
How To Cleanse Your Aura: क्या आप बिना किसी कारण के थका हुआ, चिड़चिड़ा या उदास महसूस करते हैं? क्या बार-बार बीमार पड़ना, नींद न आना या रिश्तों में तनाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है? तो शायद समस्या आपके शरीर या मन में नहीं, बल्कि आपके ऑरा में है।
ऑरा यानी आभामंडल हमारे शरीर के चारों ओर मौजूद एक invisible energy field जब डैमेज हो जाता है तो हम जीवन के हर क्षेत्र में नेगेटिविटी और रुकावट महसूस करने लगते हैं।
अच्छी खबर यह है कि आप घर पर ही आसान तरीकों से अपना ऑरा क्लीन कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि ऑरा क्या है, यह कैसे डैमेज होता है, इसके खराब होने के संकेत क्या हैं और How To Cleanse Your Aura के 7 सबसे powerful तरीके।
ऑरा क्या है| What Is Aura
इस दुनिया में मौजूद हर इंसान का एक विशेष ऑरा होता है जिसे हम आभामंडल भी कहते हैं। यह हमारे शरीर के आसपास मौजूद एक एनर्जी फील्ड है। यह एक मैग्नेट की तरह काम करता है जो हमारे लाइफ में आने वाली सिचुएशंस, हमसे जुड़े लोगों की एनर्जी और इमोशंस को अपनी ओर अट्रैक्ट या कनेक्ट करता है। ये एनर्जी नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों हो सकती हैं।
जब आप अपने आसपास के लोगों से एनर्जी एक्सचेंज करते हैं उनकी नेगेटिव एनर्जी से आपका ऑरा डैमेज भी हो सकता है। जिसके कारण आप अपने जीवन में निराशा, इरिटेशन, थकान और उदासी का अनुभव भी करते हैं। ऐसी स्थिति में आपको अपने ऑरा को क्लीन करने की जरूरत पड़ती है जिसके कई तरीके हो सकते हैं। इनके बारे में आप आगे इस आर्टिकल में पढ़ेंगे।
ऑरा खराब होने के 5 संकेत | Signs of Damaged Aura
अक्सर हम शारीरिक या मानसिक थकान को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह संकेत हो सकता है कि आपके ऑरा को क्लींजिंग की जरूरत है। यहां 5 common signs हैं जो बताते हैं कि आपका ऑरा डैमेज हो चुका है–
1. बिना कारण थकान और सुस्ती
पूरी नींद लेने के बाद भी सुबह उठते ही थकान महसूस होना, दिनभर energy की कमी रहना। यह डैमेज ऑरा का सबसे पहला और सबसे common संकेत है।
2. बार-बार चिड़चिड़ापन और गुस्सा
छोटी-छोटी बातों पर irritate होना, बात-बात पर मूड खराब होना, बिना किसी खास वजह के anxiety या घबराहट फील करना, ये सब negative energy के ऑरा में जमा होने के संकेत हैं।
3. बार-बार बीमार पड़ना
हमारा ऑरा एक protective shield की तरह काम करता है। जब यह कमजोर हो जाता है तो हमारी immunity भी प्रभावित होती है और हम जल्दी-जल्दी सर्दी, सिरदर्द या अन्य बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं।
4. रिश्तों में तनाव और अकेलापन
अपने करीबी लोगों से भी दूरी महसूस होना, बातचीत में नेगेटिविटी आना, या यह लगना कि कोई आपको समझ नहीं रहा। यह डैमेज ऑरा का असर हो सकता है।
5. काम में मन न लगना और focus की कमी
किसी भी काम में concentrate न कर पाना, हर चीज में नेगेटिव सोचना, goals को लेकर confusion रहना ये सब signs बताते हैं कि आपकी energy field को cleansing की जरूरत है।
अगर इनमें से 2 या उससे ज्यादा signs आप महसूस कर रहे हैं, तो यह सही समय है How To Cleanse Your Aura जानने का।

ऑरा क्लींजिंग क्या है| What is Aura Cleansing?
