
6/6 Portal 2026: कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसे पल आते हैं जब लगता है बस अब कुछ बदलने वाला है। एक अजीब सी बेचैनी, एक अनजानी उम्मीद, एक अहसास कि यूनिवर्स कुछ कहना चाहता है।
6 जून का दिन ऐसा ही एक पल है।
न्यूमैरोलॉजी में इस दिन को 6/6 Portal कहते हैं, एक आध्यात्मिक द्वार जो साल में केवल एक बार खुलता है। इस दिन नंबर 6 की ऊर्जा दोगुनी हो जाती है और यूनिवर्स की फ्रीक्वेंसी प्रेम, संतुलन और abundance की तरफ shift हो जाती है। यह वह समय है जब आपकी इच्छाएं और यूनिवर्स की energy एक सीध में आ जाती हैं।
अगर आप manifestation करते हैं, self growth की राह पर हैं या बस अपनी जिंदगी में कुछ सकारात्मक बदलाव चाहते हैं तो 6/6 Portal 2026 आपके लिए एक golden opportunity है।
आज इस आर्टिकल में जानें कि 6/6 Portal क्या है, इसकी energy कब सबसे तेज होती है, कौन से 6 rituals सबसे असरदार हैं, क्या न करें और कौन से affirmations इस दिन आपकी manifestation को rocket की तरह boost करेंगे।
6/6 पोर्टल क्या है| What is 6/6 Portal
जून की तारीख में नंबर 6 दो बार आता है इसीलिए इसे 6/6 Portal कहते हैं। न्यूमैरोलॉजी में नंबर 6 प्रेम, परिवार, देखभाल, सौंदर्य और संतुलन का प्रतीक है। यह divine feminine energy से जुड़ा है जो दया, करुणा और सामंजस्य का स्रोत है।
जब 6 का दोहराव होता है तो यह energy amplify होकर एक पोर्टल बनाती है एक स्पिरिचुअल गेटवे जो हमें अपनी आत्मा, अपने उद्देश्य और यूनिवर्स से जोड़ता है। यह portal healing, manifestation और self awareness के लिए सबसे अच्छा समय है। पुरानी चीजें release करने और नए intentions set करने के लिए इससे बेहतर दिन नहीं।

6/6 Portal 2026: Date & Best Time
तारीख: 6 जून 2026, शनिवार
सबसे शक्तिशाली समय:
सुबह 6:00 से 9:00 बजे: जब solar energy और portal energy दोनों peak पर होती हैं।
रात 6:00 से 8:00 बजे: चंद्रमा की energy के साथ emotional healing के लिए सर्वोत्तम।
Portal की energy duration: 6 जून की midnight से शुरू होकर अगले 24 घंटे तक active रहती है। लेकिन सुबह का समय सबसे ज़्यादा powerful माना जाता है।
और पढ़ें: दुर्लभ 369 पोर्टल की पावरफुल एनर्जी से करें तेजी से मेनिफेस्ट
6/6 पोर्टल का महत्व|Importance of 6/6 Portal
6/6 पोर्टल (6/6 Portal 2025) हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होगा जैसे-
6/6 Portal 2026 हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होगा जैसे-
- यह हमारे आध्यात्मिक उद्देश्य को पहचानने में मदद करता है।
- यह हमारी इमोशनल हीलिंग करता है खासकर परिवार प्यार और सेल्फ लव से जुड़ी हीलिंग में मदद करता है।
- यह दोस्ती को मजबूत करता है चाहे वह दूसरों के साथ हो या खुद के साथ।
- यह एबंडेंस के साथ साथ फाइनेंशियल स्टेबिलिटी वर्क क्रिएटिव एनर्जी को आकर्षित करता है-
- यह Divine Feminine Energy को जगाता है जो रचनात्मकता और करुणा को बढ़ाती है
- यह पुरानी अड़चनों को खत्म करके नए इंटेंशन सेट करने का अवसर देता है।

6/6 पोर्टल के दौरान करें ये 6 रिचुअल्स| 6/6 Portal Manifestation Rituals
आइये अब जानते हैं उन 6 पावरफुल रिचुअल्स के बारे में जो 6/6 Portal 2026 की शक्तिशाली ऊर्जा का फ़ायदा उठाने में आपको मदद करेंगी। ये रिचुअल्स हैं:
