जुपिटर ब्लॉक है? यह 5 Powerful तरीके तुरंत करेंगे आपकी Jupiter Field Activate, खुल जाएगी किस्मत!

Jupiter Remedies for Prosperity in Hindi
Jupiter Remedies for Prosperity in Hindi

Jupiter Remedies for Prosperity: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को देवगुरु कहा जाता है। देवगुरु बुद्धि, समृद्धि, ढंग, ज्ञान, संतान सुख का कारक होते हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति शुभ स्थिति में होता है उसमें गजब का आत्मविश्वास और विकास दिखाई देता है। ऐसे लोग कम मेहनत में भी ज्यादा फल प्राप्त करते हैं। वहीं जिस व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति अशुभ या दुर्बल हो उसे परेशानियां बढ़ने लगती है, संतान सुख नहीं मिलता, संतान बार-बार बीमार होने लगती है, विवाह में विलंब होता है, नौकरी नहीं मिलती, निर्णय नहीं ले पाते। ऐसे में बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न रखना बेहद जरूरी है और आज हम आपको इसी से जुड़े कुछ आसान उपाय बताएंगे।

बृहस्पति ग्रह केवल भौतिक सुख नहीं देता बल्कि आध्यात्मिक उत्थान का मार्ग भी बेहतर करता है। यदि आपको जीवन में स्पिरिचुअलिटी और मानसिक शांति प्राप्त करनी है तो बृहस्पति को प्रसन्न रखना जरूरी है और यदि आपकी बृहस्पति की ऊर्जा ब्लॉक है या बृहस्पति का फील्ड एक्टिव नहीं है तो आप कभी भी आध्यात्मिक के मार्ग पर नहीं जा पाएंगे। आपकी आंखों के आगे भौतिकवाद का पर्दा पड़ा रहेगा इसलिए जरूरी है कि बृहस्पति की कृपा प्राप्त करें।

और पढ़ें: अगर जुपिटर है कमजोर तो यह रत्न पहना ही बदल जाएगी किस्मत- जानिए येलो सैफायर के चमत्कार!

बृहस्पति ग्रह को प्रसन्न करने के आसान उपाय(Jupiter Remedies for Prosperity

गुरुवार का व्रत और पूजा: यदि आपको लगता है कि आप का गुरु ब्लॉक है तो आप बृहस्पतिवार के दिन पीले वस्त्र पहन कर बृहस्पतिवार की पूजा कर सकते हैं। इस दिन आप चाहे तो व्रत रवि रख सकते हैं। हो सके तो गुरुवार के दिन पीले फूल, पीले मिठाई इत्यादि का दान करें और केले के पेड़ पर हल्दी और गुड़ डालकर जल चढ़ाएँ।

गुरु बीज मंत्र का जाप: यदि आपका बृहस्पति कमजोर है तो उसे प्रभावशाली बनाने के लिए गुरु बीज मंत्र का जाप करें। ॐ ब्रह्म बृहस्पति नमः इस मंत्र का जाप रोजाना सुबह स्नान के बाद करें। हो सके तो पीले कपड़े पहनकर, पीले आसन पर बैठकर 108 बार इस मंत्र का जाप करने लगातार 40 दिन करने पर आपको प्रभाव दिखता है।

Jupiter Strengthening Remedies
Jupiter Strengthening Remedies

जेब में रखें हल्दी की गांठ: बृहस्पतिवार के दिन यदि आप अपने जेब में हल्दी की गांठ रखते हैं तो ऐसा करने से दुर्भाग्य दूर होने लगता है, गुरु की कृपा आपको मिलने लगती है। ऐसा करने से आपकी जुपिटर फील्ड एक्टिव हो जाती है। इस दिन आप चाहें तो अपने घर में पीले रंग के ताजे फूल लाकर भी रख सकते हैं, खासकर अपने कमरे में रखने से आपका एनर्जी ब्लॉकेज हट जाता है।

स्पिरिचुअल या मोटिवेशनल बुक्स की पढ़ाई: बृहस्पति अध्ययन और ज्ञान का दाता है, इसीलिए यदि आपको गुरु को आकर्षित करना है तो गुरुवार के दिन आधा घंटा धार्मिक ग्रंथों और स्पिरिचुअल किताबों का अध्ययन करें। हो सके तो किसी अनाथ आश्रम या जरूरतमंद लोगों को शिक्षा का दान करें। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को स्टेशनरी खरीद कर दें। ऐसा करने से गुरु की फील्ड एक्टिव होने लगती है।

इस प्रकार यदि आप भी महसूस कर रहे हैं कि आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त नहीं हो रहा, आपकी एनर्जी फील्ड ब्लॉक है या आप जो काम करना चाह रहे हैं वह पूरे नहीं हो रहे तो निश्चित ही आपका जुपिटर ब्लॉक है या जुपिटर की एनर्जी फील्ड एक्टिव नहीं है। ऐसे में ऊपर दिए गए उपायों को करने से आपका जुपिटर स्ट्रांग हो जाएगा, जुपिटर की एनर्जी फील्ड एक्टिव होने लग जाएगी और आप को बृहस्पति ग्रह की कृपा प्राप्त होगी, जिससे निश्चित ही आप शिक्षा, बुद्धि और आध्यात्मिक प्रगति प्राप्त कर पाएंगे जो आपको देगी धन समृद्धि और सम्मान।

Anu Pal

मैं अनु पाल, Wisdom Hindi ब्लॉग की फाउंडर हूँ। मैं इंदौर मध्य प्रदेश की रहने वाली हूं। मैं एक ब्लॉगर और Content Writer के साथ-साथ Copy Editor हूं और 5 साल से यह काम कर रही हूं। पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है और मैं धर्म, आध्यात्म, Manifestation आदि विषयों पर आर्टिकल्स लिखती हूं।

Share This Article:

Leave a Comment