ऑरा क्लींजिंग यानी कि अपने आभामंडल की सफाई, ऑरा क्लींजिंग को समझने के लिए सबसे पहले हमें यह जानना होगा कि और ऑरा डैमेज कैसे होता है? अक्सर हमारा ऑरा डैमेज होने का प्रमुख कारण होता है हमारा लोगों के साथ कन्वर्सेशन। हमारे आसपास यदि कोई उदास या डिप्रैस व्यक्ति है और उसके साथ हम लगातार कनेक्ट हैं तो हम उसकी नेगेटिव एनर्जी को ऑब्जर्व कर लेते हैं जो हमारे दिमाग में एक कचरे की तरह इकट्ठा हो जाती है और फिर वह हमारी बाहरी रियलिटी पर असर डालने लगती है।
हमारी थिंकिंग अफेक्ट होने लगती है, हमारे बोलचाल व्यवहार में नेगेटिविटी झलकने लगती है। हमारा दुनिया को देखने का नजरिया प्रभावित होने लगता है, अपने आप को लेकर हमारा कॉन्फिडेंस कम होने लगता है यहां तक की यह नेगेटिव एनर्जी हमारी इम्यून सिस्टम को भी इफेक्ट करती हैं और हम जल्दी-जल्दी बीमार भी होने लगते हैं।
लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप कुछ आसान ऑरा क्लींजिंग प्रोसेस का उपयोग करके ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकाल सकते हैं। ऑरा क्लिंज करने के बाद आप पहले ही की तरह खुश, शांत और मजबूत महसूस करने लगेंगे।
ऑरा को मजबूत करने के उपाय| Aura Cleansing Methods
जैसा कि हमने बताया कि अपने ऑरा को क्लीन करने के लिए तरीके बहुत ही आसान हैं और उनके लिए आपको किसी एक्सपर्ट की मदद की जरूरत नहीं है। आप अपने घर पर ही इन तरीकों की मदद से अपने ऑरा को क्लीन कर सकते हैं। यहां हम 7 तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने ऑरा को क्लीन कर सकते हैं।
क्रिस्टल की सहायता से ऑरा क्लिंजिंग
हम जानते हैं कि क्रिस्टल बहुत पावरफुल होते हैं। इसलिए इनका उपयोग करना ऑरा क्लींजिंग का एक बहुत ही प्रभावशाली तरीका है। सेलिनाइट क्रिस्टल ऑरा क्लींजिंग के लिए बहुत ही प्रभावशाली क्रिस्टल है। यह हमारे ऑरा फील्ड को स्मूथ बनाता है। वैसे हम शरीर के अलग-अलग हिस्सों को क्लीन करने के लिए अलग-अलग क्रिस्टल का उपयोग कर सकते हैं। हल्के रंगों के क्रिस्टल हमारी बॉडी और मन को चेंज करने के लिए फायदेमंद है।
आप क्लियर क्वार्ट्ज, अमिथिस्ट, ब्लैक टर्मिलीन जैसे क्रिस्टल का उपयोग अपने ऑरा क्लींजिंग के लिए कर सकते हैं। क्रिस्टल से ऑरा क्लीन करने से पहले आप क्रिस्टल को बहते पानी से, मूनलाइट से या फिर साल्ट वाटर से क्लीन करें उसके बाद क्रिस्टल को अपने हाथों में रखकर अपने शरीर के हिस्सों को टच करें और विजुलाइज करें कि यह आपकी नेगेटिव एनर्जी को ऑब्जर्व कर रहा है। धीरे-धीरे आप पॉजिटिव महसूस करने लगेंगे।

साउंड थेरेपी की सहायता से ऑरा क्लीनिंग
ऐसा कहा जाता है कि म्यूजिक एक बहुत पॉवरफुल हीलर है। यह हमें डिप्रेशन और एंजायटी से बाहर निकलने में हेल्प करता है। इसी तरह म्यूजिक हमारे ऑरा को क्लीन करने में भी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संगीत एक ऐसे ही वाइब्रेशन और फ्रीक्वेंसी क्रिएट करता है जो आपके आसपास की एनर्जी को क्लीन करती है। विशेषकर सिंगिंग बाउल म्यूजिक हमारी फ्रीक्वेंसी को अपलिफ्ट करने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होता है। आप आसानी से इस तकनीक का उपयोग कर सकते हैं। आप सिंगिंग बाउल म्यूजिक आसानी से यूट्यूब पर या किसी भी ऐप पर फाइंड कर सकते हैं।

जमीन की सहायता से ऑरा क्लींजिंग
हम जानते हैं कि धरती के अपनी एक वाइब्रेशन है। उसका हमारे सोल, माइंड और बॉडी से एक गहरा कनेक्शन है। इसलिए यह हमारे ऑरा को क्लीन करने में भी पूरी तरह से सक्षम है। अर्थ यानी जमीन की मदद से अपनी ऑरा को क्लीन करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको केवल नंगे पांव जमीन का स्पर्श करना है ताकि आप धरती के साथ कनेक्ट कर सकें। कुछ देर के लिए जमीन पर बैठना भी ऑरा क्लिंजिंग में काफी फायदेमंद साबित होता है।

