शनि जयंती पर इन वस्तुओं का दान दिलाएगा राशि दोष से छुटकारा

Shani Jayanti Daan
Shani Jayanti Daan

Shani Jayanti Daan: शनि अमावस्या अर्थात शनि जयंती के दिन दान करना एक बहुत ही शुभ कर्म माना गया है। इस दिन दिया गया दान आपको आपके बुरे कर्मों के साथ-साथ कई समस्याओं से निजात दिला सकता है। यहां शनि की साढ़ेसाती, ढैया और महादशा जैसे कई नकारात्मक प्रभावों से छुटने का आसान साधन है।

हम जानते हैं कि प्रत्येक राशि पर शनि का प्रभाव अलग-अलग होता है। इसलिए शनि जयंती के दिन राशि के अनुसार अलग-अलग चीजों का दान करना एक प्रभावी तरीका है। यह लेख इसी विषय पर केंद्रित है जिसमें हम यह जानेंगे कि शनि जयंती (Shani Jayanti Daan) पर हम अपनी राशि के अनुसार क्या दान करें जिससे हमें शनि देव की कृपा प्राप्त हो और एक ठोस बदलाव हमारे जीवन में आए।

शनि जयंती पर राशि के अनुसार किन वस्तुओं को दान करें

मेष राशि– शनि का प्रभाव मेष राशि वालों की कैरियर और स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए इस राशि के जातक को शनि जयंती के दिन काले तिल और लाल मसूर की दाल का दान (Shani Jayanti Daan) करना चाहिए। इसके साथ तांबे का बर्तन दान करने से शनि के साथ-साथ सूर्य का प्रभाव भी संतुलित होता है। इसके अलावा मेष राशि वालों को भोजन दान करने और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करने की सलाह दी जाती है।

वृषभ राशि-  वृषभ राशि वाले शनि के प्रभाव के कारण आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं से जूझते हैं इस राशि के जातक को काले कपड़े और काले जूते दान करने चाहिए। वहीं ये लोग पितृ दोष को शांत करने के लिए सफ़ेद तिल का दान भी कर सकते हैं। इसके अलावा ये लोग शनि जयंती पर शमी के वृक्ष की पूजा करके उसके पत्तों का दान करें।

मिथुन राशि–  मिथुन राशि के जातक शनि के प्रभाव के कारण मानसिक तनाव और संचार में बाधा महसूस करते हैं। इस प्रभाव से छुटकारे के लिए मिथुन राशि के जातक को काले उड़द और लोहे के बर्तनों का दान करना चाहिए। वहीं अगर ये लोग हरे कपड़ों का दान करते हैं तो बुध और शनि का संतुलन बनता है। इस राशि के जातकों को ज्योतिषी हनुमान मंदिर में सिन्दूर के दान का सुझाव देते हैं।

और पढ़ें: शनि जयंती पर करें शिव पुराण में वर्णित शिवलिंग के यह चमत्कारी उपाय

कर्क राशि–  कर्क राशि के लोग शनि के प्रभाव में आकर भावनात्मक और पारिवारिक जीवन की समस्याओं का सामना करते हैं। इन जातकों को शनि जयंती के दिन दूध और चांदी का सामान दान (Shani Jayanti Daan) करना शुभ है। इस दिन ये लोग काले तिल और काला कपड़ा भी काम कर सकते हैं। इसके अलावा शनि जयंती पर कर्क राशि के जातक गाय को हरा चारा दान करें और शनि चालीसा पढ़ें।

Shani Jayanti Daan
Shani Jayanti Daan

सिंह राशि–  शनि सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता पर प्रभाव डालता है। ऐसे में सिंह राशि के जातक तांबे का सिक्का और काले तिल दान करके शनि और सूर्य का संतुलन बना सकते हैं। इनके लिए गुड का काम करना भी लाभदायक है। साथ ही यह लोग शनि जयंती पर सूर्य मंदिर में तेल का दीपक दान करें।