1. हार्ट चक्र मेडिटेशन
नंबर 6 का सीधा संबंध heart chakra से है। इस दिन heart chakra meditation करना सबसे शक्तिशाली ritual है।
कैसे करें: Rose Quartz, Moonstone या Emerald को अपने बाएं हाथ में लें। किसी शांत जगह बैठें, हरे रंग की एक मोमबत्ती जलाएं और 528 Hz की healing frequency सुनें। आंखें बंद करके अपने सीने के केंद्र पर ध्यान दें। हर सांस के साथ महसूस करें कि हरी रोशनी आपके दिल में भर रही है। जो भी पुरानी तकलीफ, नाराजगी या दर्द है, उसे सांस के साथ बाहर छोड़ें। कम से कम 15 से 20 मिनट यह करें।
2. Gratitude Ritual
इस portal पर आभार की energy सबसे तेजी से काम करती है।
कैसे करें: अपने पूजा स्थान पर 6 चीजें रखें, जैसे फूल, जड़ी-बूटी, सिक्के, crystal, इत्र और कोई प्रिय वस्तु। प्रत्येक चीज को छूते हुए उन 6 बातों के लिए ईश्वर का धन्यवाद करें जो आपके जीवन में अच्छी हैं। फिर उन 6 इच्छाओं के लिए भी आभार व्यक्त करें जो अभी पूरी नहीं हुईं ऐसे कि जैसे वे पहले से मिल चुकी हों। यही manifestation की सबसे बड़ी चाबी है।
3. Manifestation Journal
लिखने की शक्ति को कभी कम मत आंकिए। 6/6 Portal पर लिखे शब्द universe तक जल्दी पहुंचते हैं।
कैसे करें: एक साफ diary में तीन भाग में लिखें। पहले वह सब जो आप पाना चाहते हैं, present tense में जैसे “मेरे पास अभी ___ है।” दूसरे में वह पुरानी आदतें, डर या beliefs जिन्हें आप release करना चाहते हैं। तीसरे में वे 3 कदम जो आप खुद को बेहतर बनाने के लिए उठाएंगे। Journal लिखने के बाद उसे बंद करें और universe पर भरोसा रखें।

4. प्रकृति से जुड़ें
6 का अंक प्रकृति और पृथ्वी की ऊर्जा से गहरा जुड़ा है। इस दिन बाहर निकलें।
कैसे करें: किसी पार्क, बगीचे, नदी या झरने के पास जाएं। नंगे पांव घास पर चलें और महसूस करें कि पृथ्वी की energy आपके शरीर में प्रवेश कर रही है। अपनी manifestation को universe तक भेजने के लिए हवा में गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाएं और मन ही मन अपनी इच्छा बोलें। कम से कम 20 मिनट प्रकृति में बिताएं बिना फोन या गैजेट के।
5. Water Manifestation Technique
पानी energy को absorb और transmit करता है। 6/6 Portal पर यह technique बेहद powerful होती है।
कैसे करें: एक साफ कांच के गिलास में पानी लें। उसे दोनों हाथों में पकड़ें और आंखें बंद करके अपनी सबसे बड़ी इच्छा को 60 सेकंड तक visualize करें, जितनी detail से हो सके। फिर वह पानी पी जाएं। ऐसा महसूस करें कि आपकी intention अब आपके अंदर है और universe उसे पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर चुका है।
6. Self Love Ritual
6/6 Portal की सबसे खास बात यह है कि यह self love और inner child healing के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है।
कैसे करें: इस दिन कम से कम एक घंटा केवल अपने लिए निकालें। वह करें जो आपको खुशी देता है जैसे पसंदीदा किताब पढ़ें, अच्छा खाना बनाएं, कोई फेवरेट movie देखें या बस चुपचाप बैठकर खुद से बातें करें। आईने में खुद को देखें और कहें, “मैं खुद से प्यार करता/करती हूं। मैं इस खुशी का हकदार/हकदार हूं।” यह छोटा सा act आपके aura को dramatically shift कर देता है।