आग और हवा की सहायता से ऑरा क्लींजिंग
आग जलाना बदलाव के इंटेंशन सेट करने के संदर्भ में लिया जाता है। आग से निकलने वाले धुएँ का उपयोग अपनी एनर्जी को अपलिफ्ट करने के लिए किया जाता है। इसके लिए सफेद सेज़ का उपयोग किया जाता है। धुएं के लिए आप जड़ी बूटियों या पेड़ों की छाल का भी उपयोग कर सकते हैं। आप इन जड़ी बूटियों से निकलने वाले धुएं को अपने शरीर के सभी हिस्से में लगाएँ।
इस तरह से आप आसानी से ऑरा क्लींजिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप हवा के साथ कनेक्ट करके भी अपने ऑरा को क्लीन कर सकते हैं। इसके लिए खुले में बैठे और अपने शरीर के हर हिस्से पर हवा का स्पर्श महसूस करें। घर की खिड़कियां खुली रखें ताकि हवा का प्रवेश आसानी से होता रहे।

पानी की सहायता से ऑरा क्लींजिंग
विशेषज्ञ कहते हैं कि बारिश का पानी सबसे बेहतरीन ऑरा क्लींजर है। जब भी बारिश हो रही है आप उसमें टहलें और बारिश की हर एक बूंद को अपने शरीर पर गिरता हुआ महसूस करें। आंखें बंद करें और विजुलाइज करें कि आपके शरीर से बहते हुए पानी के साथ-साथ आपके भीतर की सारी नेगेटिव एनर्जी भी बह रही है और आप क्लीन होते जा रहे हैं। इसके अलावा आप किसी झरने या तालाब में तैरने भी जा सकते हैं। हमारे हिंदू धर्म में तीर्थ स्नान का महत्व बताया गया है, वह भी एक तरह की ऑरा क्लींजिंग प्रक्रिया ही है।
मंत्र की सहायता से ऑरा क्लिंजिंग
आप Aura Cleansing Mantra या एफर्मेशन की मदद से भी अपने ऑरा को क्लीन कर सकते हैं। आप गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र या पंचाक्षरी मंत्र को Aura Cleansing Mantra के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन मन्त्रों का एक शांत जगह पर बैठकर जाप करें और अपने एनर्जी फील्ड को मजबूत होता हुआ विजुलाइजर करें। इसके अलावा आप कोई एफर्मेशन भी बना सकते हैं जैसे “I am Clean, I am light, I feel free” और इसका लगातार जाप कर सकते हैं। यह तकनीक भी बहुत पावरफुल ऑरा क्लींजिंग तकनीक है।
सूरज और चंद्रमा की मदद से ऑरा क्लीनिंग
सूरज की रोशनी में कुछ देर अपना भी आपके और क्लींजिंग में मददगार साबित हो सकता है। सूरज की हल्की रोशनी में आप कुछ देर सूरज को देखें उसकी ऊर्जा को ऑब्जर्व करें। इसी तरह फुल मून में चांद की रोशनी में कुछ देर बैठकर उसकी सफेद रोशनी को अपने शरीर में ऑब्जर्व करना भी और क्लींजिंग का बेहतरीन तरीका है। इसके अलावा आप मून वॉटर बनाए और इसका उपयोग करके भी अपना ऑरा आप क्लीन कर सकते हैं। आप मून वॉटर को अपने नहाने के पानी में मिला सकते हैं।
और पढ़ें: Ho’oponopono Prayer Miracles in Hindi: जानें इसके चमत्कार और फायदे
नमक से ऑरा क्लींजिंग| How To Cleanse Your Aura With Salt
ऑरा क्लींजिंग की सबसे पावरफुल और पॉपुलर तकनीक है सॉल्ट बाथ। नमक नेगेटिव और हार्मफुल एनर्जी को दूर करने में सहायक होता है। हमने देखा है कि गांव देहात में नमक का उपयोग नजर उतारने के लिए किया जाता है। नजर उतारना वास्तव में ऑरा क्लींजिंग ही है। नमक एक नेचुरल प्यूरीफायर है जो नेगेटिव एनर्जी के साथ-साथ हमारे शरीर से टॉक्सिक एलिमेंट भी निकाल देता है।
Aura Cleansing With salt
अपनी और को क्लीन करने के लिए आप समुद्री नमक, सेंधा नमक या फिर एप्सम सॉल्ट का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए अपने नहाने के पानी में एक कप नमक मिलाएँ। जब नमक पानी में घुल जाए तब उसे पानी को अपने शरीर पर डालें। जैसे-जैसे यह पानी आपके शरीर को छुए आप यह विजुलाइज करें कि आपकी सारी नेगेटिव एनर्जी धुलती जा रही है। उसके बाद आप नॉर्मल पानी शरीर पर डालें विजुलाइज करें कि आपका और बहुत ही पॉजिटिव और मजबूत हो गया है।

भारतीय परंपरा से ऑरा क्लींजिंग | Indian Traditional Aura Cleansing
