माना जाता है। 7/7 पोर्टल इसकी तैयारी का एक ज़रूरी हिस्सा है, क्योंकि यह हमें अपनी इच्छाओं को स्पष्ट रूप से समझने में मदद करता है। ये दोनों पोर्टल मिलकर जुलाई और अगस्त को मेनिफेस्टेशन के लिए अत्यंत शक्तिशाली महीने बनाते हैं।
निष्कर्ष
7/7 पोर्टल (7/7 Portal 2025) एक शक्तिशाली मौका है जो हमें अपनी भीतर की शक्ति से जोड़ता है और हमारे सपने हकीकत में बदलने की प्रक्रिया को तेज करता है। इस दिन आसान से मेनिफेस्टेशन रिचुअल का इस्तेमाल करके आप अपनी इच्छाओं को यूनिवर्स तक पहुंचा सकते हैं। आने वाले 7 जुलाई को यूनिवर्स की शक्ति पर भरोसा करके आप आर्टिकल में बताई गयी मेनिफेस्टेशन में रिचुअल को जरूर करें और अपना अनुभव हमें बताएं।
FAQ- 7/7 Portal 2025
7-7 पोर्टल का अर्थ क्या है?
7-7 पोर्टल हर साल 7, 16 और 25 जुलाई को होने वाले सिरियस गेटवे को कहते हैं, जो मेनिफेस्टेशन के लिए बहुत शक्तिशाली समय है।
2 thoughts on “7/7 Portal 2025: इस पावरफुल गेटवे की ऊर्जा से बदलें अपना जीवन”