
Gupt Navratri Me Dhan Prapti Ke Upay: दोस्तों साल में दो बार पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि आध्यात्मिक साधना का एक ऐसा मौका है जो गोपनीयता एकाग्रता और आध्यात्मिक शुद्धता पर आधारित है। यह आम नवरात्रि से अलग है क्योंकि इसमें ना तो बाहरी दिखावा होता है ना ही कोई उत्सव और शोर शराबा।
गुप्त नवरात्रि भक्तों को अपनी आंतरिक शक्ति को जगाने और जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे धन स्वास्थ्य शत्रु न संतान सुख और सिद्धि आदि में उन्नति करने का अवसर प्रदान करता है। आज का यह लेख गुप्त नवरात्रि पर महालक्ष्मी साधना पर केंद्रित है जो धन और स्थिरता को आकर्षित करती है।
गुप्त नवरात्रि क्यों है महत्वपूर्ण
गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2025) का त्योहार साल में दो बार मनाया जाता है जो की तांत्रिक और साधकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस त्यौहार में की जाने वाली साधनाएं बहुत ही गुप्त होती हैं, मेरे अपने मन शरीर और आत्मा को शुद्ध करते हुए माता के विभिन्न रूपों की आराधना करता है।
और पढ़ें: जीवन की हर समस्या का निवारण करेंगे गुप्त नवरात्रि के ये 10 टोटके
गुप्त नवरात्रि के दौरान की गई साधन न केवल बाहरी समस्याओं का समाधान करती है बल्कि आंतरिक शांति एकाग्रता और आत्म बल को भी बढ़ाती है। आज के तनावपूर्ण जीवन में गुप्त नवरात्रि की साधना ऊर्जा को केंद्रित करने का एक अनमोल अवसर है।
गुप्त नवरात्रि की प्रमुख साधनाएँ
गुप्त नवरात्रि के दौरान अलग-अलग उद्देश्यों के लिए पांच प्रमुख साधनाएं की जाती है जो ये हैं-
- बगलामुखी साधना– नकारात्मक शक्तियों से बचाव और शत्रुओं का नाश करने के लिए की जाने वाली साधना।
- महालक्ष्मी साधना– पैसा समृद्धि और आर्थिक स्थिरता शेषता के लिए की जाने वाली साधना।
- कालरात्रि साधना– बीमारियों और शारीरिक कष्टों को दूर करने के लिए की जाने वाली साधना।
- महाविद्या साधना– आध्यात्मिक सिद्धि और ज्ञान प्राप्त करने के लिए की जाने वाली साधना।
- मातंगी साधना– पारिवारिक रिश्ते सुधारने और संतान प्राप्ति के लिए की जाने वाली साधना।
इन पांचो साधनाओं में सबसे लोकप्रिय है महालक्ष्मी साधना क्योंकि यह धन प्राप्ति के लिए की जाती है (Gupt Navratri Me Dhan Prapti Ke Upay)। साथ ही यह धन के संरक्षण और उसके प्रबंधन को भी सुनिश्चित करती है।
धन समृद्धि का द्वार महालक्ष्मी साधना
गुप्त नवरात्रि पर सबसे प्रभावशाली और व्यापक रूप से की जाने वाली साधनाओं में से एक है महालक्ष्मी साधना। यह साधना धन समृद्धि और जीवन शक्ति को बढ़ाने में मददगार है(Gupt Navratri Me Dhan Prapti Ke Upay) । इस साधना को करने के लिए गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों तक आपको माता लक्ष्मी के सामने का दीपक जलाकर हवन करना है और 108 बार महालक्ष्मी मंत्र “ॐ महालक्ष्मी प्रसन्ना वरदा शुभा स्वाहा” अथवा “ॐ महालक्ष्मी नमः स्वाहा” का जाप करना है।
इसके अलावा आपका धन समय के साथ-साथ बढ़े, उसका सही प्रबंधन करने के लिए भू देवी की पूजा और धन की रक्षा के लिए कुबेर भगवान की पूजा की जाती है और हवन में इन तीनों के लिए 108 आहुतियां देनी होती है। साधना की सबसे खास बात यह है कि यह सबके लिए आसान है।

साधना के दौरान अपनाएँ सात्विक जीवन शैली
गुप्त नवरात्रि की साधना के दौरान सात्विक जीवन शैली अपनाना बहुत जरूरी है इसमें आपको सात्विक भोजन जैसे फल दूध और साधारण अनाज का सेवन करना चाहिए और मांसाहार तथा शराब आदि से बचना चाहिए। इसके अलावा अपशब्द अनावश्यक बातचीत से बचकर मौन धारण करना चाहिए।
इन सभी नियमों को पालन करने से साधना का प्रभाव बढ़ता है और मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है। इस साधना के दौरान मन को शांत रखना चाहिए और माता के प्रति श्रद्धा बनाए रखनी चाहिए।
निष्कर्ष
दोस्तों गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2025) अपने आर्थिक स्थिति को सुधारने का एक बेहतरीन मौका है जब आप माता लक्ष्मी की गुप्त साधना करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं और बदले में उनसे समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। हमारे द्वारा बताई गई साधना की विधि बहुत ही आसान है। इस गुप्त नवरात्रि आप इसे ज़रूर आज़माएँ।
FAQ– Gupt Navratri Me Dhan Prapti Ke Upay
गुप्त नवरात्रों पर धन प्राप्ति के लिए कौन सी साधना की जाती है?
गुप्त नवरात्रि पर धन की प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी साधना की जाती है।