हमारी भारतीय संस्कृति और धर्म में ऑरा क्लींजिंग की परंपरा सदियों पुरानी है, बस उसे अलग नाम से जाना जाता था। आइए जानते हैं कुछ ऐसे भारतीय तरीके जो आज भी उतने ही कारगर हैं —
गंगाजल से ऑरा क्लींजिंग
गंगाजल को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और शक्तिशाली purifier माना जाता है। नहाने के पानी में कुछ बूंदें गंगाजल मिलाकर स्नान करें और visualize करें कि हर बूंद के साथ आपकी negative energy बह रही है। घर में गंगाजल छिड़कने से घर की energy भी cleanse होती है।
हवन और धूप-दीप
हवन सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक powerful aura cleansing ritual है। हवन की अग्नि और धुआं वातावरण की negative energy को नष्ट करता है। घर में रोज सुबह-शाम धूप-दीप जलाना भी आपके और आपके घर के ऑरा को positively affect करता है। कपूर और गुग्गुल का धुआं विशेष रूप से effective माना जाता है।
तुलसी के पास बैठना
तुलसी का पौधा एक natural energy purifier है। रोज सुबह तुलसी के पास कुछ देर बैठें, उसकी पत्तियों को स्पर्श करें और शांत मन से गहरी सांस लें। वैज्ञानिक रूप से भी तुलसी positive ions release करती है जो हमारे energy field को heal करती है।

कितनी बार ऑरा क्लीन करना चाहिए? | How Often To Cleanse Your Aura
यह सवाल बहुत लोगों के मन में आता है। इसका जवाब है यह आपकी lifestyle और daily energy exposure पर निर्भर करता है।
हफ्ते में एक बार: अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह काम करते हैं, बहुत ज्यादा लोगों से मिलते हैं या किसी stressful environment में रहते हैं तो weekly aura cleansing जरूरी है। Salt bath इसके लिए सबसे आसान और effective तरीका है।
महीने में एक-दो बार: अगर आप relatively peaceful environment में हैं और ज्यादा negative exposure नहीं है, तो महीने में एक या दो बार deep cleansing काफी है। इसके लिए crystal cleansing या sound therapy अच्छे options हैं।
तुरंत क्लींजिंग कब करें: किसी negative या toxic व्यक्ति से मिलने के बाद, किसी argument या emotional breakdown के बाद, hospital या किसी crowded public place से आने के बाद, इन situations में उसी दिन ऑरा क्लीन करना जरूरी है।
रोज के लिए: सुबह 5-10 मिनट meditation, मंत्र जाप या grounding (नंगे पांव घास पर चलना) को अपनी daily routine में शामिल करें। यह ऑरा को हमेशा strong बनाए रखता है।
ऑरा क्लींजिंग के फायदे| Aura Cleansing Benefits
समय-समय पर अपनी ऑरा को क्लीन करने के बहुत से फायदे हैं। जब हमारे ऑरा से नेगेटिव एनर्जी और ब्लॉकेज हट जाते हैं तो हम बहुत ही एनर्जेटिक और शांत महसूस करते हैं। इसके अलावा और क्लींजिंग के निम्नलिखित फायदे हैं-
- डिप्रेशन और एंजायटी से छुटकारा
- बेहतर कॉन्फिडेंस और फोकस
- इम्यूनिटी में सुधार
- इनर सेल्फ से कनेक्शन
- अपने आसपास पॉजिटिव एनर्जी फील्ड का निर्माण
- मानसिक शांति और नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा
- हेल्थ और रिलेशनशिप पर पॉजिटिव इंपैक्ट

निष्कर्ष: How To Cleanse Your Aura
तो दोस्तों, अब आप समझ गए होंगे कि हमारा ऑरा हमारी overall life quality पर कितना गहरा असर डालता है। How To Cleanse Your Aura कोई मुश्किल काम नहीं है बस थोड़ी सी awareness और छोटी-छोटी daily habits से आप अपनी energy field को हमेशा strong और positive रख सकते हैं।
आज रात सोने से पहले एक काम करें। नहाने के पानी में एक चम्मच सेंधा नमक मिलाएं, आंखें बंद करें और visualize करें कि सारी negative energy बह रही है। कल सुबह खुद फर्क महसूस करें।
अगर इस आर्टिकल से आपको मदद मिली हो तो नीचे comment में जरूर बताएं कि आपने कौन सा तरीका try किया। और इसे उन लोगों के साथ share करें जो हमेशा थके या उदास रहते हैं, शायद उन्हें भी बस एक aura cleanse की जरूरत हो!