6/6 Portal Affirmations
इन affirmations को 6 जून की सुबह 6 बार दोहराएं
- “मैं प्यार और abundance हासिल करने के तैयार हूं।”
- “यूनिवर्स मेरी हर सच्ची कामना को पूरा कर रहा है।”
- “मैं अपने अतीत को release करता/करती हूं और नई शुरुआत को welcome करता/करती हूं।”
- “मेरे जीवन में संतुलन, प्यार और लगातार बढ़ रही है।”
- “मैं divine energy से जुड़ा/जुड़ी हूं और मेरी manifestation तेज हो रही है।”
- “मैं उस जीवन का/की हकदार हूं जो मैं सपनों में देखता/देखती हूं।
6/6 Portal पर क्या न करें
इस portal की energy को waste या disturb न करें। इन बातों से बचें —
- Negative conversations से दूर रहें: इस दिन argue करना, शिकायत करना या किसी की बुराई करना आपकी energy को drain करता है और portal का फायदा नहीं मिलता।
- Social media scroll से बचें: घंटों scroll करने से आपका focus और vibration दोनों low होते हैं। इस दिन digital detox लें।
- Past की तकलीफों को याद न करें: यह portal healing का समय है रोने का नहीं। पुराने दर्द को revisit करना energy को block करता है।
- Doubt और fear को मन में न आने दें: Manifestation तभी काम करती है जब आप believe करते हैं। इस दिन self-doubt आपका सबसे बड़ा दुश्मन है।
- Rituals को जल्दबाजी में न करें: अगर समय नहीं है तो कम rituals करें लेकिन जो करें पूरे मन और focus के साथ करें।

निष्कर्ष: 6/6 Portal 2026
6/6 Portal साल का वह खास दिन है जब यूनिवर्स आपकी बात सुनने के लिए ज़्यादा तैयार होता है। इस दिन की energy को सही rituals, सच्चे intentions और positive mindset के साथ use करें।
याद रखें portal एक अवसर है, जादू नहीं। असली जादू आपके अंदर है, पोर्टल बस उसे amplify करता है।
इस आर्टिकल को उन लोगों के साथ शेयर करें जो अपनी manifestation journey को next level पर ले जाना चाहते हैं।
FAQ: 6/6 Portal 2026
6/6 Portal कब होता है?
हर साल 6 जून को 6/6 Portal आता है। 2026 में यह 6 जून शनिवार को है। इस दिन नंबर 6 की energy दोगुनी होकर एक powerful spiritual window बनाती है।
6/6 Portal की energy कितने दिन रहती है?
6/6 Portal की peak energy 24 घंटे रहती है यानी 6 जून की midnight से 7 जून की midnight तक। लेकिन इसका सबसे शक्तिशाली समय 6 जून की सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच होता है।
क्या 6/6 Portal पर की गई manifestation सच होती है?
Numerology और spiritual practices के अनुसार portal dates पर की गई manifestation अधिक प्रभावशाली होती है क्योंकि उस दिन universal energy aligned होती है। लेकिन manifestation के साथ action, belief और patience भी जरूरी है।
6/6 Portal पर सबसे असरदार रिचुअल कौन सा है?
यह आपकी personal journey पर निर्भर करता है। अगर आप emotional healing चाहते हैं तो heart chakra meditation सबसे अच्छा है। अगर career या abundance manifest करना है तो gratitude ritual और manifestation journal सबसे effective हैं।
क्या 6/6 Portal सभी के लिए होता है?
हां, 6/6 Portal की energy universal है। कोई भी इस दिन intentional rituals करके इसका फायदा उठा सकता है। किसी special background या knowledge की जरूरत नहीं, बस एक खुला मन और सच्चा intention चाहिए।