कन्या राशि–  शनि कन्या राशि वालों की नौकरी और स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इनके लिए हरी मूंग और लोहे की कील दान (Shani Jayanti Daan) करना शुभ है। साथ ही काले जूते का दान भी करें। शनि जयंती के दिन कन्या राशि वालों को बुध यंत्र की पूजा और गरीबों को भोजन का दान भी करना चाहिए।

तुला राशि–  तुला राशि शनि की उच्च राशि है इसलिए इस राशि के जातक को शनि जयंती पर सरसों का तेल और काले उड़द का दान करना चाहिए। इनके लिए नीले फूल का दान भी लाभदायक है। कई ज्योतिषी यह सलाह भी देते हैं कि तुला राशि वाले शनि मंदिर में नीला कपड़ा दान करें।

वृश्चिक राशि– शनि के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में संघर्ष उतपन्न होता है। इन लोगों को लाल मसूर और लोहबान दान (Shani Jayanti Daan) करने की राय दी जाती है। साथ ही इन लोगों हनुमान मंदिर में सिन्दूर दान करना विशेष लाभकारी है।

धनु राशि– शनि के प्रभाव के कारण धनु राशि वालों के शिक्षा और यात्रा पर असर पड़ता है। इन जातकों को शनि जयंती के दिन पीला कपड़ा और हल्दी का दान करना चाहिए। साथ ही यह लोग काले तिल और गुड़ भी दान (Shani Jayanti Daan) कर सकते हैं। ज्योतिषी सुझाव देते हैं कि धनु राशि वाले शनि जयंती पर गुरु मंत्र का जाप करें।

Shani Jayanti Daan
Shani Jayanti Daan

मकर राशि– मकर राशि शनि की स्वराशि मानी जाती है इस राशि के जातक के लिए शनि जयंती को लोहे के बर्तन और काले जूते का दान करना उचित माना गया है। साथ ही यह लोग काले तिल और शमी की पत्ती भी दान करें। मकर राशि के जातक शनि जयंती के दिन (Shani Jayanti Daan) मंदिर में तेल का दीपक भी दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि–  कुंभ भी शनि की स्वराशि है, इस राशि के जातक शनि जयंती पर नीला कपड़ा और काले उड़द दान करें साथ में लोबान का दान भी शुभ है इसके साथ यह जातक शनि यंत्र की पूजा करें।

मीन राशि– शनि के प्रभाव के कारण मीन राशि वालों की आध्यात्मिकता प्रभावित होती है इससे बचने के लिए मीन राशि के जातक गुड और पीली सरसों का दान (Shani Jayanti Daan) करें और साथ में काला तिल और काला कपड़ा भी दान करें इसके अलावा ज्योतिषों की सलाह है की मीन राशि के जातक शनि जयंती पर गुरु मंदिर में पीला कपड़ा दान करें।

शनि जयंती पर दान के समय सामान्य सावधानियां 

  • दान हमेशा श्रद्धा और शुद्ध मन से करें। 
  • दान करने से पहले शनि मंत्र का जाप करें।
  • दान गरीबों या ब्राह्मणों को ही दें। 
  • शनि जयंती पर छल-कपट से बचें।
  • इस दिन सात्विक जीवन अपनाएं।

नोट – शनि जयंती पर राशि के अनुसार दान के  ये उपाय शास्त्रों और ज्योतिषीयों की सलाह पर आधारित हैं, जो प्रामाणिक स्रोतों से सत्यापित हैं। श्रद्धा और नियमितता के साथ किए गए दान से शनि दोष दूर होते हैं और जीवन में समृद्धि प्राप्त होती है।

FAQ- Shani Jayanti Daan

शनि जयंती पर मिथुन राशि वालों को क्या दान करना चाहिए?

शनि जयंती पर मिथुन राशि वालों को काले उड़द और लोहे के बर्तन दान करना चाहिए।

तुला राशि वालों को शनि जयंती पर क्या दान करना चाहिए?

तुला राशि शनि की स्वराशि है। राशि वालों को काले उड़द और सरसों का तेल दान करना चाहिए।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

1 thought on “शनि जयंती पर इन वस्तुओं का दान दिलाएगा राशि दोष से छुटकारा”

Leave a Comment