सेलिनाइट क्रिस्टल | |
सिंगिंग बाउल | |
सफेद सेज़ | |
सेंधा नमक | |
क्लियर क्वार्ट्ज |
(Disclosure: This Article Contains Affiliate Link. If you buy something through it, we will get some part of it.)
FAQ- How To Cleanse Your Aura
अपना ऑरा (आभामंडल) कैसे क्लीन करें?
आप अपने ऑरा को नमक वाले स्नान (Salt Bath), ध्यान (Meditation), मंत्र जाप, ग्राउंडिंग (नंगे पैर घास या मिट्टी पर चलना), क्रिस्टल, साउंड थेरेपी और सूर्य या चंद्रमा की ऊर्जा की मदद से साफ कर सकते हैं। नियमित रूप से इन तरीकों का अभ्यास करने से मानसिक शांति और सकारात्मकता महसूस हो सकती है।
आपको कैसे पता चलेगा कि आपकी आभा (Aura) साफ है?
जब आपका आभामंडल संतुलित महसूस होता है, तो मन में शांति, शरीर में ताजगी और सोच में सकारात्मकता का अनुभव हो सकता है। आप पहले की तुलना में अधिक एकाग्र, उत्साहित और भावनात्मक रूप से स्थिर महसूस कर सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर तनाव या चिड़चिड़ापन भी कम होने लगता है। हालांकि, यह अनुभव व्यक्तिगत होते हैं और इन्हें वैज्ञानिक रूप से मापने या प्रमाणित करने का कोई निश्चित तरीका उपलब्ध नहीं है।
अपना ऑरा कैसे चेक करें?
ऑरा को सीधे देखने या मापने का कोई वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित तरीका नहीं है। लोग आमतौर पर अपने मानसिक और भावनात्मक अनुभवों, ध्यान के दौरान होने वाली अनुभूतियों या ऊर्जा के प्रति अपनी संवेदनशीलता के आधार पर इसका आकलन करते हैं। यदि लगातार थकान, तनाव या उदासी बनी रहती है, तो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराना भी महत्वपूर्ण है।
नमक से ऑरा कैसे क्लीन करें?
ऑरा क्लीनिंग के लिए नहाने के पानी में एक कप सेंधा नमक, समुद्री नमक या एप्सम सॉल्ट मिलाकर 10–15 मिनट स्नान करें। स्नान के दौरान गहरी सांस लें और कल्पना करें कि आपके मन और शरीर का तनाव तथा नकारात्मकता धुल रही है। यह एक आध्यात्मिक अभ्यास है, जिसका अनुभव व्यक्ति-व्यक्ति पर अलग हो सकता है।
ऑरा के तीन प्रकार कौन-से हैं?
आध्यात्मिक परंपराओं में ऑरा को अलग-अलग रंगों और ऊर्जा के आधार पर कई प्रकारों में बताया जाता है, लेकिन इसका कोई सार्वभौमिक या वैज्ञानिक वर्गीकरण नहीं है। सामान्य रूप से लोग इसे सकारात्मक (Positive Aura), नकारात्मक (Negative Aura) और संतुलित (Balanced Aura) जैसी श्रेणियों में समझाते हैं। यह वर्गीकरण आध्यात्मिक मान्यताओं पर आधारित है, वैज्ञानिक तथ्य नहीं।
2 thoughts on “औरा खराब होने के 5 संकेत और घर पर Cleanse करने के 7 तरीके | How To Cleanse Your Aura”