Ganga Saptami Ke Upay अपनाकर करें पापों का नाश, बढ़ें मोक्ष की ओर 

Ganga Saptami Ke Upay
Ganga Saptami Ke Upay

Ganga Saptami Ke Upay: वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को गंगा सप्तमी मनाई जाती है। इस साल गंगा सप्तमी 3 मई 2025 को शनिवार को पड़ रही है। गंगा सप्तमी माँ गंगा के पुनर्जन्म का प्रतीक है। पुराणों के अनुसार गंगा स्नान से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

आइए जानें कि गंगा सप्तमी के दिन क्या उपाय (Ganga Saptami Ke Upay) अपनाकर माँ गंगा की कृपा हासिल कर सकते हैं। आज हम राशि के उपाय बताएंगे। जिससे आप जिस राशि के लिए जो श्रेष्ठ हो वो भक्त उस उपाय को अपनाकर मां की कृपा पाएं।

गंगा सप्तमी के उपाय| Ganga Saptami Ke Upay

मेष राशि के उपाय- मेष राशि वाले गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान करें या फिर गंगा जल से स्नान करें। काले वस्त्र पहनें और “ॐ गंगायै नमः” मंत्र का जाप करें। गंगा माँ की कृपा आप पर बरसेगी और आपकी समस्याओं का हल मिलेगा।

वृषभ राशि के उपाय- वृषभ राशि के लोग गंगा सप्तमी के दिन “ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है। 

मिथुन राशि के उपाय- गंगा सप्तमी के दिन मिथुन राशि के भक्त पीपल को जल चढ़ाएं। “ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें। माँ की कृपा से रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाएगा।

कर्क राशि के उपाय- कर्क राशि के लोग गंगा सप्तमी के दिन कोशिश करें गंगा स्नान करें या फिर गंगा जल से स्नान करें। माँ गंगा की कृपा से स्वास्थ सम्बन्धी समस्याओं का निवारण होता है।

सिंह राशि के उपाय- सिंह राशि के लोग गंगा सप्तमी के दिन माँ गंगा के लिए घी के दिए जलाएं और कुछ देर उनका ध्यान करें। माँ की कृपा से आपकी मांगी इच्छा पूरी होगी।

कन्या राशि के उपाय- कन्या राशि के लोग गंगा सप्तमी के दिन स्वास्थ्य और सेवा कार्यों पर ध्यान दें। इस राशि के लोग गंगा जल में तुलसी के पत्ते डालकर स्नान करें। मां गंगा को हल्दी और चंदन अर्पित करें। “ॐ नमो गंगायै पापहारिण्यै नमः” मंत्र का जाप करें। इस उपाय (Ganga Saptami Ke Upay) से आपकी सेहत में सुधार होगा और बुरी ऊर्जाएँ दूर रहेंगी। 

Ganga Saptami Ke Upay
Ganga Saptami Ke Upay

और पढ़ें: क्या है Ganga Saptami की महिमा, जानें पूजा विधि और मुहूर्त 

तुला राशि के उपाय – तुला राशि के लोग ज्यादा से ज्यादा दान करें। चाहे वो वस्त्र हों, धन हो, अनाज हो। इससे माँ गंगा की विशेष कृपा आप पर बरसती है आप इस दिन अपने रिश्तों के लिए जरूरी फैसले ले सकते हैं अपने संबंध प्रगाढ़ कर सकते हैं। आप जितना पुण्य करेंगे उससे ज्यादा आपको पुण्य मिलता है।

वृश्चिक राशि के उपाय- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन रहस्यमयी ऊर्जा को नियंत्रित करने का है। इस राशि के लोग गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी में काले तिल प्रवाहित करें। मां गंगा को लाल चंदन और गुड़ अर्पित करें। “ॐ गंगायै सर्वसिद्धिदायिन्यै नमः” मंत्र का जाप करें। माँ की कृपा से आपका मानसिक तनाव कम होगा और शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

धनु राशि के उपाय- धनु राशि के लोग इस दिन आध्यात्मिक उन्नति के लिए उपाय करें। इस राशि के लोग गंगा सप्तमी के दिन गंगा नदी के किनारे हवन करें या घर पर ही गंगाजल से हवन करें। मां गंगा को पीले कपड़े और केसर समर्पित करें। “ॐ नमोगंगायै धर्मदायिन्यैनमः” मंत्र का जाप करें। इस उपाय (Ganga Saptami Ke Upay) को अपनाने से आध्यात्मिक ज्ञान बढ़ेगा और आने वाली यात्रा में सफलता मिलेगी।

मकर राशि के उपाय- मकर राशि के लिए यह दिन मेहनत और सफलता का है। इस राशि के जातक गंगा जल में नीला रंग मिलाकर स्नान करें। मां गंगा को नीले पुष्प और तिल का तेल चढाएं। “ॐगंगायै शनिप्रियायैनमः” मंत्र को जपें। इस उपाय (Ganga Saptami Ke Upay) से साधक के करियर में स्थिरता आएगी और उसे उसकी मेहनत का फल मिलेगा।

कुंभ राशि के उपाय- कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन नवाचार और सामाजिक कार्यों का है। इस राशि के लोग गंगा नदी में सिक्के प्रवाहित करें। मां गंगा को नीले वस्त्र और मोती अर्पित करें। “ॐगंगायै सर्वकामप्रदायिन्यैनमः” मंत्र का जाप करें। ये उपाय (Ganga Saptami Ke Upay) आपको सामाजिक कार्यों में सफलता देगा और नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

मीन राशि के उपाय- मीन राशि के लोग इस दिन अंतर्ज्ञान को बढ़ाने के लिए उपाय करें। इस राशि के लोग गंगा जल में शहद मिलाकर स्नान करें। मां गंगा को पीले रंग के पुष्प और मिश्री चढाएं। “ॐनमो गंगायै मोक्षदायिन्यैनमः” मंत्र को जपें। इस उपाय (Ganga Saptami Ke Upay) से आध्यात्मिक शांति और मानसिक स्पष्टता मिलेगी।

गंगा सप्तमी के दिन राशिवार बताए इन उपायों को अपना राशि के अनुसार अपनाएं और माँ गंगा का आशीर्वाद पाएं।

FAQ- Ganga Saptami Ke Upay

गंगा सप्तमी पर मिथुन राशि वालों को क्या उपाय करना चाहिए?

गंगा सप्तमी पर मिथुन राशि वालों को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाना चाहिए।

सिंह राशि वालों को गंगा सप्तमी पर क्या उपाय करना चाहिए?

सिंह राशि वालों को गंगा सप्तमी के दिन घी का दिया जलाना चाहिए और मां गंगा का ध्यान करना चाहिए।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment